D.B. College, Jaynagar

D.B. College, Jaynagar D.B. College, Jaynagar is an Unit of LNM University, Darbhanga situated on the Indo-Nepal Border.

Sports MeetIn Media
05/09/2026

Sports Meet
In Media

 #प्रेस_विज्ञप्तिडी.बी. कॉलेज में महाविद्यालय स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का समापन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं व...
05/09/2026

#प्रेस_विज्ञप्ति
डी.बी. कॉलेज में महाविद्यालय स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का समापन

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम हैं खेल : डॉ. #अयाज_अहमद

जयनगर, मधुबनी। डी.बी. कॉलेज, जयनगर में आयोजित महाविद्यालय स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण समापन हुआ। प्रतियोगिता के दौरान क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती, दौड़, लंबी कूद एवं ऊँची कूद सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिताओं में वेद प्रकाश, सोबल सदा, रूपा कुमारी, नंदन कुमार चौधरी, मोहम्मद नाजिम, मोहम्मद सलमान, प्रियंका कुमारी, चंदन कुमार, ममता कुमारी एवं अभिषेक कुमार सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अयाज अहमद ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अकादमिक ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का समग्र विकास करना है। खेल शिक्षा का अभिन्न हिस्सा हैं, जो विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की क्षमता, सहयोग एवं टीम भावना का विकास करते हैं। खेलों में सहभागिता विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों का सामना करने तथा एक जिम्मेदार और आत्मनिर्भर नागरिक बनने के लिए तैयार करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के खेल पदाधिकारी डॉ. श्यामरूप चौधरी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन हिंदी विभागाध्यक्ष एवं महाविद्यालय के अर्थपाल डॉ. बुद्धदेव प्रसाद सिंह ने किया।

इस अवसर पर डॉ. बुद्धदेव प्रसाद सिंह, डॉ. संजय कुमार पासवान, डॉ. श्यामरूप चौधरी, डॉ. अरविंद कुमार राय, डॉ. रामकुमार सिंह, डॉ. रामप्रवेश कुमार निराला, डॉ. नीरज सागर, डॉ. रंजना, डॉ. मसरूर सोघरा एवं श्री कृष्णानंद झा, श्री आलोक कुमार झा सहित अनेक शिक्षकेतर कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

D.B. College, Jaynagar DrShailesh Kumar Singh डॉ अखिलेश श्रीवास्तव Shailesh Singh Dr. Shourya Pratap Singh Bhola Nath Thakur Chandan Kumar Ranjana Dubey

 #शिष्टाचार_भेंट.... 🌸                  शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने D.B. College, Jaynaga...
05/09/2026

#शिष्टाचार_भेंट.... 🌸
शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने D.B. College, Jaynagar के निवर्तमान अध्यक्ष श्री ऋषि कुमार सिंह के नेतृत्व में महाविद्यालय के दूरदर्शी एवं ऊर्जावान प्रधानाचार्य #डॉ_अयाज़_अहमद जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्नेहिल सानिध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस अवसर पर छात्रों ने मैथिल परंपरा एवं संस्कृति के अनुरूप प्रधानाचार्य जी का पुष्पगुच्छ, पाग, अंगवस्त्र एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का तैलचित्र भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया।

भेंट के दौरान प्रधानाचार्य जी ने महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, छात्र-उपस्थिति, अनुशासन तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक संवाद किया। उन्होंने छात्रों से महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहयोग का आह्वान करते हुए कहा—

“आप सभी महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में अपना सकारात्मक सहयोग दीजिए। यह महाविद्यालय आप सभी का है और इसके विकास में आपकी सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है।”

प्रधानाचार्य जी का यह संवाद विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन, सहभागिता और महाविद्यालय के प्रति उत्तरदायित्व की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।

शिक्षक दिवस के इस पावन अवसर पर यह शिष्टाचार भेंट गुरु-शिष्य परंपरा, सम्मान और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण की सुंदर अभिव्यक्ति रही।

#शिक्षक_दिवस #शिष्टाचार_भेंट


05/09/2026
Sports Meet News
03/09/2026

Sports Meet News

03/09/2026
डी.बी. कॉलेज में  #राष्ट्रीय_खेल_दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता का प्रधानाचार्य डॉ. अयाज अहमद ने किया शुभारंभ
02/09/2026

डी.बी. कॉलेज में #राष्ट्रीय_खेल_दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता का प्रधानाचार्य डॉ. अयाज अहमद ने किया शुभारंभ

Address

Jaynagar
Madhubani
847226

Opening Hours

9am - 5pm

Telephone

+918789963955

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when D.B. College, Jaynagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to D.B. College, Jaynagar:

Shortcuts

Share