22/06/2025
महाविद्यालय के पत्रांक :69/ एनएसएस/2025 दिनांक 14.06.2025 के संदर्भ में आज दिनांक 21 जून 2025 दिन शनिवार को श्याम सुंदरी महिला महाविद्यालय दुबारी,मऊ( उत्तर प्रदेश )में 11वां "अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस" मनाया गया। योग कार्यक्रम 15 जून 2025 से 21 जून 2025 तक एक सप्ताह से मनाया जा रहा था । आज श्याम सुंदरी महिला महाविद्यालय दुबारी,मऊ उत्तर प्रदेश के परिसर में संपूर्ण महाविद्यालय परिवार द्वारा योग शिविर का आयोजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। "Yoga for one Earth one health",'एक पृथ्वी एक स्वस्थ'के अंतर्गत यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। हरित योग के अंतर्गत महाविद्यालय परिवार द्वारा एक पेड़ मां के नाम में और साफ सफाई के द्वारा भी समाज को संदेश देने का प्रयास किया गया। महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत भी कार्यक्रम किए गए । यह कार्यक्रम आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत प्रातः 6:00 बजे से प्रारंभ होकर 8:00 बजे तक चला और योग का अभ्यास कराया गया। पुनः सभी को धन्यवाद के साथ सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामनाओं के साथ कार्यक्रम समाप्त हो गया ।कार्यक्रम में प्राणायाम, सूर्य नमस्कार अभ्यास कराया गया। इसमें महाविद्यालय के प्रबंधक श्री श्री राम यादव जी, प्राचार्य युद्धवीर सिंह जी, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डा० कंचन वर्मा जी उपस्थिति रही विजय कुमार यादव, बप्पी कुमार, महाविद्यालय के सभी प्रवक्ता एवं परिचारक भी उपस्थित रहे।