Babu Sunder Singh Institute Of Technology And Management

Babu Sunder Singh Institute Of Technology And Management

Share

BABU SUNDER SINGH INSTITUTE OF TECHNOLOGY & MANAGEMENT has been established to provide high quality technical and professional education.

It gives me immense pleasure to welcome you with open arms to BSSITM. I grew up watching my father very closely & was very influenced by him. His strong emphasis on education led me to complete my engineering from The State Mining University, Moscow with a B.Tech & M.Tech degree in Mechanical Engineering and an MBA from Russian Academy of Economics.Spending a major part of my life in Russia, I fin

Photos from Babu Sunder Singh Institute Of Technology And Management's post 19/05/2026

परम पूज्य श्री हनुमान जी महाराज की असीम कृपा एवं आशीर्वाद से बाबू सुन्दर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा आयोजित बड़ा मंगल भंडारा श्रद्धा, सेवा एवं भक्तिभाव के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर संस्थान परिवार, विद्यार्थियों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सेवा, सहयोग एवं मानवता की भारतीय परंपरा को जीवंत रूप प्रदान किया।

भंडारे के दौरान भक्तिमय वातावरण, प्रसाद वितरण एवं सेवा भाव ने सभी उपस्थित जनों को आध्यात्मिक ऊर्जा एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया। हनुमान जी की भक्ति हमें निस्वार्थ सेवा, समर्पण एवं परोपकार की प्रेरणा देती है और इसी भावना के साथ यह आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव एवं संस्कारों के प्रसार का माध्यम बना।

इस पावन आयोजन को सफल बनाने में संस्थान की आदरणीय अध्यक्षा श्रीमती रीना सिंह, अध्यक्ष श्री आनंद शेखर सिंह, महानिदेशक डॉ. के. के. सिंह एवं न्यासधारी श्री अशोक सिंह का प्रेरणादायी मार्गदर्शन एवं संरक्षण सदैव प्राप्त होता रहा है। उनके नेतृत्व में संस्थान शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन हेतु निरंतर समर्पित है।

संस्थान परिवार इस आयोजन में सहयोग एवं सहभागिता प्रदान करने वाले सभी सम्मानित अतिथियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता है।

“सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं और
भक्ति से बड़ा कोई मार्ग नहीं।”

🙏🚩 जय श्री राम | जय बजरंगबली 🚩

Photos from Babu Sunder Singh Institute Of Technology And Management's post 14/04/2026

On the auspicious occasion of Ambedkar Jayanti, an interactive discussion session was organized in the institute, focusing on the relevance of B. R. Ambedkar’s inspiring message — “Educate, Agitate, Organize” — in today’s society.

The program commenced with the lighting of the ceremonial lamp and floral tribute. On this occasion, the Director General and Director, Dr. Alok Kumar Shukla, shared his valuable thoughts. This was followed by an engaging discussion among faculty members and students.

Students including Nitin Kumar, Shailvi Shukla, Aditya Kumar, Nishant Singh, Deepak Chauhan, Kapil, Kapil Dev Yadav, Manu Singh, Divya, and Laxmi Gautam actively participated in the session.

The program was conducted by Amit Kumar Yadav, while the coordination was managed by Anamika Maurya. The event was graced by the presence of Dean Dr. Amit Srivastava and Registrar Abhishek Singh.

The session proved to be highly inspiring and enriching for everyone present.

Photos from Babu Sunder Singh Institute Of Technology And Management's post 08/04/2026

The BSSGI family celebrated the birthday of its Hon’ble Chairman, Shri Anand Shekhar Singh Ji, in a special and memorable way through an online mode, as Sir was not in India. Despite his busy schedule, he graciously spared his precious time to be part of the celebration, making the occasion truly meaningful for everyone. A cake-cutting ceremony was organized on the occasion, where Chairperson Smt. Rina Singh Ji cut the cake on his behalf. The event was also graced by the presence of College Trustee Smt. Alpana Singh Ji, along with Director General BSSGI Dr. K. K. Singh, Director BSSITM Dr. R. S. Mishra, and Director BSSCOP Dr. Alok Kumar Shukla. During the program, inspiring speeches were delivered, highlighting Sir’s vision, leadership, and continuous guidance that motivates the entire BSSGI family. The celebration concluded with a warm lunch get-together, fostering a sense of unity and togetherness among all members. The entire BSSGI family extends heartfelt birthday wishes to Sir, praying for his good health, happiness, and continued success.

Photos from Babu Sunder Singh Institute Of Technology And Management's post 26/03/2026

💪 Speed, Strength & Spirit!
Join Spardha 2026 – Sports Fest at Babu Sunder Singh Group of Institutions 🏆

Photos from Babu Sunder Singh Institute Of Technology And Management's post 19/03/2026

Industrial Visit –Diploma students of Babu Sunder Singh Institute of Technology & Management visited Parag Dairy Factory, Lucknow for an industrial visit.
Our visited Parag Dairy Industry to gain hands-on practical exposure and industry-oriented knowledge.
The visit provided valuable insights into real-world industrial processes, operations, and quality standards. interacted with industry professionals and faculty members, enhancing their understanding of practical applications beyond the classroom.
Such industrial visits play a vital role in bridging the gap between theoretical learning and industry practices.
This Industrial visit was conducted under the supervision of
✨ Diploma Incharge – Er. Atul Verma

✨Faculty members - Er.Raj kumar singh & Mr. Ashish Kumar

Students gained hands-on exposure to dairy processing, machine operations, milk testing, pasteurization, and automated packaging under expert guidance.

