18/04/2025
Please register for the event.
The Department of Information Technology is organizing a first ever TedXBBAU event for the students and faculty members of Babasaheb Bhimrao Ambedkar University, Lucknow. Please visit www.tedxbbau.site for more information. Only the registered candidates will be allowed for the event. Link for registration is as follows:
https://tinyurl.com/tedxbbau-register
09/04/2025
*सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी संकाय में योग चिकित्सा सत्र का आयोजन*
लखनऊ, 08 अप्रैल 2025: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (BBAU) के योग विभाग एवं योग वेलनेस सेंटर के सयुक्त तत्वाधान में माननीय कुलपति प्रो० राज कुमार मित्तल जी के मार्गदर्शन एवं दिशानिर्देशन में योग महाकुम्भ का आयोजन किया जा रहा है| जिसेक अंतर्गत विभिन्न कार्यशालाओ एवं कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित हुआ है उसी क्रम में आज सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी संकाय में दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक योग चिकित्सा सत्र का आयोजन किया गया।
जिसका उद्देश्य विवि के विधार्थियों के समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। आधुनिक जीवनशैली से उत्पन्न स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान खोजना और योग के महत्व को रेखांकित करना है।
इस कार्यक्रम में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की विभागाध्यक्षा प्रो० राजश्री जी ने बताया कि योग हमारे जीवन का अभिन्न अंग होना चाहिए। योग से हम न केवल स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते है बल्कि योग के माध्यम से जीवन की अन्य समस्याओं का बेहतर प्रबन्धन संभव है| साथ ही बताया कि योग छात्रों में बढ़ते शैक्षणिक तनाव को कम करता है और आपके निर्णय लेने में विवेक बुद्धि का विकास करता है |
इसके पश्चात योग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दीपेश्वर सिंह ने योग और चिकित्सा को जोड़कर बताया कि आधुनिक जीवन शैली में योग को उतारना अतिआवश्यक है साथ ही डॉ० सिंह ने योग के आधुनिक परिप्रेक्ष्य को समझाते हुए कहा कि आज विधार्थी कुछ सामान्य समस्याओं से जूझ रहे हैं जिसका उपाय योग में हर प्रकार से संभव है केवल हमें इसे दृष्टिगत करने की आवश्यकता है।
योग विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. नरेंद्र सिंह ने कहा कि योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं है अपितु यह मन का भी प्रबन्धन करता है| इसलिए स्वास्थ्य प्रबन्धन में जितनी उपयोगिता आसन प्राणायाम की है उतनी ही भूमिका यम नियम आदि की है| अत: समग्र स्वास्थ्य के लिए योग के सभी पक्षों को जीवन में अपनाना आवश्यक है|
योग विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ० नवीन जी०एच० ने कहा कि सर्वागींण स्वास्थ्य लाभ के लिए प्राक्रतिक चिकित्सा को अपनाना भी आवश्यक है| प्राक्रतिक चिकित्सा में वर्णित पञ्चमहाभूत हमारे शरीर के विभिन्न हिस्सों का प्रतिनिधित्तव करते है इसलिए पृथ्वी,जल,अग्नि ,वायु,आकाश के माध्यम से चिकित्सा देकर सर्वांगींण स्वास्थ्य प्राप्त कर सकते है|
योग वेलनेस सेन्टर के योग प्रशिक्षक डॉ. सागर सैनी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 100-दिवसीय काउंटडाउन के आगामी सभी कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विवि में योग महाकुम्भ के निमित विभिन्न कार्यशालाओ एवं यौगिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है सत्र में उपस्थित सभी योग साधको से अपील करते हुए कहा कि सभी विधार्थी योग महाकुम्भ से जुड़कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और योग के संदेश को अधिक से अधिक लोगो तक पहुंचाए|
योग थेरेपी सत्र का संचालन योग विभाग, BBAU के पीएच.डी. शोधार्थियों और एमए/एम.एससी. योग के छात्रों द्वारा किया गया, जिन्होंने प्रतिभागियों को योग चिकित्सा तकनीकों का अभ्यास करवाया। सत्र के अंत में एक संवादात्मक चर्चा भी आयोजित की गई, जिससे प्रतिभागियों को योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
यह आयोजन योग को एक वैज्ञानिक और समग्र स्वास्थ्य दृष्टिकोण के रूप में बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ और BBAU के स्वास्थ्य एवं कल्याण मिशन को और अधिक सशक्त बनाए जाने की ओर अग्रसर है।
29/03/2025
आज के समाचार पत्रों में आर्टिफिशल इंटेलीजेंस सेमिनार की खबर।
