Sanskrit Sarjana E-Magazine

Sanskrit Sarjana E-Magazine

Share

इस पत्रिका में संस्कृत के नूतन लेखकों

17/04/2026
docs.google.com 21/09/2025

अमरवाणी विजयताम्
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSeAQ6ISoPL2HcSZrlivrsxYp8AfVaKj0Qu6ivxqZroTWdAN1Q/viewform?usp=sharing&ouid=100473349692741165446

सभी इच्छुक सम्मानित सुधीजनों से आग्रह है कि अक्टूबर मास के दिनांक 15-16 को आयोजित होने वाली द्विदिवसीय अन्ताराष्ट्रीय आभासीय संगोष्ठी में शोधपत्र वाचन हेतु इस गूगल फ़ार्म को यथाशीघ्र पूरित कर सुरभारतीसमाराधक प्रात: स्मरणीय गुरुवर्य आचार्य वासुदेव द्विवेदी शास्त्री जे संस्कृतावदान को वैश्विक पटल पर प्रसारित करें। सहृदय जन जिस विषय पर शोधपत्र प्रस्तुत करना चाहते हैं, यदि उनके पास ग्रन्थ/ पुस्तक अनुपलब्ध है तो हमारे संयोजक/ संयोजन मण्डल या अन्य किसी से सम्पर्क कर हमें उपकृत कर सकते हैं।
परिकल्पक
अमरवाणी कवि परिषद्


सम्पर्कसूत्राणि
9889123124, 9455659627
9031341648, 8882464543
9557410389,

docs.google.com

Photos from Sanskrit Sarjana E-Magazine's post 21/09/2025
लघुसिद्धान्तकौमुदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्तकर्ता का प्रदर्शन। 20/11/2024

I got 3 reactions on my recent top post! Thank you all for your continued support. I could not have done it without you. 🙏🤗🎉

लघुसिद्धान्तकौमुदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्तकर्ता का प्रदर्शन। संस्कृत प्रतिभा खोज 2024 की राज्यस्तरीय लघुसिद्धान्तकौमुदी कण्ठस्थपाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने व...

लघुसिद्धान्तकौमुदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्तकर्ता का प्रदर्शन। 28/10/2024

संस्कृत प्रतिभा खोज 2024 की राज्यस्तरीय लघुसिद्धान्तकौमुदी कण्ठस्थपाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले श्री नवरत्न डूडी का प्रतिभा प्रदर्शन। आगामी वर्षों में जो छात्र इस प्रतियोगिता की तैयारी करना चाहते हैं, उनके लिए यह विडियो बहुत अधिक उपयोगी है।

लघुसिद्धान्तकौमुदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्तकर्ता का प्रदर्शन। संस्कृत प्रतिभा खोज 2024 की राज्यस्तरीय लघुसिद्धान्तकौमुदी कण्ठस्थपाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने व...

Sanskrit pratibha khoj pratiyogita kee pooree jankari (संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता की जानकारी) 28/07/2024

संस्कृत प्रतिभा खोज की पूरी जानकारी के लिए इस वीडियो को सुनें तथा प्रसारित करें।

Sanskrit pratibha khoj pratiyogita kee pooree jankari (संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता की जानकारी) इस वीडियो में संस्कृत प्रतिभा खोज के अंतर्गत आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं, आवेदन की अर्हता, जनपद मंडल और राजस्थ....

upsanskritpratibhakhoj.com 15/05/2024

गत वर्ष उत्तर प्रदेश में #संस्कृत_प्रतिभा_खोज आरंभ किया था। इसके लाभ थे-
1. संस्कृत भाषा के प्रति छात्रों में उत्सुकता बढ़ाना।
2. संस्कृत विद्यालयों, अध्यापकों आदि को संस्कृत के लिए रचनात्मक कार्य करने का अवसर उपलब्ध कराना।
3. इस बहाने जनता के बीच संस्कृत को ले जाना और उसमें पैठ बनाना।
4. अपने हिस्से में एक उपलब्धि को जोड़ना।

अक्सर संस्कृत से जुड़े अध्यापक, विद्यालय आदि से सुना गया कि संस्कृत पढ़ने वाले छात्रों के नामांकन की संख्या कम होती जा रही है। इसके पीछे अनेक कारण हो सकते हैं परंतु जब तक आप की संस्था और आपसे किसी का परिचय नहीं होगा, तब तक वह आपके यहां पढ़ने भी नहीं आएगा।

यदि आप अपने विद्यालय में नामांकन बढ़ाना चाहते हैं तो संस्कृत प्रतिभा खोज से जुड़े। अन्य विद्यालय से प्रवेश प्रतिस्पर्धा का मुकाबला करने के लिए कुछ करना ही होगा।

इसके तहत आप-
अपने विद्यालय में प्रतियोगिता का आयोजन करा सकते हैं।
अपने जिले के सभी विद्यालय के बच्चों को प्रतियोगिता के बहाने बुलाकर अपना विद्यालय दिखा सकते हैं।
निर्णायक के रूप में संस्कृत अध्यापकों को अपने यहां बुला सकते हैं।
आप प्रतियोगिता का संयोजन कर सकते हैं।

यह सब कुछ करने लिए आपको पैसा खर्च नहीं करना होता है।

उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, प्रतियोगिता आयोजित करने वाले विद्यालय को आयोजन का व्यय देता है।
निर्णायकों को मानदेय देता है।
छात्रों को पुरस्कार राशि देता है।
संयोजन करने के लिए मानदेय देता है।

अर्थात् हर्रे लगे न फिटकरी रंग चोखा हो जाय।

यदि आप अपनी अभिरूचि के कारण प्रतिभा खोज से जुड़ना चाहते हैं तो विलंब क्यों? इस लिंक पर जाकर उपर्युक्त कार्य के लिए यथाशीघ्र आवेदन करें। पूर्व वर्ष के बारे में जानकारी लें।

upsanskritpratibhakhoj.com जितेंद्र कुमार आई०ए०एस० अपर मुख्य सचिव, भाषा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन

upsanskritpratibhakhoj.com 15/05/2024

उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ द्वारा संचाल्यमान संस्कृत प्रतिभा खोज की जनपद /मंडल प्रतियोगिता हेतु विद्यालयों को जोड़ा जा रहा है।

जनपद की प्रतियोगिता हेतु विद्यालय को आयोजन के उपरांत रूपये 10000 तथा मंडल की प्रतियोगिता हेतु 15000 दिये जाते हैं।

उत्तर प्रदेश में स्थित जो विद्यालय अपने यहाँ संस्कृत प्रतियोगिता आयोजित कराने को इच्छुक हो, उनसे नीचे दिए लिंक पर आवेदन करा दें। विद्यालय को इसे अवसर के रूप में देखना चाहिए, क्योंकि इस शैक्षिक गतिविधि के लिए उसे आर्थिक सहयोग उपलब्ध है।

upsanskritpratibhakhoj.com जितेंद्र कुमार आई०ए०एस० अपर मुख्य सचिव, भाषा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन

Want your school to be the top-listed School/college in Lucknow?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


D-202/4, Kurmanchal Nagar
Lucknow
226007