01/06/2026
आज रंजन अकाउंटिंग एकेडमी में इंटर्नशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम का पहला दिन रहा।
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के अंतर्गत सेमेस्टर-5 के विद्यार्थियों के साथ सीखने और अनुभव साझा करने का अवसर मिला। विद्यार्थियों का उत्साह, जिज्ञासा और सक्रिय सहभागिता देखकर बहुत खुशी हुई।
आने वाले दिनों में हम अकाउंटिंग, प्रोफेशनल स्किल्स और व्यावहारिक ज्ञान के विभिन्न पहलुओं पर कार्य करेंगे।
सभी विद्यार्थियों को उनके सीखने की इस नई यात्रा के लिए शुभकामनाएँ। 📚✨