AISA - All India Students' Association - Uttar Pradesh

AISA - All India Students' Association - Uttar Pradesh

Share

AISA is a radical students movement defending the principles of Equality, Gender Justice, Education & Employment from the assault of Neo-liberal Policies.

Manifesto:
AISA is a revolutionary, democratic students’ organization. We have led struggles for the democratization of campus life, for a pro-people and scientific education system and for the right to education and employment. Through mobilizing the revolutionary, left, democratic and liberal sections of the student community, we are committed to organizing a broad-based students’ movement as an

12/06/2026

प्रकाशनार्थ
12/06/2026

#हजारों छात्र युवा आक्रोश प्रदर्शन के लिए इको गार्डन में एकजुट हुए,सरकार से जवाबदेही और पारदर्शिता की मांग की।

#युवा आक्रोश प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष कामरेड नेहा और कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत भी शामिल हुए।

लखनऊ के इको गार्डन में लेखपाल,एसएससी जीडी और यूपीएसआई की परीक्षा में हुई अनियमितता, भ्रष्टाचार और पेपर लीक के सवाल को लेकर युवा आक्रोश प्रदर्शन हुआ। इको गार्डन में हजारों की संख्या में प्रतियोगी छात्र नौजवान इस आंदोलन में शामिल होने के लिए आए। पूरे प्रदेश में सरकार के द्वारा दमन करने की तमाम कोशिश के बावजूद भी लोग इस आंदोलन में शामिल होने के लिए आए। आइसा प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार के घर पर पुलिस पहुंच कर मुकदमा दर्ज करने की धमकी देने से लेकर तथा रायबरेली अन्य जगहों पर हमारे साथियों को हाउस अरेस्ट किया गया। इसके बावजूद भी लखनऊ में हजारों की संख्या में छात्र नौजवान पेपर लीक,भ्रष्टाचार और धांधली के खिलाफ एकजुट हुए।

प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा भी शामिल हुई। इसके साथ ही कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत भी छात्रों के इस आंदोलन को समर्थन देने के पहुंचे। इसके साथ ही आंदोलन ने बड़ी संख्या में प्रतियोगी छात्र और कोचिंग के अध्यापक गण भी पहुंचे।

प्रदर्शन में अपनी बात रखते हुए कॉमरेड नेहा ने कहा कि यूपी के हजारों नौजवानों ने इस आंदोलन में शामिल होकर योगी सरकार को तानाशाही को करारा जवाब दिया हैं। नौजवानों के ये लड़ाई परीक्षाओं में धांधली,भ्रष्टाचार और पेपर लीक के सवाल पर शुरू हुई हैं लेकिन ये लड़ाई प्रदेश समेत देश में खाली पड़े लाखों पदों के भरने तक जारी रहेगी। दमन के खिलाफ पूरे प्रदेश का युवा एकजुट हैं और इस सरकार से जवाब लेकर रहेगा।

छात्रों के आंदोलन को समर्थन देने आएं काकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत ने आंदोलन के समर्थन में अपनी बात रखते हुए कहा कि इस देश का शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की जो लड़ाई पूरे में लड़ी जा रही हैं उस लड़ाई में अब उत्तर प्रदेश के पेपर लीक,भ्रष्टाचार और धांधली की लड़ाई भी शामिल रहेगी। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लेकर उत्तर प्रदेश में सरकार के उत्तरदायित्व को लेकर लड़ाई जारी रहेगी।

प्रदर्शन में शामिल आइसा प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि युवाओं ने साबित किया कि अब शिक्षा और रोजगार की लड़ाई निर्णायक मुकाम तक पहुंचेगी। इस सरकार को जवाब देना होगा।

इस प्रदर्शन का हिस्सा रहे अध्यापक सुनील यादव ने छात्रों की लड़ाई को समर्थन देते हुए कहा कि पारदर्शी तरीके से और समयबद्ध परीक्षा कारण सरकार की जिम्मेदारी है और सरकार इससे पीछे नहीं हट सकती।

