Dr Shakuntala Misra National Rehabilitation University, Lucknow

Dr Shakuntala Misra National Rehabilitation University, Lucknow

Share

DSMNRU, established by Government of Uttar Pradesh in the year 2008, is a highly innovative that pro

फीस, हॉस्टल और भोजन निःशुल्क: कुलपति ने गिनाईं दिव्यांग छात्रों के लिए विश्वविद्यालय की विशेष 25/06/2026

https://earthnewsnetwork.in/%e0%a4%ab%e0%a5%80%e0%a4%b8-%e0%a4%b9%e0%a5%89%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b2-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%ad%e0%a5%8b%e0%a4%9c%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%83%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%b2/

फीस, हॉस्टल और भोजन निःशुल्क: कुलपति ने गिनाईं दिव्यांग छात्रों के लिए विश्वविद्यालय की विशेष लखनऊ - डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय दिव्यांग विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी...

Photos from Dr Shakuntala Misra National Rehabilitation University, Lucknow's post 25/06/2026

फीस, हॉस्टल और भोजन निःशुल्क: कुलपति ने गिनाईं दिव्यांग छात्रों के लिए विश्वविद्यालय की विशेष सुविधाएं

लखनऊ।
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय दिव्यांग विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। विश्वविद्यालय के सभी पाठ्यक्रमों में दिव्यांगजनों के लिए 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं, जिनमें से आधी सीटें दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए निर्धारित हैं। यह बातें जौनपुर विकास भवन में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजेश कुमार नायक के नेतृत्व में दिव्यांग विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि शकुन्तला विवि के कुलपति आचार्य संजय सिंह ने कहीं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में दिव्यांग विद्यार्थियों से ट्यूशन फीस, हॉस्टल शुल्क और भोजन शुल्क नहीं लिया जाता है, जिससे आर्थिक बाधाएं उनकी शिक्षा में रुकावट न बनें।
उन्होंने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय के डेफ कॉलेज में श्रवण एवं वाक् बाधित विद्यार्थियों के लिए विशेष शिक्षण व्यवस्था के साथ निःशुल्क उपचार और परामर्श सुविधाएं उपलब्ध हैं। वहीं विश्वविद्यालय के कृत्रिम अंग एवं पुनर्वास केंद्र में दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं।

विशिष्ट अतिथि वाराणसी मंडल दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की उपनिदेशक मीनू सिंह ने दिव्यांगजनों के लिए संचालित उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। विश्वविद्यालय के डिप्टी डायरेक्टर (एडमिशन) डॉ. दुष्यंत त्यागी ने कहा कि विश्वविद्यालय का समावेशी वातावरण दिव्यांग विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, कौशल और नेतृत्व क्षमता का विकास करता है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहायक साबित होता है। संगोष्ठी में जिले की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों, जिला विद्यालय निरीक्षक, समाज कल्याण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी और शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से कक्षा आठ के बाद दिव्यांग विद्यार्थियों की शिक्षा, करियर मार्गदर्शन और उपलब्ध अवसरों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में डॉ. अवधेश कुमार, डॉ. आशीष कुमार, डॉ. प्रमोद कुमार सैनी, डॉ. संजय मिश्रा, डॉ. संतोष सिंह, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. राहुल राजभर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

द्वारा
विवि प्रवक्ता प्रो. यशवंत वीरोदय

Home Page 24/06/2026

शकुन्तला विवि: स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25/06/2026
डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में संचालित निम्नलिखित स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए Non-CUET समर्थ पोर्टल के द्वारा ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून 2026 है।
Bachelor of Arts (BA)
Bachelor of Science (B. Sc.)
Bachelor of Science (Computer Science and Information Technology) (B. Sc. CS& IT)
Bachelor of Technology (B. Tech.)
Bachelor of Business Administration (BBA)
Bachelor of Commerce (B. Com)
Bachelor of Pharmacy (B. Pharma)
Bachelor of Commerce and Bachelor of Laws (Honours) (B. Com. LLB)
Pre Degree Certificate for the Deaf (PDCD)
Diploma in Pharmacy (D. Pharma)
Bachelor in Prosthetics & Orthotics (BPO)
Bachelor of Visual Arts (BVA)
Certificate Course in Indian Classical Vocal Music
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dsmnru.ac.in अथवा हेल्पलाइन नंबर 8887222060 पर संपर्क कर सकते हैं।

Home Page dsmnru, dsmru, dsmu,dsmnru admission, dsmnru admission 2019-20, Dr Shakuntala Misra National Rehabilitation University , rehabilitation, disability, disabled university India, disabled, lucknow,u.p., uttar pradesh, india, north india, northern india, indian, best University for disabled, first unive...

