Vikramshila Academy- Knowledge is power

Vikramshila Academy- Knowledge is power

Share

IAS/PCS/R.O./G.S / SSC/POLICE EXAMS/UPP/S.I./ TET/CTET/SUPER TET/NDA/CDS EXAMS

21/02/2026

चौथा AI इम्पैक्ट समिट नई दिल्ली के भारत मंडपम में 16 फरवरी को प्रारंभ हुआ:-
इंडिया AI समिट 5 दिन ही चलना था मगर सरकार ने इसे एक दिन के लिए बढ़ा दिया, अब यह समिट 21 फरवरी को संपन्न होगा।
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विकास से जुड़े लगभग सभी प्रमुख देशों ने AI इंपैक्ट समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।
उन्होंने बताया कि 5 दिन के समिट के दौरान सरकार को AI बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए 250 अरब डॉलर से ज्यादा के निवेश के वादे किए गए हैं। इसके साथ ही वेंचर कैपिटल उद्यमियों ने भी करीब 20 अरब डालर निवेश का संकल्प जताया है।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सरकार AI मिशन के दूसरे चरण पर भी काम शुरू करेगी ।उन्होंने कहा कि AI मिशन 2.0 के तहत सरकार का लक्ष्य 20 लाख लोगों को AI का इस्तेमाल करने के लिए जरूरी प्रशिक्षण देना है। पहले से ही स्कूलों और कॉलेज के पाठ्यक्रमों में AI को शामिल करने की जरूरत सहित अन्य पहल के बारे में उद्योग के साथ चर्चा हो रही थी।

21/02/2026

4 th AI इंपैक्ट समित 2026 नई दिल्ली में भारत मंडपम में 16 फरवरी से प्रारंभ हुआ। 5 दोनों का यह आयोजन था, लेकिन सरकार ने एक दिन और बढ़ा दिया है ।
पहला AI इंपैक्ट समिट 2023 में ब्लेचली पार्क यूके में हुआ था। जिसमें फ्रंटियर AI मॉडल से होने वाले जोखिम का प्रबंधन साथ मिलकर करने की दिशा में सहमति जताई गई थी।
दूसरा AI इंपैक्ट समिट सियोल में हुआ था और तीसरा AI इंपैक्ट समिट पेरिस में हुआ।

19/02/2026

शनाय तकाइची फिर से जापानी प्रधानमंत्री का पद संभालेंगी:-
जापान में हुए चुनाव में भारी बहुमत से जीत दर्ज करने के बाद देश की संसद शनाय को फिर से प्रधानमंत्री नियुक्त करेगी और वह अपने दूसरे कार्यकाल के लिए मंत्रिमंडल का गठन करेंगी।

19/02/2026

महाराष्ट्र में 5 प्रतिशत मुस्लिम आरक्षण रद्द:-
महाराष्ट्र सरकार ने नौकरियों और शिक्षा में मुस्लिम समुदाय के सदस्यों को दिए जाने वाले पांच प्रतिशत आरक्षण को रद्द कर दिया है ।
इस संबंध में एक शासकीय आदेश जारी किया गया है । 5 प्रतिशत आरक्षण से संबंधित पिछले अध्यादेश की अवधि समाप्त हो गई है और उस निर्णय पर अदालत द्वारा अंतरिम रोक लगा दी गई है। राज्य में कांग्रेस - राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की पिछली सरकार ने मराठा समुदाय को 16% और मुसलमानो को 5% आरक्षण देने के लिए एक अध्यादेश जारी किया था। नए अध्यादेश के अनुसार विशेष पिछड़ा वर्ग- ए के अंतर्गत आने वाले सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े मुस्लिम समूह के लिए सरकारी- अर्ध सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में पांच प्रतिशत आरक्षण से संबंधित सभी पिछले निर्णय और अध्यादेश रद्द कर दिए गए हैं। नए आदेश में कहा गया है कि सरकार ने 2014 से पूर्व के निर्णय एवं परिपत्रों को रद्द कर दिया है और विशेष पिछड़ा वर्ग के मुसलमानो को जाति और गैर क्रीमी लेयर के प्रमाण पत्र जारी करना बंद कर दिया है।

19/02/2026

माउंट एवरेस्ट की चोटी तक पहुंचने में सक्षम हेलीकॉप्टर का निर्माण:-
फ्रांस की मदद से "कर्नाटक के वेमागल" में एयरबस H-125 हेलीकॉप्टरों के निर्माण के लिए कल पुर्जों को जोड़ने का कारखाना स्थापित किया गया है ।जहां अब काम शुरू हो गया है।
यहां दुनिया के ऐसे शक्तिशाली हेलीकॉप्टर का निर्माण किया जाएगा जो विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई तक उड़ान भरने में सक्षम होगा द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए भारत और फ्रांस के बीच "हमर मिसाइल" के उत्पादन को लेकर भी अहम समझौता हुआ है।
इसके तहत भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और फ्रांसीसी रक्षा कंपनी "सैफरान" संयुक्त उद्यम स्थापित करेगी।
फ्रांस भारत के सबसे पुराने रणनीतिक साझेदारों में से एक है और अब दोनों देशों के बीच सहयोग का नया अध्यक्ष शुरू हो रहा है।

18/02/2026

भारत एवरेस्ट तक उड़ने वाला हेलीकॉप्टर बनाएगा:-
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो भारत के दौरे पर आए हुए हैं ।
भारत और फ्रांस की उच्च स्तरीय बैठक मुंबई में हो रही है।
पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता में बताया कि दोनों देश मिलकर एवरेस्ट तक उड़ने वाला हेलीकॉप्टर बनाएंगे और उसे पूरे विश्व में निर्यात करेंगे और इसी के साथ भारत में हेलीकॉप्टर असेंबली लाइन का भी उद्घाटन किया गया।