प्रदर्शन में शामिल प्रतियोगी छात्र अखिलेश ने कहा कि सालों की मेहनत और लाखों रुपए की बर्बादी का सामना उत्तर प्रदेश का युवा करने के लिए मजबूर है। लघु पाठ खाली है उन्हें भारत नहीं जाता और जिन पदों की भर्ती निकलती है उसमें पेपर लीक हो जाता है। अगर यह सरकार सचमुच में युवाओं का हित चाहती है तो कम से कम परीक्षाओं के कुछ समय से आयोजित कराकर युवाओं के विश्वास को बनाए अन्यथा उसे शासन में बने रहने का कोई अधिकार नहीं हैं।

कार्यक्रम का संचालन शशांक ने किया। इस प्रदर्शन में इंकलाबी नौजवान सभा के प्रदेश सचिव कामरेड सुनील मौर्य,भाकपा माले के जिला प्रभारी रमेश सिंह सेंगर समेत नागरिक समाज के लोग समर्थन देने आए। इसके अलावा भानु,शशांक, सोनाली, स्वर्णकांत,निखिल, शैलेन्द्र,मुकेश पांडे , अखिलेश, हर्ष, नितिन,समता राय,अंकुर,आयुष, पृथ्वीराज समेत हजारों छात्र छात्राएं शामिल रहे।

द्वारा
आइसा

11/06/2026

लेखपाल, UPSI समेत सभी भर्तियों में धाँधली और पेपर लीक के ख़िलाफ़
लखनऊ चलो

12 जून, इको गार्डन, लखनऊ

11/06/2026

RO/ARO से लेकर पुलिस भर्ती तक, बार-बार युवाओं के साथ विश्वासघात हुआ है। अब हिसाब माँगने का समय है। 12 जून | 11 बजे | इको गार्डन, लखनऊ उत्तर प्रदेश के युवाओं, घर से निकलो, आवाज़ उठाओ, भविष्य बचाओ!

11/06/2026

UP पुलिस शरम करो! लीक माफिया का संरक्षण करना बंद करो! धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा दो!

Neha, National President, AISA

01/06/2026

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रावासों में 'समर चार्ज' के नाम पर छात्रों का आर्थिक शोषण बंद करे प्रशासन, छात्र विरोधी तुगलकी फरमान तत्काल वापस लिया जाए।

- आइसा इलाहाबाद विश्वविद्यालय

15/05/2026

चारु मजूमदार अमर रहे।

14/05/2026

पेपर लीक और परीक्षा घोटालों के खिलाफ लखनऊ विश्वविद्यालय के आइसा का प्रदर्शन

एनटीए को भंग करने और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठी

करोड़ों छात्रों के भविष्य से जुड़े NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले और देशभर में लगातार बढ़ते परीक्षा घोटालों के खिलाफ आज लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट नंबर 1 पर छात्रों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा), नेशनल स्टूडेंट्स यूथ फेडरेशन (NSYF), भीम आर्मी स्टूडेंट फेडरेशन (BASF) और भगत सिंह छात्र मोर्चा (BSM) के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने भाग लिया। प्रदर्शन के बाद छात्रों ने भारत की राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासन के माध्यम से सौंपा।

प्रदर्शन में छात्रों ने “एनटीए को भंग करो”, “धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो”, “पेपर लीक बंद करो”, “शिक्षा का निजीकरण बंद करो” जैसे नारे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि हाल के वर्षों में देशभर में दर्जनों भर्ती और प्रवेश परीक्षाएं पेपर लीक और परीक्षा घोटालों से प्रभावित हुई हैं, जिनसे करोड़ों छात्र प्रभावित हुए हैं। NEET-UG 2026 पेपर लीक उसी व्यापक संकट का हिस्सा है, जिसने छात्रों के भीतर पूरी परीक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता को लेकर गहरा अविश्वास पैदा किया है।

