22/12/2025
सचिवालव में सहायता प्राप्त विद्यालयों की समस्याओं को लेकर शिक्षक विधायक माननीय राज बहादुर सिंह चंदेल जी से सचिवालय स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की। साथ में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष भाई नीरज शर्मा जी, पूर्व कोषाध्यक्ष आदरणीय चूड़ामणि त्रिपाठी जी उपस्थित रहे।
अशोक पाल प्रदेश महामंत्री
20/12/2025
सभी सम्मानित जिलाध्यक्षों से निवेदन है कि अपने जिले के वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय से लिपिक ग्रेड पे से संबंधित सूचना अतिशीघ्र वित्त नियंत्रक को प्रेषित कराने का कष्ट करें।
संतोष पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष
अशोक पाल, प्रदेश महामंत्री
20/12/2025
लिपिक ग्रेड पे। पुनः शासन से अपर शिक्षा निदेशक को पत्र प्रेषित कराया गया।
10/12/2025
संगठन का प्रयास, लिपिक ग्रेड पे के संबंध में पुनः शासन से पत्र शिक्षा निदेशक को प्रेषित कराया गया।
उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ का app आ गया है ।
सभी सदस्य नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके तुरंत ही जुड़ें और अपना सदस्य Community कार्ड प्राप्त करे - Powered by Kutumb App
15/10/2025
विशेष सचिव बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन श्री यतींद्र कुमार जी से मिलकर लिपिक ग्रेड पे 1900 से 2000 करने व वित्त नियंत्रक द्वारा 7वे वेतनमान व वेतन ग्रांट अब तक जनपदों को वितरित न किए जाने के मुद्दे पर संगठन की तरफ से पक्ष रखा। भाई नीरज शर्मा जी वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष साथ में उपस्थित रहे।
- अशोक पाल प्रदेश महामंत्री
14/10/2025
संगठन के प्रयास से लिपिक ग्रेड पे का प्रस्ताव शिक्षा निदेशक कार्यालय से शासन कोभिजवाया गया।
20/09/2025
जूनियर ऐडेड शिक्षक भर्ती को पूरा करने के लिए शासन से मिली अनुमति
15/09/2025
संगठन की त्वरित व प्रभावी पैरवी के कारण ही एडेड जूनियर हाईस्कूल के शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी कैश लेस उपचार योजना में शामिल हो पाए हैं।
अशोक पाल प्रदेश महामंत्री
14/09/2025
सम्मानित साथियों हमे संगठन से बहुत आशा है कि सभी शासनादेश निर्गत हो जाए,किसी को किसी असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।यह थोड़ा दिल पर हाथ रख कर पुछना की संगठन में काम करना आसान होता है क्या।हमारे प्रदेश अध्यक्ष जी 500 किलो मीटर से गाड़ी से यात्रा करके आते हैं,महामंत्री अशोक पाल जी,आए दिन पत्र टाइप करके वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज शर्मा जी,संयुक्त मंत्री सियानंद लाल जी,आलोक जी संरक्षक चूड़ा मणि त्रिपाठी जी,हमारे दो मजबूत स्तंभ हालांकि अभी परेशानी से जूझ रहे हैं सचिवालय के चक्कर लगाते नजर आते हैं,सब के सुख दुख में खड़े नजर आते हैं,क्या यह सब बिन पैसे के संभव है।ग्रुप में जुड़े सभी साथी पहले स्वयं देख ले की अपनी सदस्यता ले ली है ।अगर नहीं तो पहले स्वयं ले ओर फिर पास पड़ोसी की चिंता करे,अगर कही कोई मांगने बाला नहीं है तो आप सीधे संपर्क कर सकते हैं,जब हम 200रु सदस्यता संगठन को दे देते हैं तो लगने लगता है कि हमारा भी कुछ है।अतः सभी साथियों से अनुरोध है कि अगर आप चाहते हैं कि हमारे पदाधिकारी अधिकारियों के चक्कर लगाते रहे तो इनका सहयोग करो।कोई आदमी अपना समय भी दे परिवार को छोड़ कर,पैसा भी दे,भूखा प्यासा भी रहे आखिर यह कब तक।अगर यह हमारे लिए लड़ने के लिए तैयार है तो हम लोग भी इनके साथ खड़े नजर आए।हम अपना जिला नहीं देख पाते हैं,यह पूरा प्रदेश देखते है,स्कूल भी देखते हैं।सदस्यता शुल्क के साथ साथ कुछ संघर्ष शुल्क भी होना चाहिए जिससे यह निरंतर दौड़ सके।पैसा जिले के जिम्मेदार व्यक्ति जिला अध्यक्ष,मंत्री,कोषाध्यक्ष को ही दे ,यह भी सुनिश्चित करे कि वह पैसा प्रदेश तक पहुंचा या नहीं।प्रदेश पर भी पैसा देने पर रसीद जरूर ले ले।कोई संगठन,जनबल ,ओर धन बल के बिना नहीं चल सकता है।अतः संगठन का सहयोग करे ,जिससे हम पदाधिकारियों से कह सके आप अपना अमूल्य समय मुझे दो,आपके पैसे अलग से हम खर्च नहीं होने देंगे।पोस्ट थोड़ी लंबी हो गई है दौड़ने वाले साथियों का ध्यान रखेंगे तो यह दौड़ते रहेंगे।अभी बहुत कम जिलों से सदस्यता शुल्क आया है।यह जमा करने में सहयोग करे।
जय शिक्षक समाज,जय सीनियर बेसिक शिक्षक संघ ।जय संविधान
आपका साथी
डॉ सहदेव सिंह चौहान प्रदेश कोषाध्यक्ष सीनियर बेसिक शिक्षक संघ
9412562330,8868812400
13/09/2025
संगठन का प्रयास व मेहनत सफल रही। एडेड जूनियर हाईस्कूल के शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी भी कैशलेश चिकित्सा योजना में शामिल हुए। विभाग से विवरण मांगा गया।
11/09/2025
संगठन के अस्वस्थ चल रहे प्रदेश संरक्षक आदरणीय महेंद्र सिंह गौर के कानपुर देहात स्थित आवास जाकर प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय संतोष कुमार पांडेय, प्रदेश संरक्षक गण आदरणीय नन्द प्रकाश यादव व सर्वश्री चूड़ामणि त्रिपाठी जी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष भाई नीरज शर्मा जी, बस्ती संयोजक ज्ञानेंद्र भारती जी, बस्ती से ही सुजीत कुमार जी व मैने हाल चाल लिया व शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। बहुत मना करने के बावजूद गौर साहब ने स्वादिष्ट भोजन कराया ।
-अशोक पाल प्रदेश महामंत्री