हिंदुओ को अपने धर्म के रीति रिवाजों संस्कारो का पालन और सम्मान कैसे करना चाहिए इसकी शिक्षा मुस्लिमो से लेनी चाहिए। जंतर मंतर पर मुस्लिम लड़के लड़कियां भी थे पर कोई भी अपने मजहब और संस्कारों के खिलाफ नहीं गया और न ही उसके विरुद्ध नारेबाजी की जबकि हिंदू जेन जी ने सारी हदें पार कर दी। इन मौलाना साहब की बाते सुनने योग्य है।
एकल विचार प्रवाह
Legal Education, Law awareness, Family Counseling, social services, National and International Topics
प्रधानमंत्री ने तो किसी का नाम लिए बिना ही दिमागी नक्सल शब्द का प्रयोग किया था , विपक्षी नेताओं ने यह कैसे जान लिया की उन्हे ही दिमागी नक्सल कहा गया है और अपने को दिमागी नक्सल कहने लगे। इसी को मन का चोर या चोर की दाढ़ी में तिनका कहा जाता है। सारे दिमागी नक्सल खुद से ही बाहर आ रहे है।
कांग्रेसी सांसद इमरान मसूद के अनुसार बीजेपी को हराने लिए सारे सेकुलरो को एक साथ आना चाहिए लेकिन वो कट्टर मुस्लिम ही रहेंगे। सेकुलर होने का भार सिर्फ हिंदुओ के ऊपर ही है क्योंकि मुस्लिम तो सेकुलर होगा नही वो अपने मजहब के प्रति पूर्ण समर्पित रहेगा। हिंदू ही है जो आस्तिक नास्तिक सेकुलर लिबरल सब में फंसा हुआ है। मुस्लिम अपनी विचारधारा के प्रति एकदम साफ है पहले मजहब फिर राष्ट्र, पहले कुरान फिर संविधान।
कांग्रेस अपने वोट बैंक की चिंता में राष्ट्र गीत का सम्मान नहीं करती यह तो समझ में आता है पर राष्ट्र गान का सम्मान तो कम से कम कांग्रेस को करना ही चाहिए। जिस परिवार के तीन सदस्यों को इस देश ने प्रधानमंत्री बनाया एक स्वयं सुपर प्रधानमंत्री बनी और एक सदस्य को विपक्ष का नेता बनाया । उस परिवार और उनकी पारिवारिक पार्टी को देश का इतना सम्मान तो कम से कम करना चाहिए की राष्ट्र गान के समय सम्मान से खड़े हो जाए।
दिल्ली के जहांगीरपुरी में इस बच्चे का पाकिस्तानी झंडा लहराने का वीडियो वायरल है। पहला प्रश्न तो यह है कि इस बच्चे के पास पाकिस्तानी झंडा आया कहां से ? प्रायः पाकिस्तानी झंडा चौराहों या दुकानों पर नहीं मिलता , बच्चे तक यह पहुंचा कैसे ? निश्चित रूप से घर में रखा होगा। घर में भी कोई पाकिस्तानी झंडा क्यों रखेगा और बच्चे की आयु के अनुसार उसे अपने देश के झंडे की तो जानकारी होगी ही।चिंता का विषय है कि देश की राजधानी में अपने दुश्मन देश का झंडा आसानी से न सिर्फ उपलब्ध है बल्कि समाज के कुछ लोग उसके प्रति अपनी भावनाएं भी रखते है।
लखनऊ में कैब ड्राइवर अंकित काफी चर्चा में है। उसने अपने कैब में बैठी सवारियों के ऊपर अपने वरिष्ठ अधिकारी के लिए जाति सूचक शब्द का प्रयोग करने का आरोप लगाया।उन्हे बीच रास्ते में उतरने को मजबूर कर दिया। यहां विशेष बात यह है की जिस जाती सूचक शब्द से उसे आपत्ति है, वही शब्द वो न सिर्फ स्वयं बार बार ले रहा है बल्कि सवारियों से गाली गलौज भी कर रहा है।सावरियो पर एससी एसटी एक्ट का मुकदमा करने की बात करते हुए उनके बलपूर्वक पहचान पत्र भी देख रहा है। चूंकि यात्री एससी ओबीसी और एसटी समाज से थे तो मामला उलट गया और अंकित सोशल मीडिया का नया पोस्टर बॉय बनने से रह गया। सोचिए अगर यात्री एससी एसटी समाज से न होकर अन्य समाज से होते तो यह अंकित उन पर झूठा मुकदमा लिखा कर हीरो बन जाता है। ऐसे लोगो के कारण ही कानून का लाभ सच्चे पीड़ित को नहीं मिल पाता है।
बहुत सारे कांग्रेसी पोस्टकर्ता बता रहे है की जंतर मंतर पर छात्रों की पिटाई हुई , आंसू गैस के गोले छोड़े गए पेलेट गन चली, पर झारखंड में पुलिस ने छात्रों पर कोई कार्यवाही नही की। पेलेट गन ले कर पुलिस कर्मियों के घूमने का वीडियो पहले ही वायरल हो चुका है।अब आंसू गैस छोड़े जाने का भी वीडियो देख लीजिए।
कांग्रेसी देश के प्रधानमंत्री गृह मंत्री,बीजेपी आरएसएस को आतंकवादी कह सकती है, भगवा आतंकवाद शब्द गढ़ हिंदुओ को आतंकवादी सिद्ध कर सकती है पर मजाल है कभी आतंकवादियों को आतंकवादी भी कहा हो वो तो हमेशा से कांग्रेस के लिए सम्मानीय रहे है।याद रहे मुंबई हमले के लिए आरएसएस को गुनहगार और कसाब को हिंदू सिद्ध करने के लिए दिग्विजय सिंह ने 2 दिन में ही पूरी किताब लॉन्च कर दी थी। यह है कांग्रेसी मानसिकता
आज सपा को रामजी याद आ रहे है, राजनीति जो न दिन दिखाए वो कम है। एक ऐसा समय था जब सपा को सिर्फ अपने मुस्लिम वोट बैंक की चिंता थी , मुलायम सिंह जी कहते थे माय (my= मुस्लिम+ यादव) वोटबैंक ही काफी है उन्हे चुनाव जिताने के लिए। इसमें m को खुश करने के लिए वो कभी राम भक्तो पर गोली चलवाते थे कभी भगवान राम और कृष्ण को लड़ाने का दंभ भरते थे।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Website
Address
Aliganj
Lucknow
226024