Varshney

Varshney

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Varshney, Madhubani.

14/10/2025

Dard Dilo ke

14/10/2025
13/10/2025

ग्राम पंचायत फुलेरा
Episode 01
Part 01

12/10/2025

समझदारी का तोहफा

आज तारिका का ग्यारहवां जन्मदिन था। सुबह से ही घर में थोड़ी हलचल थी, लेकिन इस बार वह चकाचौंध नहीं थी, जो हर साल तारिका के जन्मदिन पर हुआ करती थी। न कोई थीम वाली पार्टी थी, न सजावट, न ही दोस्तों की लंबी लिस्ट।

मां ने पूछा, "तारिका, इस बार तुमने दोस्तों को क्यों नहीं बुलाया? पार्टी का क्या प्लान है?"

तारिका मुस्कुराई और बोली, "मां, इस बार मैं कुछ अलग करना चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि पार्टी पर खर्च होने वाले पैसे हम कहीं इन्वेस्ट करें, जैसे आप अपने क्लाइंट्स को सलाह देती हैं।"

तारिका की मां, जो खुद एक अनुभवी म्यूचुअल फंड एडवाइजर थीं, पहले तो चौंकीं, फिर गर्व से भर गईं।

उन्होंने पूछा, "लेकिन बेटा, तुम्हें ये विचार कैसे आया?" तारिका बोली, "मां, मैं हमेशा आपको देखती हूं कि आप लोगों को समझाती हैं कि पैसे बचाने और सही जगह निवेश करने से भविष्य बेहतर बनता है। मैंने भी सोचा कि क्यों न मैं अपने ग्यारहवें जन्मदिन पर सिर्फ केक काटने और गिफ्ट्स लेने की बजाय कुछ ऐसा करूं, जिससे मेरा भविष्य भी मीठा हो।"

मां की आंखें भर आईं। उन्होंने तारिका को गले लगाया और कहा, "तुम सच में मेरी समझदार बेटी हो... छोटी उम्र में इतना समझदारीभरा फैसला लेना बहुत बड़ी बात है।" उस दिन तारिका ने अपने परिवार के साथ एक सादा लेकिन खुशियों से भरा जन्मदिन मनाया। मां ने उसे एक चाइल्ड म्यूचुअल फंड में पहला निवेश करने में मदद की और साथ ही उसे बताया कि कैसे कंपाउंडिंग का जादू काम करता है।

तारिका को कोई बड़ी पार्टी या ढेर सारे गिफ्ट्स नहीं चाहिए थे, उसे अपने भविष्य में निवेश करना था। और वो जानती थी कि उसका सबसे बड़ा गिफ्ट यही समझदारी है, जो उसने अपनी मां से सीखी है।

सीखः छोटी उम्र में जब बच्चे अपने आस-पास से सीखकर सही फैसले लेते हैं, तो वो उनका केवल एक दिन नहीं, पूरा भविष्य संवार लेते हैं। और जब मां ही मार्गदर्शक हों, तो सीखना आसान और असरदार दोनों होता है।..

12/10/2025

बिहार में NDA ने किया सीट शेयरिंग का ऐलान: BJP-101, JDU- 101, चिराग को 29, उपेंद्र कुशवाहा-मांझी को 6-6 सीटें

Photos from Varshney's post 15/05/2025

Bihar Librarian Eligibility Criteria 2025
बिहार लाइब्रेरियन भर्ती 2025 के लिए वे अभ्यर्थी पात्र होंगे जिनके पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस (B.Lib.Sc) या मास्टर ऑफ लाइब्रेरी साइंस (M.Lib.Sc) की डिग्री है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए। आप सभी को बता दे की आरक्षित वर्गों (OBC, SC, ST, महिला) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जा सकती।

अभ्यर्थी के पास Bachelor of Library Science (B.Lib.Sc) या Master of Library Science (M.Lib.Sc) की डिग्री होनी अनिवार्य है।
केवल वे उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने लाइब्रेरी साइंस में डिग्री प्राप्त की है।
Bihar Librarian Selection Process 2025
Bihar Librarian 2025 के चयन की प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार शामिल होंगे। इस भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में 100 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे, जिसमें पुस्तकालय विज्ञान और संबंधित विषयों पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। उसके बाद लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

बिहार लाइब्रेरियन भर्ती 2025 का अंतिम चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को बिहार के विभिन्न स्कूलों में पुस्तकालयाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया जाएगा और उन्हें राज्यकर्मियों की तरह नई पेंशन योजना और अन्य लाभ मिलेंगे।

