22/09/2023
. 🌹 *उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ*🌹
*जनपद, लखनऊ*
कार्यालय- *उदयाचल (क्वींस कालेज*
*कैम्पस), वालाकदर रोड, लखनऊ।*
🌷 *अन्य जनपदों से स्थानांतरित शिक्षकों का एक सप्ताह में होगा वेतन भुगतान।*
👉 *जिला संगठन के विरोध प्रदर्शन के बाद हुई वार्ता में संयुक्त शिक्षा निदेशक एवं जिला विद्यालय निरीक्षक ने दिया आश्वासन।*
👉 *एक सप्ताह में वेतन भुगतान न होने पर जिला संगठन करेगा आंदोलन।*
👉 *शुरू होगा जिला विद्यालय निरीक्षक*
*कार्यालय पर अनिश्चितकालीन उपवास।*
*विरोध प्रदर्शन के बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के आमंत्रण पर संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार सिंह एवं जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार के साथ प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा0 आर0पी0 मिश्र, महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा, प्रदेशीय मंत्री डा0 आर0के0 त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, राज्य कार्यकारिणी सदस्य डा0 मीता श्रीवास्तव, संयोजक संरक्षण समिति चन्द्र प्रकाश शुक्ल, संयोजक संघर्ष समिति इनायतुल्लाह खां, जिला मंत्री महेश चन्द्र, कोषाध्यक्ष विश्वजीत सिंह, उपाध्यक्ष आर0पी0 सिंह, आय-व्यय निरीक्षक आलोक पाठक, राज्य परिषद सदस्य मंजू चैधरी एवं डा0 पी0 के0 पन्त सम्मिलित थे।*
*अन्य जनपदों से स्थानांतरित लगभग 100 से अधिक शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने जनपद के विभिन्न विद्यालयों में जुलाई के प्रथम सप्ताह मे कार्यभार ग्रहण किया है, किन्तु लेखाधिकारी द्वारा घूसखोरी की प्रत्याशा में अधिकारविहीन प्रेक्षाएं कर वेतन भुगतान में अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है। जिससे जनपद के शिक्षकों में आक्रोष व्याप्त है, जिसका आज जिला संगठन द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर किया गया।*
*धरने मे प्रमुख रूप से उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा0 आर0पी0 मिश्र, महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा, प्रदेशीय मंत्री डा0 आर0के0 त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, मंत्री महेश चन्द, कोषाध्यक्ष विश्वजीत सिंह, आय-व्यय निरीक्षक आलोक पाठक, संघर्ष समिति के संयोजक इनायत उल्लाह खां, सदस्य राज्य परिषद अनुराग मिश्र, डा0 पी0के0पन्त, सदस्य राज्य कार्यकरिणी डा0 मीता श्रीवास्तव, उपा