18/02/2026

भारत के पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में सत्ता पलट और अस्थिरता के बाद होने वाले नए चुनाव के पश्चात तारिक रहमान बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री बने हैं ।
तारिक रहमान बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के अध्यक्ष हैं ।
उन्हें बांग्लादेश के राष्ट्रपति शहाबुद्दीन ने बहुमत के बाद शपथ दिलाई।
तारिक रहमान दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया और दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति जिया उर रहमान के बेटे हैं।

18/02/2026

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिल गई है:-
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने 17 फरवरी को केंद्र सरकार की 90000 करोड़ से ज्यादा की ग्रेट निकोबार मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजना को हरी झंडी दे दी है।
यह परियोजना एवं 166 वर्ग किलोमीटर तक फैली है।
दुनिया के 40% तेल टैंकर यहीं से गुजरते हैं , जिन पर भारत नजर रख सकता है। एनजीटी ने इस प्रोजेक्ट को लेकर आई कई आपत्तियां को निरस्त कर दिया है और इस प्रोजेक्ट को देश हित में बताया है।

14/02/2026

ODOP
एक जिला, एक उत्पाद

सिद्धार्थ नगर- काला नमक चावल प्रतापगढ़-आंवला
कौशांबी-केला
हाथरस -हींग
मुजफ्फरनगर और अयोध्या- गुड
अमरोहा -ढोलक
लखनऊ- चिकनकारी
वाराणसी -रेशम की साड़ी
सीतापुर -दरी
सहारनपुर- लकड़ी पर नक्काशी
चित्रकूट- लकड़ी के खिलौने
अलीगढ़-ताले और हार्डवेयर
बुलंदशहर( खुर्जा)- चीनी मिट्टी के बर्तन आजमगढ़ -काली मिट्टी कला
कन्नौज -इत्र
फिरोजाबाद -कांच की चूड़ियां
पीलीभीत- बांसुरी
एटा -घुंघरू और घंटी
मैनपुरी -तारकाशी (शीशम की लकड़ी पर पीतल की नक्काशी)
मथुरा -सेनेटरी फिटिंग
झांसी -सॉफ्ट टॉयज
बांदा - शाजा पत्थर
महोबा,- गौरा पत्थर
बहराइच -गेहूं डंठल कला
कुशीनगर- कला रेशा उत्पाद
बलिया-- बिंदी (टिकुली)
सोनभद्र-कालीन
फर्रुखाबाद- ब्लॉक प्रिंटिंग
बलरामपुर और गोंडा -दाल
हाथरस- हींग
संभल- सींघऔर अस्थि उत्पाद
जौनपुर -ऊनी दरी
भदोहीऔर मिर्जापुर -कालीन
मऊ और्वइटावा -वस्त्र उत्पादन

अंबेडकरनगर - वस्त्र उत्पाद
हरदोई और बाराबंकी- हथकरघा
गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)- रेडीमेड गारमेंट्स
हापुड़- होम फर्निशिंग
ललितपुर - जरी सिल्क साड़ी
कानपुर देहात -अल्युमिनियम बरतन
संत कबीर नगर- पीतल के बर्तन
शामली - लौह कला(रिम)
प्रयागराज और सुल्तानपुर ,अमेठी -मुंज उत्पाद
कानपुर नगर और हमीरपुर -चमड़ा उद्योग गाजीपुर -वाल हैंगिंग वॉल

27/01/2026

बक्सर युद्ध के समय बंगाल का नबाब कौन था?

16/01/2026
27/12/2025

अगरबत्तियों के लिए नया गुणवत्ता मानक IS19412: 2025 विकसित किया गया:-

भारत विश्व में अगरबत्ती का सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक है।
उपभोक्ता सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारत ने एक नया गुणवत्ता मानक प्रस्तुत किया है, जिसके तहत अगरबत्ती निर्माण में कुछ कीटनाशक रसायनों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है।
इस कदम से करीब 8000 करोड रुपए के अगरबत्ती बाजार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। उपभोक्ता सुरक्षा घर के अंदर वायु गुणवत्ता, पर्यावरणीय स्थिरता और नियामक की अनुपालन पर बढ़ते जोर के मद्देनजर यह नया मानक विकसित किया गया है।
भारतीय मानक ब्यूरो ने अगरबत्ती में उपयोग के लिए निश्चित पदार्थों की एक सूची भी तय की है।
नए गुणवत्ता मानक के तहत अगरबत्तियों को मशीन निर्मित,हाथ से बनी और पारंपरिक मसाला अगरबत्ती की श्रेणियां में वर्गीकृत किया गया है।
इसमें कच्चे माल, जलने की गुणवत्ता, सुगंध प्रदर्शन और रासायनिक मानकों से जुड़ी आवश्यकताएं तय की गई हैं ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और समान गुणवत्ता वाले उत्पाद मिल सकें ।
लगभग 8000 करोड रुपए वार्षिक आकार वाले भारतीय अगरबत्ती उद्योग से हर साल 1200 करोड रुपए मूल्य की अगरबत्तियों का निर्यात होता है ।भारत डेढ़ सौ से अधिक देशों को अगरबत्तियां निर्यात करता है।

Want your school to be the top-listed School/college in Lucknow?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Lucknow
226020

Opening Hours

Monday 8am - 7pm
Tuesday 8am - 7pm
Wednesday 8am - 7pm
Thursday 8am - 7pm
Friday 8am - 7pm
Saturday 8am - 7pm