सभी मीडिया बन्धुओं को सादर धन्यवाद 🙏🙏🙏
29/03/2025
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के आईटी विभाग और एनसीसी के संयुक्त संयोजन में कुलपति प्रो राजकुमार मित्तल के दिशानिर्देशन में आई टी विभाग की विभागाध्यक्ष कैप्ट डॉ राजश्री के संयोजन में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस : अवसर व चुनौती के भविष्य विषय पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीपप्रज्वलन और अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके हुयी। उद्घाटन सत्र में मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रो राजकुमार मित्तल, विशिष्ट अतिथियों में अध्यक्ष पूर्वांचल जनशक्ति फाउंडेशन वेद प्रकाश राय, डिप्टी कमांडेंट सशस्त्र सीमा बल अवनीश चौबे, संकायध्यक्ष प्रो एम पी सिंह और आई टी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ राजश्री आसीन रहीं। कार्यक्रम में तकनीकी के रहते हुए पर्यावरण और जीव जंतुओं के साथ सामंजस्य को बनाये रखने का सन्देश देने के लिए सभी अतिथियों को गौरैय्या का घोंसला दिया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ अल्का द्वारा सुयोग्य तरीके से किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति बी बी ए यू प्रो. राज कुमार मित्तल ने कहा टेक्नोलॉजी एक गति हैं। मस्तिष्क के साथ मशीनें जुड़े यही एआई हैं। विश्व के देशों में अंतर केवल साइंस और टेक्नोलॉजी के लेवल में है।एआई के बेनिफिट भी बहुत ज्यादा है। सब जगह एआई का कब्जा हैं।वर्तमान में एआई पर रिसर्च विश्व की सभी बड़ी कंपनिया कर रही हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्वांचल जनशक्ति फाउंडेशन के अध्यक्ष वेद प्रकाश राय शामिल हुये।उन्होंने कहा कि आज सब कुछ एआई से हो रहा है।महाकुम्भ में श्रद्धालुओं की गणना भी एआई से हुई।एआई के बल पर रहने के साथ मस्तिष्क का भी प्रयोग करना जरुरी हैं।विशिष्ट अतिथि डिप्टी कमांडेंट अवनीश चौबे ने कहा कि एआई का प्रयोग प्रत्येक क्षेत्र में हो रहा हैं। एआई के साथ ही स्वयं के मस्तिष्क को सुदृढ़ करने की जरुरत हैं। डिफेंस में भी विभिन्न प्रकार की एआई तकनीकी विकसित की गयी हैं।सभी को ए आई का प्रयोग धैर्य और संयम के साथ करना चाहिए। प्रो एम पी सिंह ने ए आई के शिक्षा और चिकित्सा में हो रहे प्रभावों पर अपने विचार रखे।डॉ. राजश्री ने सभी उपस्थित जनसमूह के लिए स्वागत भाषण प्रस्तुत किया और अपने उद्बोधन में कहा कि सभी क्षेत्रों में ए आई का प्रयोग बहुतायत में हो रहा है। एआई के उपयोग की चुनौतियों से निपटने के लिए सभी को अपने आपको अपग्रेड करना होगा।डॉ. पवन चौरसिया ने कहा कि हम अगर अपने आपको अपडेट नहीं करेंगे तो हमें एआई पीछे छोड़ देगा। उद्घाटन सत्र में एन सी सी कैडेट शिखा और ट्विन् स्पार्क के निखिल वर्मा को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। एक्सपर्ट सेशन में जेएनयू के प्रो. टी वी विजय कुमार ने एआई के प्रयोग के बारे में विस्तार से बताया।द्वितीय सेशन और तृतीय सेशन में लखनऊ विश्वविद्यालय के डॉ.पुनीत मिश्रा ने एआई को किस प्रकार से अपने दैनिक जीवन में सरलता और सावधानी से मस्तिष्क की मदद से करें इसकी वृस्तित जानकारी दी।चतुर्थ सेशन ट्रिपल आईटी डॉ. अभिषेक कौशिक ने एआई के चुनौतियों के बारे में चर्चा की। समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो सूर्य प्रकाश त्रिपाठी शामिल हुये। उन्होंने ए आई के विभिन्न पहलूओं पर चर्चा की। सत्र की अध्यक्षता आई क्यू ए सी डायरेक्टर प्रो राम चंद्र ने की। अंत में अतिथिओं को स्मृति चिन्ह और अभी प्रतिभागिओं को प्रमाण पत्र दिया गया। कार्यक्रम में डॉ.धीरेन्द्र पाण्डेय, डॉ बबिता पाण्डेय, डॉ प्रीति चौधरी, डॉ. अमित सिंह, डॉ. अभिषेक वर्मा, वेद प्रकाश, अश्वनी कांत शुक्ला, आशीष पाण्डेय, लखन वार्ष्णेय, शिखा, राज किरण आदि मौजूद रहे।
23/03/2025
Newspaper coverage of Jal diwas program organised by Department of Information Technology.
https://arya-tv.com/world-water-day-celebrated-in-bbau/
23/03/2025
Head DIT Dr. Raj Shree participated in the Sundaysoncycle campaign, which focused on the theme Fight Obesity. The event was graced by the presence of Hon'ble Minister of Youth Affairs and Sports, Dr. Mansukh Mandviya, as the Chief Guest, and Shri Girish Chandra Yadav, Minister of State for Youth Affairs & Sports Welfare, Uttar Pradesh, as the Guest of Honour.