आइसा लखनऊ विश्वविद्यालय के अध्यक्ष शान्तम निधि ने कहा कि “आज देश का युवा लगातार परीक्षा घोटालों, बेरोजगारी और शिक्षा के बढ़ते निजीकरण के बीच जी रहा है। लाखों छात्र वर्षों तक कठिन मेहनत करते हैं, लेकिन सरकार एक निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था तक सुनिश्चित नहीं कर पा रही है। एनटीए पारदर्शिता का नहीं बल्कि केंद्रीकृत, अपारदर्शी और ठेका आधारित परीक्षा व्यवस्था का प्रतीक बन चुका है। जब परीक्षा संचालन को निजी कंपनियों और ठेका मॉडल के हवाले किया जाएगा, तब पेपर लीक और संगठित भ्रष्टाचार लगातार बढ़ेंगे। एनटीए को तत्काल भंग किया जाना चाहिए और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।”

NSYF के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल राज ने कहा कि “लगातार हो रहे पेपर लीक यह साबित करते हैं कि सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर नहीं है। एक ओर रोजगार के अवसर लगातार कम किए जा रहे हैं, दूसरी ओर प्रतियोगी परीक्षाओं को भ्रष्टाचार और माफिया नेटवर्कों के हवाले कर दिया गया है। मेहनत करने वाले छात्र आज असुरक्षा और निराशा के बीच जीने के लिए मजबूर हैं।”

BASF के उपाध्यक्ष वरुण आजाद ने कहा कि “शिक्षा व्यवस्था को धीरे-धीरे बाजार और निजी कंपनियों के हवाले किया जा रहा है। इसका सबसे अधिक नुकसान गरीब, ग्रामीण, दलित, पिछड़े और मेहनतकश तबकों के छात्रों को उठाना पड़ता है। जब शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था दोनों मुनाफे और ठेका मॉडल के अधीन चली जाती हैं, तब समान अवसर का दावा खोखला हो जाता है।”

BSM के दीपांकर ने कहा कि “पेपर लीक अब अपवाद नहीं बल्कि व्यवस्था का हिस्सा बनते जा रहे हैं। जब करोड़ों युवाओं का भविष्य कुछ केंद्रीकृत परीक्षाओं पर निर्भर हो और वही परीक्षाएं बार-बार भ्रष्टाचार और लीक से प्रभावित हों, तब यह केवल प्रशासनिक विफलता नहीं बल्कि सामाजिक अन्याय का प्रश्न बन जाता है।”

ज्ञापन में छात्रों ने मांग की कि NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले की सर्वोच्च न्यायिक निगरानी में निष्पक्ष जांच कराई जाए, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को तत्काल भंग किया जाए, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें, परीक्षा संचालन में निजी कंपनियों और ठेका मॉडल की भूमिका समाप्त की जाए तथा पेपर लीक से प्रभावित छात्रों को न्याय और मुआवजा दिया जाए।

छात्र संगठनों ने कहा कि यदि शिक्षा व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता लगातार टूटती रही, तो देश के करोड़ों युवाओं का लोकतांत्रिक संस्थाओं और समान अवसर के विचार पर विश्वास भी कमजोर होगा। छात्रों ने कहा कि शिक्षा और रोजगार को बाजार और भ्रष्ट नेटवर्कों के हवाले करने के बजाय सार्वजनिक, पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।

*जारीकर्ता:*
शान्तम निधि, अध्यक्ष, आइसा लखनऊ विश्वविद्यालय
हर्षवर्धन, सचिव, आइसा लखनऊ विश्वविद्यालय

Photos from AISA - All India Students' Association - Uttar Pradesh's post 14/05/2026

