Tcs Academy

Tcs Academy

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Tcs Academy, Education, 364 chandrlok, Kapoorthala Road, near haydel colony, Aliganj, Lucknow.

TCS Academy – Success Starts Here 🚀

TCS Academy उन aspirants के लिए dedicated platform है जो UGC NET/JRF, UPPSC (PCS, RO/ARO, BEO), GDC, GIC, LT Grade (GS) और TGT, PGT, CTET, TET जैसे competitive exams की तैयारी करना चाहते हैं।
Expert faculty, concept-based teaching, exam-oriented strategy और regular guidance के साथ हम students को selection-ready बनाते हैं।

🎯 Learn with Experts | Prepare with Strategy | Succeed with Confidence

👉 Join TCS Academy and turn your dreams into reality!

08/03/2026

टीम इंडिया द वर्ल्ड चैंपियन। बधाई हो देशवासियों।

𝐓𝐇𝐑𝐄𝐄-𝐓𝐈𝐌𝐄 𝐂𝐇𝐀𝐌𝐏𝐈𝐎𝐍𝐒 🏆

A milestone home T20WorldCup triumph for India 🇮🇳

08/03/2026

टीम इंडिया द वर्ल्ड चैंपियन। बधाई हो देशवासियों।

𝐓𝐇𝐑𝐄𝐄-𝐓𝐈𝐌𝐄 𝐂𝐇𝐀𝐌𝐏𝐈𝐎𝐍𝐒 🏆

A milestone home triumph for India 🇮🇳

05/02/2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC-NET दिसंबर 2025 सेशन के परिणाम आज यानी 4 फरवरी 2026 को घोषित कर दिए हैं। यह परीक्षा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के तहत जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति और Ph.D. प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी।
परिणाम की मुख्य बातें (Result at a Glance):
कुल रजिस्टर्ड उम्मीदवार: 9,93,702
परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार: 7,35,614
JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर (Ph.D. सहित) के लिए क्वालीफाई: 5,108
असिस्टेंट प्रोफेसर और Ph.D. प्रवेश के लिए क्वालीफाई: 54,713
केवल Ph.D. प्रवेश के लिए क्वालीफाई: 1,17,058
कुल मिलाकर लगभग 1.76 लाख उम्मीदवार विभिन्न श्रेणियों में क्वालीफाई हुए हैं।
परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 85 विषयों पर आयोजित की गई थी। यह परीक्षा 31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 तक 6 दिनों में 11 शिफ्टों में चली। कुल 663 परीक्षा केंद्रों पर 283 शहरों में परीक्षा हुई।
रजिस्टर्ड उम्मीदवारों में महिला उम्मीदवारों की संख्या 5,85,400 (58.91%) रही, जबकि पुरुष 4,08,245 (41.08%) और थर्ड जेंडर केवल 57 (0.01%) थे।
परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए NTA ने व्यापक इंतजाम किए थे। सभी केंद्रों पर लगभग 41,500 CCTV कैमरे लगाए गए थे और 52,500 जामर्स मोबाइल नेटवर्क आधारित नकल रोकने के लिए इस्तेमाल किए गए। कंट्रोल रूम से वर्चुअल ऑब्जर्वर्स के माध्यम से लाइव मॉनिटरिंग की गई।
प्रश्न पत्र, प्रोविजनल आंसर की और उम्मीदवारों के रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स 14 जनवरी 2026 से 17 जनवरी 2026 तक NTA की वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/ पर उपलब्ध कराए गए थे, जिसके बाद विशेषज्ञों द्वारा चुनौतियों की जांच कर फाइनल आंसर की तैयार की गई।
परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in या ugcnet.nta.ac.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि से लॉगिन कर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। कट-ऑफ मार्क्स भी अलग से जारी किए गए हैं।
यह परीक्षा उच्च शिक्षा में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने और रिसर्च करियर की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थियों को बधाई! यदि आपने परीक्षा दी है, तो तुरंत आधिकारिक साइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक करें। https://t.me/ugcnetjrf_tcsacademy

31/12/2025

✨ Happy New Year 2026! 🎉
May this year bring joy, success and new opportunities.
Wishing everyone a prosperous year ahead! 🥳💫
#2026 #2026

02/11/2025

🇮🇳 world champion 🏆🇮🇳❣️🤟🏏🏏🏏🏏

18/10/2025

🎇 Diwali Special at TCS Academy! 🎇
Light up your career this festive season with GDC Courses! 📚
✨ Flat 30% OFF – Online & Offline Courses
📚 *GDC Assistant Professor Exam 2025 – प्रोफेसर पथ*
(Use Code: *GDC30*) GS + Subject
📲 Mobile App: [https://bit.ly/tcsacademyapp2]
ℹ️ Course Details: [https://bit.ly/gdccoursedetail]
📞 Contact: 9565697720

Call now to connect with business.

18/10/2025

💫 शुभ धनतेरस! 💫
आपके जीवन में धन, स्वास्थ्य और समृद्धि की वर्षा हो।
🌟 माँ लक्ष्मी और भगवान धनवंतरी की कृपा सदा बनी रहे। 🌟
✨ शुभ धनतेरस 2025 ✨

16/10/2025

GDC ASSISTANT PROFESSOR GS ONLINE COURSE

07/10/2025

फिजिक्स का नोबेल 3 अमेरिकी वैज्ञानिकों को:मैक्रोस्कोपिक क्वांटम टनलिंग के लिए मिला; चिकित्सा, अंतरिक्ष और रक्षा तकनीक में फायदा होगा ,,, इस साल फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार 3 अमेरिकी वैज्ञानिकों जॉन क्लार्क, मिशेल डेवोरेट, जॉन मार्टिनिस को मिला है। स्वीडन की रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।

यह पुरस्कार इलेक्ट्रिक सर्किट में बड़े पैमाने पर मैक्रोस्कोपिक क्वांटम टनलिंग और ऊर्जा के स्तरों की खोज के लिए मिला है।

क्वांटम टनलिंग वह प्रक्रिया है जिसमें कोई कण किसी बाधा (बैरियर) को कूदकर नहीं बल्कि उसके 'आर-पार' होकर निकल जाता है, जबकि सामान्य फिजिक्स के हिसाब से यह असंभव होना चाहिए।

आम जिंदगी में हम देखते हैं कि कोई गेंद दीवार से टकराकर वापस आ जाती है, लेकिन क्वांटम की दुनिया में छोटे कण कभी-कभी दीवार को पार कर दूसरी तरफ चले जाते हैं। इसे क्वांटम टनलिंग कहते हैं।

Want your school to be the top-listed School/college in Lucknow?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


364 Chandrlok, Kapoorthala Road, Near Haydel Colony, Aliganj
Lucknow
226024