03/09/2023
Current Affairs Guru
Be up to date with time, We are committed to provide Quality education
03/09/2023
Current Affairs Guru
26/08/2023
Hearty congratulations to all indians
We create history
06/04/2023
Current Affairs Guru
01/03/2023
एडेनोवायरस क्या है?
एडेनोवायरस, मध्य आकार का एक अल्पविकसित (Nonenveloped) वायरस है, जो कई तरह के संक्रमण पैदा करने में सक्षम है. एडेनोवायरस में एक आइकोसाहेड्रल न्यूक्लियोकैप्सिड होता है जिसमें डबल-स्टैंडर्ड डीएनए जीनोम होते हैं.
अभी तक शोधकर्ताओं ने लगभग 50 प्रकार के ऐसे एडेनोवायरस की पहचान की है जो मनुष्यों को संक्रमित कर सकते है. इस वायरस का प्रभाव सर्दियों में चरम पर होता है. कभी कभी इसका प्रभाव साल भर भी हो जाता है.
क्या है इसके सामान्य लक्षण?
रोग नियंत्रण केंद्र (सीडीसी) के अनुसार, इसके सामान्य लक्षणों में सामान्य सर्दी, बुखार, गले में खराश, तीव्र ब्रोंकाइटिस, निमोनिया (फेफड़ों का संक्रमण), गुलाबी आंख, तीव्र गैस्ट्रोएंटेराइटिस (सूजन) शामिल हैं. साथ ही पेट दर्द, दस्त आदि शामिल है. इससे पुरानी सांस की बीमारी और अन्य प्रकार की बीमारियों वाले लोगों को ज्यादा खतरा होता है.
21/02/2023
सवाल : दुनिया की पहली living heritage university कहां है?
जवाब: यूनेस्को विश्व भारती विश्वविद्यालय को एक विरासत विश्वविद्यालय घोषित करने जा रहा है. यह दुनिया का पहला जीवित विरासत विश्वविद्यालय (living heritage university) बनेगा. इसकी स्थापना 1921 में रवींद्रनाथ टैगोर ने कला, भाषा, मानविकी, संगीत और संस्कृति अध्ययन को बढ़ावा देने के लिए एक केंद्र के रूप में की थी. विश्वविद्यालय में रवींद्रनाथ टैगोर के ओपन-एयर शिक्षा के दर्शन का पालन किया जाता है. बाद में केंद्र सरकार ने इसे केन्द्रीय विश्वविद्यालय के रूप में मान्यता दे दी. यह विश्वविद्यालय भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में स्थित है.
20/02/2023
Current Affairs Guru
Q. हाल ही में टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड किसने तोड़ा हैं?
Ans :- बेन स्टोक्स
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने 18 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में इंग्लैंड के कोच और न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ब्रेंडन मैकुलम को पीछे छोड़कर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए।
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट की दूसरी पारी में दो छक्के लगाकर स्टोक्स ने विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बेन स्टोक्स (109) और ब्रेंडन मैक्कुलम (107) के बाद ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट तीसरे स्थान पर हैं, उन्होंने 100 छक्के लगाए हैं।
19/02/2023
Lithium:White Gold
भारत में पहली बार मिले लिथियम के भंडार
जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया(GSI) ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 5.9 मिलियन टन के लिथियम अनुमानित भंडार (G3) का पता लगाया है केंद्र-शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के रियासी जिले में.
लिथियम का उपयोग ईवी बैटरी के निर्माण में मुख्य रूप से किया जाता है. मोबाइल फोन हो या सोलर पैनल हर जगह लिथियम सहित महत्वपूर्ण खनिजों की आवश्कता होती है इसलिए इसका पता लगाना और उन्हें संसाधित करना बेहद जरुरी है.
लिथियम एक अलौह (Non-ferrous) धातु है जिसे "व्हाइट गोल्ड" के रूप में भी जाना जाता है, जो निकल और कोबाल्ट के साथ-साथ ईवी बैटरी में प्रमुख घटकों में से एक है. लेकिन इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग वैश्विक लिथियम आपूर्ति को प्रभावित कर रही है.
एक रिपोर्ट के अनुसार, एक इलेक्ट्रिक कार के लिए लिथियम-आयन बैटरी पैक में लगभग 8 किलोग्राम लिथियम होता है.
19/02/2023
Skye UTM: भारत का पहला ड्रोन-एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम हुआ लांच
क्या है स्काई यूटीएम?
Skye UTM एक क्लाउड-आधारित एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम है जो मानवयुक्त विमानन हवाई क्षेत्र के साथ मानव रहित एयर ट्रैफिक को एकीकृत करता है. यह सिस्टम प्रति घंटे 4,000 उड़ानें और प्रति दिन 96,000 उड़ानें संभालने में सक्षम है.
स्काई यूटीएम, हाइलाइट्स:
Skye UTM को हवाई क्षेत्र में सभी ड्रोन/अन्य हवाई मूविंग ऑपरेटरों को स्थितिजन्य जागरूकता (Situational awareness), स्वायत्त नेविगेशन, जोखिम मूल्यांकन (Risk assessment) और ट्रैफिक मैनेजमेंट प्रदान करने के लिए बनाया गया है.
इस अवसर पर नितिन गडकरी ने कहा कि मंत्रालय जल्द ही रियल टाइम निगरानी और राजमार्ग निर्माण में तेजी लाने के लिए ड्रोन स्टार्टअप्स को शामिल किया जायेगा. साथ ही इसकी मदद से घातक सड़क दुर्घटनाओं को भी रोकने में मदद ली जाएगी.
19/02/2023
Lexi, भारत का पहला ChatGPT-संचालित AI चैटबॉट हुआ लांच
भारत में Lexi नामक Chatgpt-संचालित
AI Chatbot लांच हो गया है. चैटजीपीटी-संचालित भारतीय चैटबॉट को फिनटेक कंपनी वेलोसिटी (Velocity) ने लांच किया है. इसे चैटजीपीटी का भारतीय संस्करण माना जा रहा है.
AI चैटबॉट क्या है?
चैटबॉट एक कंप्यूटर प्रोग्राम है, जो यूजर के सवालों को समझने और उनका जवाब देने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग (NLP) का प्रयोग करता है. साथ ही यह मानव वार्तालाप को फॉलो करता है. चैटबॉट विशिष्ट ट्रिगर्स और एल्गोरिदम के आधार पर कार्य करता है.
AI चैटबॉट के फायदें:
आज के समय में AI चैटबॉट का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है, वैसे एआई चैटबॉट्स काफी समय से मौजूद हैं लेकिन इनमें 'ह्यूमन टच' की कमी थी लेकिन टेक लीडरों द्वारा इसे भी पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है.
AI चैटबॉट के उपयोग से लागत में भी कमी आती है साथ ही इसकी मदद से बिज़नेस को भी आगे बढ़ाने में मदद मिलती है.
AI चैटबॉट की सहायता से कस्टमर डेटा का उपयोग करके स्मार्ट डिसिशन लेने में मदद मिलती है. इसकी मदद से सक्रिय सहायता प्राप्त करने में भी मदद मिलती है.
19/02/2023
Current Affairs Guru
03/02/2023
21/12/2022
Current Affairs Guru