28/01/2026
परफैक्ट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया वार्षिक समारोह।
दिनांक 26/1/ 26,दिन सोमवार को परफैक्ट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुंडिया टिब्बा चंडीगढ़ रोड लुधियाना में वार्षिक समारोह बहुत हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरदार हरदीप सिंह मुंडिया (कैबिनेट मंत्री )का भव्य स्वागत स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों प्रेसिडेंट सरदार परमजीत सिंह, वाइस प्रेजिडेंट मैम
गुरमीत कौर एवं स्कूल की प्रिंसिपल मैम बलविंदर कौर ने किया। इस अवसर पर स्कूल की शोभा दर्शनीय थी। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात भिन्न-भिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसने दर्शकों का मन मोह लिया । जूनियर विंग के नन्हे मुन्ने बच्चों का रंगारंग कार्यक्रम देखने योग्य था ।इसके पश्चात भिन्न-भिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा अलग-अलग राज्यों के लोक नृत्य( नेपाली, हिमाचली, हरियाणवी,सूफी नृत्य ) प्रस्तुत किए गए ,जो की भारत कि अनेकता में एकता को दर्शा रहे थे। इसके अतिरिक्त छात्र-छात्राओं द्वारा नाटक व हास्य कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम के अंत में छात्राओं के द्वारा पंजाब का लोक नृत्य गिद्दा व छात्रों के द्वारा पंजाब का लोक नृत्य भांगड़ा प्रस्तुत किया गया समस्त कार्यक्रम की भूरि- भूरि प्रशंसा वहां उपस्थित अपार जनसमूह ने की। समस्त कार्यक्रम का स्कूल के छात्रों व अभिभावकों ने भरपूर आनंद उठाया ।इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल मैम बलविंदर कौर स्कूल की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और कहा कि शिक्षा सही मायने में तभी सार्थक मानी जाती है। जब वह छात्रों का गुणात्मक व चहुंमुखी विकास कर सके। आज के विद्यार्थी अनुशासनहीन होते जा रहे हैं वह अपने गुरुजनों व माता-पिता का मान सम्मान ही करना भूल गए है।आज इस बात की नितांत आवश्यकता है कि छात्रों को भारतीय संस्कृति के प्रत्येक पहलू से अवगत करवाया जाए जिससे उनमें नैतिक मूल्यों का विकास हो।
इस अवसर पर मुख्यातिथि ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बात की हार्दिक प्रसन्नता है कि यह विद्यालय उन्नति के पथ पर निरन्तर अग्रसर है यह स्कूल दिन- प्रतिदिन उन्नति के शिखरों को छुए, यही मेरी हार्दिक कामना है।,
कार्यक्रम के अन्त में स्कूल के( प्रेजिडैण्ट) स : परमजीत सिंह, श्री मती गुरमीत कौर और प्रिंसिपल मैडम बलविन्द्र कौर ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।