Photos from Dr Shakuntala Misra National Rehabilitation University, Lucknow's post 24/06/2026

24-06-2026 विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित ख़बरें

23/06/2026
Photos from Dr Shakuntala Misra National Rehabilitation University, Lucknow's post 23/06/2026

23-06-2026 विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित ख़बरें

Shakuntala University Extends PG Admission Deadline: Apply by June 27 Now! - AnyTime News 22/06/2026

https://anytimenews.live/shakuntala-university-extends-pg-admission-deadline-apply-by-june-27-now/

Shakuntala University Extends PG Admission Deadline: Apply by June 27 Now! - AnyTime News Anytime News Network By Pooja Shrivastava In a major relief for postgraduate aspirants, Dr. Shakuntala Misra National Rehabilitation University (DSMNRU), Lucknow, has officially extended the deadline for online applications for the academic session 2026-27. Aspiring students looking for admissions i...

शकुन्तला मिश्रा विवि में पीजी प्रवेश की बढ़ी तारीख, अब 27 जून तक सुनहरा मौका - Nishchay Times | निश्चय टाइम् 22/06/2026

https://nishchaytimes.com/shakuntala-university-extends-pg-admission-deadline-apply-by-june-27-now/

शकुन्तला मिश्रा विवि में पीजी प्रवेश की बढ़ी तारीख, अब 27 जून तक सुनहरा मौका - Nishchay Times | निश्चय टाइम् निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में परास्नातक (पीजी)

22/06/2026

शकुन्तला विवि: पीजी में प्रवेश के लिए आवेदन का मौका अब 27 जून तक
-परास्नातक पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन तिथि बढ़ाई गई

लखनऊ, 20 जून 2026।
डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संचालित स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। प्रवेश निदेशक प्रो अनामिका चौधरी की ओर से जारी सूचना के अनुसार सीयूईटी-पीजी व नॉन-सीयूईटी के अंतर्गत प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया 20 मई 2026 से संचालित है। पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि 20 जून को बढ़ाकर अब 27 जून 2026 कर दिया गया है। कुलपति आचार्य संजय सिंह ने अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन करणे की अपील की है। विवि में अलग-अलग पाठ्यक्रमों में पीजी की 1077 सीटें हैं।

प्रवेश निदेशक ने बताया कि एम.ए. (हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र एवं शिक्षा), एम.एससी. (रसायन विज्ञान, भौतिकी, सांख्यिकी, माइक्रोबायोलॉजी एवं सूचना प्रौद्योगिकी), एमएसडब्ल्यू, एम.कॉम., एमबीए, एमसीए, एमवीए, एलएलएम, एम.एड. स्पेशल एजुकेशन, बी.एड. स्पेशल एजुकेशन, एम.टेक., पीजीडीआरएफ और एम.फिल. इन क्लीनिकल साइकोलॉजी सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त नॉन -सीयूईटी श्रेणी के अंतर्गत पीजीडीएवीटी एवं एमपीओ पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश प्रक्रिया जारी है।

प्रवेश संबंधी जानकारी एवं आवेदन के लिए विश्वविद्यालय ने हेल्पलाइन नंबर 8887222060 जारी किया है। अभ्यर्थी विवि के समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कुलपति का कोट

विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य संजय सिंह ने कहा, “अनेक अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों की मांग को देखते हुए प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 27 जून तक बढ़ाई गई है। इच्छुक अभ्यर्थी इस अवसर का लाभ उठाते हुए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें। विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।”

द्वारा
विश्वविद्यालय प्रवक्ता
प्रो. यशवंत वीरोदय

Photos from Dr Shakuntala Misra National Rehabilitation University, Lucknow's post 22/06/2026

22-06-2026 विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित ख़बरें

Want your school to be the top-listed School/college in Lucknow?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Mohaan
Lucknow
226017

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm