Manoj Kumar

Manoj Kumar Yes

06/04/2026



#घोघरडीहा
#2026-27

26/03/2026

चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर माता रानी के दरबार में!🙏

सिर्फ़ हम ही नहीं, सभी इंडियन कमेंटेटर भी यही चाहते हैं कि संजू वर्ल्डकप में ओपनिंग करें लेकिन बिल्ली के गले में घन्टी बा...
20/12/2025

सिर्फ़ हम ही नहीं, सभी इंडियन कमेंटेटर भी यही चाहते हैं कि संजू वर्ल्डकप में ओपनिंग करें लेकिन बिल्ली के गले में घन्टी बांधे कौन? रवि शास्त्री, रॉबिन उथप्पा, इरफान पठान, वरुण आरोन की लाइव कमेंट्री सुनकर साफ लगा कि वे नहीं चाहते गिल टी20 टीम में ओपन करें लेकिन सब मजबूर हैं क्योंकि टीम चुनना चयनकर्ताओं का काम है उनका या हमारा नहीं!

सच्चाई ये है कि जब जब संजू और अभिषेक ऐसी शुरुआत देंगे, तब तब टीम इंडिया 220+ रन मारेगी! आज भी यदि गिल खेल रहे होते तो हम 180-190 ही सोच पाते! संजू हमेशा इम्पेक्ट वाले रन बनाते हैं! टीम के लिए खेलते हैं! ऐसे खिलाड़ी इलेवन में रखने चाहिए! संजू के ओपन करने से नीचे जितेश की जगह रिंकू सिंह जैसे बेहतरीन फिनिशर को खिलाया जा सकता है लेकिन चयनकर्ताओं का गिल से प्रेम कम हो तो कुछ बात बने! वैसे आज संजू ने सिर्फ़ 687 गेंद में 1000 टी20 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे कर लिए हैं जो सूर्या और अभिषेक के बाद सबसे तेज हैं!


अपने प्रतिष्ठान पर (स्टूडेंट साईकिल हाउस घोघरडीहा)श्री गणेश लक्ष्मी पूजन के दौरान!🙏
21/10/2025

अपने प्रतिष्ठान पर (स्टूडेंट साईकिल हाउस घोघरडीहा)
श्री गणेश लक्ष्मी पूजन के दौरान!🙏

एजबेस्टन टेस्ट में भारत ने रच दिया इतिहास... खत्म हुआ 58 सालों का सूखा, इंग्लैंड को उसी के घर में हराया!🇮🇳भारत और इंग्लै...
06/07/2025

एजबेस्टन टेस्ट में भारत ने रच दिया इतिहास... खत्म हुआ 58 सालों का सूखा, इंग्लैंड को उसी के घर में हराया!🇮🇳

भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 का दूसरा मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला गया!इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 336 रनों से जीत हासिल की!मुकाबले में इंग्लैंड को जीत के लिए 608 रनों का टारगेट मिला, जिसका पीछा करते हुए मेजबान टीम खेल के पांचवें दिन के दूसरे सेशन में 271 रनों पर ऑलआउट हो गई. इंग्लैंड की दूसरी पारी में आकाश दीप ने 6 विकेट झटके!

भारत ने पहली बार बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर टेस्ट जीत हासिल की है. इससे पहले जो उसने इस मैदान पर 8 टेस्ट मैच खेले थे, उसमें से सात में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था. जबकि एक मुकाबला ड्रॉ पर छूटा. भारतीय टीम ने इस मैदान पर पहला टेस्ट जुलाई 1967 में खेला था, जिसमें उसे 132 रनों से पराजय का मुंह देखना पड़ा था. अब भारत ने 58 सालों का सूखा खत्म किया है!

वो चालीस बार से ज्यादा सलेक्शन में गया। एक भी जगह सलेक्ट नहीं हुआ। कभी गेंदबाजी में फेल होकर बल्लेबाज बनने की सोचा, तो क...
06/03/2025

वो चालीस बार से ज्यादा सलेक्शन में गया। एक भी जगह सलेक्ट नहीं हुआ। कभी गेंदबाजी में फेल होकर बल्लेबाज बनने की सोचा, तो कभी हारकर विकेटकीपर बन गया।

ज़िंदगी उसे क्या बनाना चाहती थी, समझ नहीं आ रहा था। आख़िरकार एक दिन सपनों की पिच पर बोल्ड होने के बाद उसने तय कर लिया कि अब हमेशा के लिए क्रिकेट छोड़ देगा और पढ़ाई करेगा।

फिर पांच साल उसने आर्टिटेक्ट की पढ़ाई की और पढ़ाई के बाद तीन साल की नौकरी।

नौकरी से भी मन ऊब गया...तो बाप को फोन किया कि पापा ये नौकरी हमसे नहीं हो रहा। बस एक बार और ट्राई करने दो, इस बार नहीं हुआ तो पक्क़ा क्रिकेट छोड़ दूंगा।

पिता ने इजाज़त दे दी तो उसने नौकरी छोड़कर भारत का सबसे फ़ास्ट बॉलर बनने का सपना देख लिया। औऱ हमेशा की तरह उसमें भी फेल हो गया। इतने फेलियर के बाद तो बस अंतिम प्रण ही बाकी था।

अंतिम बार तय किया कि अबकी स्पिन बॉलिंग करूँगा और अगर इस बार कुछ न हुआ तो पक्का क्रिकेट छोड़ दूंगा।

अब जरा कल के मैच में आते हैं।

चार-पाँच ओवर के बाद खूंखार ट्रैविस हेड शमी और पांड्या को अपने चिर-परिचित स्टाइल में मार रहा है...देश के करोड़ों लोगों की सांस थम गई हैं।

मेरे आस-पास कुछ लोगों ने तो डरके मारे टीवी तक बन्द कर लिया है कि हेडवा ससुरा फार्म में आ गया बे, अब तो आस्ट्रेलिया तीन सौ रन बना लेगा।

तभी कप्तान रोहित शर्मा बॉल उसी लड़के को थमातें हैं, जो एक दिन क्रिकेट से हार मानकर आर्टिटेक्ट बन गया था।

दूसरी ही बाल होती है... हेड सामने है...देखते ही देखते इस आर्टिटेक्ट ने हेड को आउट करके भारत की जीत का नक्शा प्रस्तुत कर दिया है और टीवी पर नज़र गड़ाए करोड़ो भारतीयों की बांछे खिल गईं हैं।

बार-बार वरुण चक्रवर्ती के बारे में सोचता हूँ तो लगता है कि क्या वरुण की कहानी उन तमाम मिडिल क्लॉस लड़कों की कहानी नही है, जो थक-हारकर सपने और नौकरी की लड़ाई में एक दिन नौकरी के हाथों क्लीन बोल्ड हो जाते हैं और वहीं सेम पिच पर जीवन भर घीसते रहतें हैं।

वरुण आज नौकरी कर रहे होते तो न जाने कहाँ होते। लेकिन आज अपने उस एक फैसले से हम सबके सामने हैं..गर्व का विषय बनकर।

क्रिकेट में हार-जीत तो लगा रहेगा...

लेकिन जिस देश का सबसे गरीब बच्चा भी बाल और बैट का जुगाड़ कर लेता है। डंडे से स्टम्प बना लेता है..उस देश में वरुण चक्रवर्ती जैसे खिलाड़ियों का आते रहना ज़रूरी है।

ये कहानियां फेल होने के बाद भी सपने देखना और उसे हर हाल पूरा करना सिखाती हैं।

शाबाश वरुण... ❤️🇮🇳🇮🇳🇮🇳
#कॉपी

न्यूजीलैंड की 356 रन की लीड से इतना निराश हो गया था ! एन मौके पर यशस्वी और रोहित शर्मा ने भारत को 102 गेंद पर 72 रन की श...
19/10/2024

न्यूजीलैंड की 356 रन की लीड से इतना निराश हो गया था ! एन मौके पर यशस्वी और रोहित शर्मा ने भारत को 102 गेंद पर 72 रन की शुरुआत दी। पता नहीं, लेकिन भरोसा हो नहीं पा रहा था। अंदर काफी उथल-पुथल मची थी। इसी बीच यशस्वी 52 गेंद पर 6 चौकों की मदद से 35 रन बनाने के बाद एजाज पटेल को छक्का मारने के चक्कर में स्टंप आउट हो गए। रोहित और विराट को देखकर लगा कि कुछ हो सकता है। रोहित बदकिस्मत रहे की 63 गेंद पर 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 52 रन बनाने के बाद प्लेड ऑन हो गए।

रोहित द्वारा गेंद को डिफेंड करने के बाद गेंद जिस तरह विकेट पर गई, वह नजारा देखकर किसी का भी दिल टूट जाएगा। ऊपर वाले की सौगंध, मैं टीवी बंद करने जा रहा था लेकिन सरफराज खान को देखकर हाथ रुक गया। रणजी ट्रॉफी और दलीप ट्रॉफी में जिस तरह इस बल्लेबाज ने दोहरे और तिहरे शतक लगाए हैं, ऐसी सिचुएशन से सिर्फ वही भारत को निकाल सकता था।सरफराज खान ने आते ही एजाज पटेल को स्वीप शॉट पर बैक टू बैक दो चौके मारे। यकीन मानिए, यहीं से मैच का मोमेंटम शिफ्ट हो गया। विराट कोहली 14 गेंदबाज खाता खोल सके थे, लेकिन सरफराज का आक्रमण देखकर विराट ने भी रुख बदल लिया।

विलियम ओरोर्के की शॉर्ट बॉल पर सरफराज खान ने अपर कट खेलते हुए डीप बैकवर्ड पॉइंट के ऊपर से छक्का मारा। इसके बाद विकेटकीपर के सिर के ऊपर से रैंप शॉट पर चौका मारा। सरफराज खान ने विराट के साथ तीसरे विकेट के लिए 163 गेंद पर 136 रन जोड़े। तीसरे दिन की समाप्ति तक सरफराज 78 गेंद पर 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 70 रन बनाकर नाबाद हैं। सरफराज खान यंग ब्रिगेड का पहला क्रिकेटर है,भारत के लिए दोहरा शतक ठोक दो भाई। वेल प्लेड सरफराज! आज अगर भारत 200 कि भी लीड ले लेता है तो फ़िर यह मैच में जान आ जाएगी!🇮🇳

Following Love

09/02/2024

अपर मुख्य सचिव महोदय को भी पता है कि ज्यादातर यूपी वाले को ही बहाली में शामिल किया गया है!

09/02/2024

अपर मुख्य सचिव के के पाठक सर का घोघरडीहा आगमन !
#घोघरडीहा

Address

Madhubani Bazar

Telephone

+917991143407

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Manoj Kumar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category