22/03/2025
बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविधालय लखनऊ 20 यू. पी.गर्ल्स बटालियन, 67 यू. पी. बटालियन एन. सी.सी व सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सयुक्त तत्वावधान में विश्वविधालय के एन . सी. सी. कैडेट्स अन्य छात्र/छात्राओं ने मिलकर विश्व जल दिवस मनाया, जिसमें कार्यक्रम के संरक्षक व विश्वविद्यालय के कुलपति, आचार्य राजकुमार मित्तल और 20 यू पी गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रत्नाकर त्रिवेदी के दिशानिर्देशन में कार्यक्रम के संयोजक कैप्ट. (डा.) राज श्री एसोसिएट एन. सी. सी. आधिकारी एवं विभागाध्यक्ष सूचना प्रोद्योगिकी विभाग, ने उपस्थित जन समूह को अपने रोजमर्रा की दिनचर्या में होने वाली गतिविधियों से जल संरक्षण का आवाहन किया और कार्यक्रम के प्रसंग पर चर्चा की। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ अल्का ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. वेंकटेश दत्ता ने बताया की विश्व जल दिवस 2025 की थीम "ग्लेशियर संरक्षण" (Glacier Conservation) है, जो ग्लेशियरों की महत्वपूर्ण भूमिका और जलवायु परिवर्तन के कारण उनके पिघलने से उत्पन्न होती है जिसकी चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उसी क्रम में मुख्य अतिथि प्रो. नवीन कुमार अरोरा ने अपने उद्बोधन में विश्व जल दिवस मनाने के महत्व पर चर्चा करते हुए बताया कि आज की पीढ़ी को पानी के महत्व को समझना चाहिए और जल के सही उपयोग और संरक्षण के प्रति जागरूक होना चाहिए और जल संकट, जल प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन से संबंधित समस्याओं पर ध्यान आकर्षित करना चाहिए. कार्यक्रम के अंत में डॉ पवन चौरसिया ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ले. (डा.) मनोज कुमार डडवाल, डा. अमित कुमार सिंह, डा. अभिषेक वर्मा व विश्वविद्यालय छात्र /छात्राओं के अलावा एन. सी. सी. कैडेट्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही |
22/03/2025
Head DIT Dr Raj Shree was in meeting with Prof Deepa Raj Madam, Department of Computer Science and Renowned Tabla Player Dr Shri Kant Shukla and Katthak Dancer Smt Arti Shukla and got best wishes on 17th March 2025.
22/03/2025
Head DIT Dr Raj Shree welcomed and gave best wishes to Prof R K Mittal, Honorable Vice Chancellor BBAU, Lucknow on 11 March 2025.
22/03/2025
विषय: पूर्वांचल जनशक्ति फाउंडेशन द्वारा आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में बीबीएयू की विभागाध्यक्ष डॉ राजश्री सम्मानित ।*
पूर्वांचल जनशक्ति फाउंडेशन के तत्वावधान में सूचना प्रोद्योगिकी विभाग बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ में महिला सशक्तिकरण विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा, समाजसेवा, कला, प्रशासन और व्यापार जगत से जुड़ी कई प्रतिष्ठित हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश राय ने सभी अतिथियों का फूल मालाओं से आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूचना प्रोद्योगिकी विभाग की विभागाध्यक्ष कैप्ट डॉ राजश्री ने की। अतिथियों में शालिनी श्रीवास्तव, पुष्पा भारती, दीपिका ने माला पहना कर डॉ राजश्री का स्वागत किया। फाउंडेशन की तरफ से श्री वेद प्रकाश राय, श्री हरी गुप्ता एवं सशस्त्र सीमा बल के डिप्टी कमानडेंट अवनीश चौबे ने डॉ राजश्री को पुष्प गुच्छ, डायरी और पेन देकर समाज में उत्कृष्ठ कार्य करके महिलाओं को जागरूक करने के लिए सम्मानित किया। सह आचार्य डॉ अखिलेश पटेल ने अपनी स्वलिखित पुस्तक खाद्य पोषण एवं स्वच्छता पर अपने विचार रखे और विभाग को अपनी पुस्तक भेंट की। डॉ संदीप त्यागी ने महिलाओं को स्वास्थ्य सम्बन्धी होने वाली समस्याओं पर प्रकाश डाला। श्री प्रवीर सिंह ने महिला सशक्तिकरण पर कविता सुना कर अतिथियों का मन मोह लिया। श्री कौशल किशोर, श्री कमलेश कुमार, श्री प्रियंक, श्री रंजीत कुमार, श्री बालक राम यादव, श्री सौरभ रजक, श्री राजदीप, श्री अंबुकेश्वर, श्री प्रेम प्रकाश यादव की विशेष उपस्थिति से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री अमित त्रिपाठी ने किया, जिन्होंने अपनी ओजस्वी वाणी से माहौल को ऊर्जावान बनाए रखा।
🙏🙏🙏🙏🙏
22/03/2025
News paper coverage of inauguration of Ajanta Sweets and Bakes