नियुक्ति बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के माध्यम से होगी।
परीक्षा में 100 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे।
Bihar Librarian Salary 2025
वर्ष 2025 में बिहार सरकार द्वारा नियुक्त किए जाने वाले विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्षों को वही वेतनमान मिलेगा जो राज्य के हाईस्कूल शिक्षकों को प्राप्त होता है। यह वेतनमान सातवें वेतन आयोग के अनुसार निर्धारित होगा, जिसमें प्रारंभिक वेतन लगभग ₹44,900 प्रति माह से शुरू हो सकता है, जो अनुभव, पदस्थापन और भत्तों के अनुसार बढ़ेगा। इसके अलावा पुस्तकालयाध्यक्षों को राज्यकर्मियों की तरह नई पेंशन योजना (NPS), चिकित्सा भत्ता, महंगाई भत्ता (DA), यात्रा भत्ता (TA) और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी।

चयनित उम्मीदवारों को राज्यकर्मियों की तरह नई पेंशन योजना का लाभ मिलेगा।
वेतनमान भी हाईस्कूल शिक्षकों के समान होगा।
Documents Require for Bihar Librarian Vacancy Online Apply
बिहार में पुस्तकालयाध्यक्ष भर्ती 2025 के ऑनलाइन आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेज़ों की स्कैन्ड कॉपी अपलोड करनी होगी। सभी दस्तावेज़ स्पष्ट, मान्य होने चाहिए।

All Required Educational Certificate
Residential Certificate
Caste Certificate (if availing reservation benefits)
Income Certificate (if applying in EWS category)
Photograph and Signature
Recent passport size colour photo
Aadhaar Card/Any other identity card
Experience Certificate (if applicable)
How To Apply for Bihar Librarian Vacancy 2025?
बिहार में पुस्तकालयाध्यक्ष की भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल शुरू नहीं हुई है। राज्य सरकार द्वारा इस बहाली से संबंधित नियमावली तैयार की जा चुकी है, जिसे स्वीकृति के लिए वित्त और विधि विभाग को भेजा गया है। जब तक नियमावली को सभी संबंधित विभागों से औपचारिक मंजूरी नहीं मिल जाती, तब तक आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ नहीं की जा सकती।

जैसे ही राज्य मंत्रिमंडल द्वारा इस पर अंतिम मुहर लगेगी, उसके बाद आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, जिसमें ऑनलाइन आवेदन की तिथि, प्रक्रिया, योग्यताएं, परीक्षा पैटर्न और आवश्यक दस्तावेज़ों की पूरी जानकारी स्पष्ट रूप से दी जाएगी।

इसलिए इच्छुक अभ्यर्थियों को बता दे कि वे अभी आवेदन से संबंधित किसी भी अफवाह या अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें और केवल बिहार सरकार या संबंधित भर्ती आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी को ही देखे। नोटिफिकेशन जारी होते ही आवेदन प्रक्रिया का पूरा विवरण सार्वजनिक कर दिया जाएगा।

सारांश
हम आज इस पोस्ट के जरिए आप सभी को Bihar Librarian Vacancy 2025 से जुड़ी हर जानकारी को पूरे विस्तार से और सही-सही जानकारी के साथ शेयर किए है। राज्य सरकार द्वारा 6500 पुस्तकालयाध्यक्षों की नियुक्ति का यह निर्णय उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक अवसर है, जो बिहार लाइब्रेरियन भर्ती का इंतजार कर रहे थे। इससे योग्य अभ्यर्थियों को स्थायी रोजगार का अवसर प्राप्त होगा। जैसे ही इस भर्ती के लिए नियमावली को सभी विभागों से हरी झंडी मिलेगी, बहाली प्रक्रिया को तेजी से लागू किया जाएगा।

अगर आप सभी को आज के यह लेख पसंद आया है तो आप इसे अपने उन सभी दोस्तों के साथ में शेयर कर दे, जो बिहार लाइब्रेरियन वैकेंसी 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है। इस लेख से जुड़ी अन्य कोई भी प्रश्न हो तो आप हमें डायरेक्ट नीचे के कॉमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।

Note: यह जानकारी बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित पुस्तकालयाध्यक्ष भर्ती 2025 से संबंधित सार्वजनिक समाचार और विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर प्रस्तुत की गई है। हमारी वेबसाइट पर दी गई सभी जानकारियाँ अभ्यर्थियों की सुविधा और जागरूकता के उद्देश्य से साझा की जाती हैं। हम किसी भी प्रकार की आधिकारिक भर्ती एजेंसी नहीं हैं, और न ही किसी भी सरकारी विभाग से हमारा संबद्ध हैं।

जैसे ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होता है, हम जानकारी को तदनुसार अपडेट करते हैं। कृपया अंतिम आवेदन प्रक्रिया, तिथियाँ, योग्यता, और शुल्क आदि की पुष्टि के लिए आधिकारिक वेबसाइट या नोटिफिकेशन अवश्य देखें। इससे आपकी सही जानकारी प्राप्त होंगे और किसी प्रकार की ग़लतफहमी से बचा जा सकेगा।

Want your school to be the top-listed School/college in Madhubani?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address


Madhubani
847228

Opening Hours

Monday 8am - 5am
Tuesday 8am - 5am
Wednesday 8am - 5am
Thursday 8am - 5am
Friday 8am - 5am
Saturday 8am - 5am