Photos from Babu Sunder Singh Institute Of Technology And Management's post 07/03/2026

बाबू सुन्दर सिंह फाउंडेशन एवं सरल केयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित ‘नारीश्री ग्राम प्रधान सम्मान 2026’ कार्यक्रम बाबू सुन्दर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में अत्यंत गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। 🌸
इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर समाज को नई दिशा देने वाली महिला ग्राम प्रधानों को अंगवस्त्र एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण नेतृत्व में महिलाओं की सशक्त भूमिका को सम्मान देना तथा समाज में उनके योगदान को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. बबीता सिंह चौहान, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अपने आशीर्वचन में उन्होंने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सभी सम्मानित महिला प्रधानों को शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात बाबू सुन्दर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के माननीय अध्यक्ष श्री आनंद शेखर सिंह एवं श्रीमती रीना सिंह जी द्वारा सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत एवं उद्बोधन किया गया।
इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों में श्री पवन पटेल (उपजिलाधिकारी, मोहनलालगंज), श्री विकास कुमार पांडेय (सहायक पुलिस आयुक्त), श्री आशुतोष श्रीवास्तव (खंड विकास अधिकारी, मोहनलालगंज), श्री अशोक तिवारी (अध्यक्ष, मोहनलालगंज पत्रकार एसोसिएशन) तथा श्री अखिलेश द्विवेदी (महामंत्री, मोहनलालगंज पत्रकार एसोसिएशन) ने अपने विचार व्यक्त करते हुए महिला नेतृत्व और ग्रामीण विकास में उनकी भूमिका की सराहना की।
संस्थान परिवार की ओर से महानिदेशक डॉ. के.के. सिंह, निदेशक (फार्मेसी) डॉ. आलोक कुमार शुक्ला एवं निदेशक डॉ. आर.एस. मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गौरवपूर्ण बनाया।
कार्यक्रम के मुख्य सहयोगियों में एमडी ट्रेड लाइन के एमडी श्री मुरलीधर आनंदीलाल शर्मा, श्रीमती रीता सिंह, मोहनलालगंज पत्रकार एसोसिएशन के महामंत्री श्री अखिलेश द्विवेदी तथा प्राथमिक शिक्षक संघ, मोहनलालगंज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री आईपी सिंह का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के अंत में श्री शैलेन्द्र सिंह (दिल्ली प्रेस ग्रुप) द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
बाबू सुन्दर सिंह फाउंडेशन की ओर से श्रीमती रीता सिंह एवं श्री शैलेन्द्र सिंह जी को उनके अमूल्य सहयोग के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं आभार।
कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ सम्पन्न हुआ।
🌼

Photos from Babu Sunder Singh Institute Of Technology And Management's post 02/03/2026

भावभीनी श्रद्धांजलि 💐
प्रो. डॉ. दिवाकर सिंह यादव जी का आकस्मिक निधन शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। वे एक उत्कृष्ट शिक्षक, प्रख्यात शोधकर्ता और दूरदर्शी शिक्षाविद् थे। Dr. A.P.J. Abdul Kalam Technical University (AKTU) में प्रोफेसर एवं डीन (एलुमनाई) के रूप में उन्होंने उल्लेखनीय योगदान दिया। साथ ही, उन्होंने पूर्व निदेशक के रूप में Rajkiya Engineering College, Banda और Bundelkhand Institute of Engineering & Technology, Jhansi, पूर्व प्रो-वाइस चांसलर के रूप में Uttar Pradesh Technical University तथा पूर्व अध्यक्ष, कंप्यूटर साइंस विभाग के रूप में South Asian University, नई दिल्ली में शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया।
वे Babu Sunder Singh Group of Institutions के एडवाइजरी बोर्ड सदस्य और मार्गदर्शक भी थे। उनका मार्गदर्शन, स्नेह और प्रेरणा सदैव हमारे हृदय में जीवित रहेगी।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति। 🙏

Babu Sunder Singh Group of Institutions
Babu Sunder Singh College of Pharmacy
Babu Sunder Singh Institute Of Technology And Management
Babu Sunder Singh Degree College

Divakar Singh Yadav

Photos from Babu Sunder Singh Institute Of Technology And Management's post 16/02/2026

“नई शिक्षा नीति – नए आयाम” विषयक शैक्षिक दक्षता वृद्धि व्याख्यानमाला (27वीं प्रस्तुति) एवं सम्मान समारोह दिनांक 16 फरवरी 2026 को इन्स्टीट्यूट ऑफ को-ऑपरेटिव एण्ड कॉर्पोरेट मैनेजमेंट, रिसर्च एण्ड ट्रेनिंग, लखनऊ में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री दुर्गा शंकर मिश्र जी (पूर्व मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश) थे, जिन्होंने विभिन्न संस्थानों को सम्मानित किया।
बाबू सुंदर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, निगोहां, लखनऊ की माननीय चेयरपर्सन श्रीमती रीना सिंह जी को प्रदान किया गया सम्मान उनके प्रतिनिधि डॉ. आलोक कुमार शुक्ला (डायरेक्टर, फार्मेसी कॉलेज) ने ग्रहण किया।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर समस्त संस्थान परिवार को हार्दिक बधाई। 🌸👏

Want your school to be the top-listed School/college in Lucknow?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


NH-24B, Raebarely Road, Nigohan
Lucknow
226302