Holy Angel's School , Madhepura

Holy Angel's School , Madhepura Admission opens for the Pre Nursery to Std. VIII
No Admission Fee

10/05/2026
26/04/2026
*बी एन एम यू के गृह विज्ञान विभाग द्वारा हॉली एंजेल्स स्कूल मे बच्चों के खान-पान की पसंद और स्वास्थ्य पर स्क्रीन टाइम का...
26/04/2026

*बी एन एम यू के गृह विज्ञान विभाग द्वारा हॉली एंजेल्स स्कूल मे बच्चों के खान-पान की पसंद और स्वास्थ्य पर स्क्रीन टाइम का प्रभाव विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

हॉली एंजेल्स स्कूल मे आज विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा “बच्चों के खान-पान की पसंद और स्वास्थ्य पर स्क्रीन टाइम का प्रभाव” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। गृह विभाग की हेड डॉ बिमला कुमारी ने
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक युग में मोबाइल फोन, टेलीविजन, टैबलेट, कंप्यूटर एवं वीडियो गेम बच्चों के जीवन का हिस्सा बन चुका हैं। तकनीक के अनेक लाभ होने के बावजूद इसका अत्यधिक उपयोग बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है।
विशेष रूप से बच्चों की खान-पान की आदतों पर स्क्रीन टाइम के दुष्प्रभाव पर चिंता व्यक्त की गई। बताया गया कि अधिक समय तक स्क्रीन देखने वाले बच्चे अक्सर बिना ध्यान दिए भोजन करते हैं तथा जंक फूड जैसे चिप्स, चॉकलेट, कोल्ड ड्रिंक, बर्गर और पिज्जा की ओर अधिक आकर्षित होते हैं। इससे पौष्टिक आहार जैसे फल, सब्जियाँ, दूध एवं घर का भोजन उनकी पसंद से दूर होता जा रहा है। गृह विज्ञान की सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर श्रीमती प्रियंका ने
कार्यक्रम में यह भी बताया कि टीवी और इंटरनेट पर दिखाए जाने वाले विज्ञापन बच्चों को अस्वस्थ खाद्य पदार्थों की ओर प्रेरित करते हैं। साथ ही अत्यधिक स्क्रीन टाइम के कारण बच्चों की शारीरिक गतिविधियाँ कम हो रही हैं, जिससे मोटापा, कमजोरी, थकान तथा अन्य स्वास्थ्य समस्याएँ बढ़ रही हैं।
मानसिक स्वास्थ्य पर भी इसके प्रभावों का उल्लेख करते हुए कहा गया कि अधिक स्क्रीन उपयोग से ध्यान में कमी, चिड़चिड़ापन, आँखों में दर्द, सिरदर्द, नींद की कमी तथा सामाजिक व्यवहार में गिरावट जैसी समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं। विभाग के अन्य प्रोफेसर डॉ. दीपिका और श्रीमती ऋतुप्रिया ने इस समस्या के
समाधान के रूप में अभिभावकों एवं शिक्षकों से बच्चों के लिए स्क्रीन टाइम की सीमा तय करने, परिवार के साथ बिना मोबाइल के भोजन करने, बच्चों को खेलकूद, योग, पुस्तक पठन, संगीत, चित्रकला एवं रचनात्मक गतिविधियों के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया गया।
कार्यक्रम मे उपस्थित स्कूल के प्राचार्य और सभी शिक्षकगन ने स्कूल के बच्चों के स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

9th Spelling Bee Championship 2024 winner. Congratulations Little Champs🎉🎉
16/02/2025

9th Spelling Bee Championship 2024 winner.
Congratulations Little Champs🎉🎉

16/08/2024

Independence Day Celebration 2024🇮🇳

Address

Subhash Chowk
Madhepura
852113

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Holy Angel's School , Madhepura posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Holy Angel's School , Madhepura:

Shortcuts

Share

Category