04/08/2026
खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में आधुनिक जिम का उद्घाटन, छात्राओं के स्वास्थ्य एवं फिटनेस को मिलेगा बढ़ावा
आज दिनांक 3 अगस्त 2026 को खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में छात्राओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से स्थापित आधुनिक जिम का उद्घाटन स्थानीय पार्षद श्री अनुराग मिश्र जी द्वारा किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंशु केड़िया एवम श्री निरंजन जी ने मुख्य अतिथि का स्वागत अंगवस्त्र एवम पुष्पगुच्छ देकर किया। अन्य अतिथियों का स्वागत भी पुष्पगुच्छ देकर किया गया।अपने स्वागत संबोधन में प्राचार्या ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य भी अत्यंत आवश्यक है। जिम की स्थापना छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा नियमित व्यायाम के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में जिम की स्थापना माननीय पार्षद जी के सौजन्य से हुई है।इस अवसर पर पार्षद जी की ओर से महाविद्यालय को एक नया समर्सिबल (Submersible Pump) भी भेंट किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री अनुराग मिश्र ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। छात्राओं को नियमित व्यायाम एवं फिटनेस के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंशु केड़िया एवं समस्त शिक्षकों को इस महत्वपूर्ण पहल के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह संस्थान निरंतर छात्राओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी महाविद्यालय के विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा छात्राओं के हित से जुड़े प्रत्येक रचनात्मक कार्य में उनका पूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन सदैव उपलब्ध रहेगा। उन्होंने छात्राओं को नियमित रूप से जिम का उपयोग करने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं फिटनेस गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में श्री विक्रम सिंह (अवर अभियंता, जल निगम), लाजपत नगर सोसायटी के अध्यक्ष एवं महामंत्री श्री राजेश बत्रा, श्री अजय आनंद जी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने महाविद्यालय में विकसित हो रही आधुनिक सुविधाओं की सराहना करते हुए छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए अपने सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम का सफल आयोजन प्राचार्या डॉ अंशु केडिया के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ इस दौरान महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी एवम छात्राएँ उपस्थित रहीं।अंत में सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
31/07/2026
खुन-खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में मुंशी प्रेमचंद जयंती पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
दिनांक 31 जुलाई 2026
खुन-खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, चौक, लखनऊ के हिंदी विभाग द्वारा महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती के शुभ अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में हिंदी साहित्य के प्रति रुचि जागृत करना तथा प्रेमचंद के साहित्यिक एवं सामाजिक योगदान से परिचित कराना था।
प्रतियोगिता में सत्या सिंह (बी.ए. तृतीय वर्ष) ने प्रथम स्थान, प्रियंका (बी.ए. तृतीय वर्ष) ने द्वितीय स्थान तथा शालिनी (बी.ए. प्रथम वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. रुचि यादव, डॉ. अंजू यादव एवं डॉ. अंकिता दीक्षित उपस्थित रहीं। हिंदी विभाग की सहायक आचार्य डॉ. प्रियंका एवं डॉ. शालिनी शुक्ला ने मुंशी प्रेमचंद के साहित्यिक अवदान, सामाजिक चेतना तथा हिंदी कथा-साहित्य में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
यह संपूर्ण कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंशु केडिया के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया गया।
25/07/2026
# A Visit to a City (CRS)Mall – An Educational Trip
On 25th July ,2026, Department of Commerce, Khun Khun ji girls PG college,has organized an educational visit to a CSR Mall for B.Com students to gain practical knowledge of business and retail management. During the visit, the students observed store layouts, product displays, inventory management, billing systems, and digital payment methods.
The mall management explained various marketing strategies, customer service practices, and the importance of visual merchandising in attracting customers to the students. The students also learned about Corporate Social Responsibility (CSR) initiatives such as waste management, energy conservation, and paperless billing.
The visit helped the students to connect classroom concepts with real business practices. It was an informative and enjoyable experience that enhanced students understanding of retail management, marketing, and consumer behaviour.
16/07/2026
इंडियन ऑयल के स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम तथा पौधरोपण कार्यक्रम
आज दिनांक 15/07/26 को इंडियन ऑयल द्वारा संचालित स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण एवम् स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजय भण्डारी जी एक्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर , स्टेट हेड उत्तर प्रदेश तथा अन्य अतिथि श्री अभिषेक शर्मा मुख्य महाप्रबंधक रिटेल सेल, श्री भद्रो लकड़ा मुख्य महाप्रबंधक एल पी जी एवं श्री बी. एल. पाल मुख्य प्रबंधक सीएसआर रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंशु केडिया द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
प्राचार्या डॉ. अंशु केडिया ने सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ शॉल देकर किया । अपने स्वागत उद्बोधन में महाविद्यालय परिसर में इंडियन आयल सीएसआर फण्ड से निर्मित शौचालय का जिक्र करते हुए कहा कि यह छात्राओं के लिए स्वच्छता तथा स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी पहल है।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री संजय भण्डारी ने स्वच्छता पखवाड़ा की थीम- स्वच्छता, पर्यावरण एवम स्वास्थ्य के बारे में बात करते हुए छात्राओं को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण बेहतर स्वास्थ्य तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व से अवगत कराते हुए स्वच्छ भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने महाविद्यालय में आगे भी इंडियन आयल के सहयोग का आश्वासन दिया l
कार्यक्रम के दौरान इंडियन ऑयल की ओर से छात्राओं को स्वच्छता किट एवम पौधे वितरित किए गए। छायादार वृक्ष लगाए गए साथ ही उन्हें स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति जागरूक किया गया।
मुख्य अतिथि महोदय द्वारा कॉलेज की सफ़ाई कर्मी को अंगवस्त्र के साथ स्वच्छता किट भी भेंट की l
कार्यक्रम में महाविद्यालय की शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। अंत में सभी उपस्थितजनों ने स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल परिसर के निर्माण तथा उसके संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।
कार्यक्रम का सफल आयोजन कार्यक्रम इंचार्ज डॉ रुचि यादव, डॉ विजेता दिक्षित, संचालन डॉ शालिनी शुक्ला, अन्य शिक्षिकाओँ डॉ प्रीति सिंधी, डॉ प्रियंका, डॉ अपर्णा टंडन आदि के सहयोग से एवम् प्राचार्या के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ ।
प्राचार्या
15/07/2026
*आज खुन खुन जी बालिका महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना,राष्ट्रीय कैडेट कोर एवम मेदांता फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में एनीमिया, माहवारी स्वच्छता प्रबंधन एवं स्तन कैंसर पर जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में मेदांता फाउंडेशन की टीम ने उपरोक्त सभी विषयों पर बारीकियों से विश्लेषण किया।इस अवसर पर कॉलेज की बालिकाओं ने भी अत्यधिक उत्साह दिखाया और अपनी परेशानियां एवं मिथक को दूर किया। मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अंशु केडिया उपस्थित रही
15/07/2026
13 जुलाई2026, खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, लखनऊ में Naandi Foundation के सहयोग से आयोजित एक सप्ताह के निःशुल्क Employability & Domain Skills Training Program का आज दिनांक 13 जुलाई को सफलतापूर्वक समापन हुआ।समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. मनोज पाण्डेय रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में छात्राओं को निरंतर कौशल विकास, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में रोजगार प्राप्त करने के लिए शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास एवं व्यावसायिक दक्षताओं का होना अत्यंत आवश्यक है।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंशु केडिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए कौशल आधारित शिक्षा समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्राओं को आत्मनिर्भर, सक्षम एवं रोजगार के लिए तैयार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने Naandi Foundation के सहयोग की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए तथा प्रशिक्षण के माध्यम से अर्जित ज्ञान एवं कौशल का प्रदर्शन किया। इस एक सप्ताह के प्रशिक्षण में छात्राओं को Communication Skills, Personality Development, Professional Grooming, Interview Preparation, Digital Literacy, Financial Awareness, Teamwork, Leadership, Time Management सहित विभिन्न रोजगारोन्मुखी विषयों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
Naandi Foundation के समन्वयक डॉ सुनीत कुमार ने भी छात्राओं की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आभार प्रकट किया।
महाविद्यालय की कार्यक्रम समन्वयक डॉ. विजेता दीक्षित ने प्रशिक्षण की संपूर्ण रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, व्यावसायिक दक्षता एवं रोजगारपरक कौशल का विकास करना था। उन्होंने Naandi Foundation, मुख्य अतिथि, प्राचार्या तथा सभी प्रतिभागी छात्राओं का आभार व्यक्त किया।
समापन अवसर पर प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली छात्राओं को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कोमल जैन , गुलशाना एवम निशात फातिमा को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंशु केडिया के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम का समापन औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन के बाद राष्ट्रगान के साथ हुआ.
13/07/2026
12 जुलाई2026 , को “एक पेड़ माँ के नाम “ अभियान के अंतर्गत खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में प्राचार्या डॉ अंशु केडिया के मार्गदर्शन एवं नोडल ऑफिसर डॉ स्नेह लता शिवहरे के द्वारा आज दिनांक 12/07/2026 को वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशिष्टगण पार्षद चौक लखनऊ अनुराग मिश्रा, धर्मपत्नी श्रीमती नीता जी एवम डॉ सुनीता कुमार, प्राचार्या नारी शिक्षा निकेतन पी. जी. कॉलेज द्वारा कॉलेज परिसर मे उपस्थित होकर पौधारोपण किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में नीम्बू, अमलतास, गुलमोहर एवं एवं अन्य छायादार तथा फलदार पौधों का रोपण किया गया। प्राचार्या महोदया ने अपने संबोधन में वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्ष पृथ्वी के प्राकृतिक संतुलन, स्वच्छ वायु, जल संरक्षण तथा जैव विविधता के संरक्षण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से केवल पौधे लगाने ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षक, शिक्षणेतर स्टाफ, NCC कैडेट्स, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), इको क्लब तथा विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। सभी ने परिसर/ अपने घर के आस पास को अधिक हरित एवं स्वच्छ बनाने तथा प्रत्येक वर्ष कम-से-कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
07/07/2026
International Yoga Day # #2026 # #