पेपर लीक के ख़िलाफ़ आइसा का प्रदर्शन , धर्मेन्द्र प्रधान का मांगा इस्तीफ़ा

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन पर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने NEET UG 2026 पेपर लीक के संदर्भ में NTA और भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया। आइसा ने मांग की NTA जैसी भ्रष्ट संस्था को ख़त्म किया जाए और जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए धर्मेन्द्र प्रधान इस्तीफ़ा दें।

आइसा इलाहाबाद की अध्यक्ष कॉम. सोनाली ने कहा कि जब से भाजपा सरकार बनी है तब से पेपर लीक की घटनाएं देश में लगातार बढ़ रही हैं। UGC NET से NEET किसी भी परीक्षा में पारदर्शिता नहीं बची है इसके बावजूद NTA को भाजपा सरकार द्वारा न केवल संरक्षण दिया जा रहा है बल्कि उसकी संलिप्तता भी दिखाई देती है।

आइसा उत्तर प्रदेश के राज्य सचिव कॉम. शशांक ने बात रखते हुए कहा कि देश में जितने भी भ्रष्टाचारी, बलात्कारी लोग हैं उनको संरक्षण देने का काम मोदी सरकार कर रही है। अमेरिकी साम्राज्यवाद का असर पूरे देश में महंगाई के रूप में पड़ रहा है ऐसे में मोदी सरकार NTA और कोचिंग माफियाओं के साथ मिलकर छात्रों का लगातार शोषण कर रही है।

आइसा इलाहाबाद के सहसचिव कॉम. मानवेन्द्र ने कहा कि शिक्षा और रोजगार पर मोदी सरकार लगातार हमला कर रही है। इसी क्रम में हम लोग देखते हैं कि पिछले दशक से डबल इंजन की सरकार पुलिस से लेकर शिक्षक भर्ती, RO/ARO और NTA द्वारा NEET, JEE, UGC– NET और तमाम परीक्षाओं के पेपर लगातार लीक हो रहे हैं लेकिन भाजपा सरकार अपनी जिम्मेदारी से भागती रहती है। AISA की मांग है कि परीक्षा लीक की घटनाओं में शामिल सभी दोषियों पर कार्रवाई हो और अपनी जवाबदेही तय करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान इस्तीफ़ा दें।

प्रदर्शन में आयुष, विपुल, किशन , शिवांशु, लेनिन, आदर्श, आदित्य, पल्लवी, साक्षी, अमन, मनीष, विश्वेंद्र, सुमित, शशिभूषण, शिल्पी सहित तमाम छात्र शामिल रहे।

13/05/2026

पिछले दशक से पेपर लीक की तमाम घटनाएँ हम लोग लगातार देख रहे हैं। NTA द्वारा कराई जा रही JEE, UGC–NET, NEET की परीक्षा हो, इनका बार–बार लीक हो जाना NTA और सरकार की छात्रों के प्रति लापरवाही को दिखाता है। इस बार NEET UG 2026 पेपर लीक भी NTA और मोदी सरकार की उसी लापरवाही को दिखाता है।

उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में RO/ARO से लेकर पुलिस और शिक्षक भर्ती के पेपर लीक हो जा रहे हैं, इसके बावजूद संबंधित अधिकारी और मंत्रालय अपनी जवाबदेही से दूर भागते रहते हैं।

देश में युवाओं की आत्महत्या दर लगातार बढ़ रही है जिसका बड़ा कारण शिक्षा और रोजगार का संकट है। NTA और तमाम कोचिंग संस्थान हर बार इन लापरवाहियों का हिस्सा बनते हैं उसके बावजूद भाजपा सरकार उनको संरक्षण देती है। भाजपा सरकार देश के युवाओं की शिक्षा और रोजगार के संदर्भ में क्या सोचती है? ये सब अब स्पष्ट है।

इलाहाबाद में कल 14 मई को AISA द्वारा छात्रसंघ भवन (AU) पर दोपहर 02: 30बजे छात्रों की मांग को लेकर प्रदर्शन* किया जायेगा।

NTA जैसी भ्रष्ट संस्था को खत्म करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफ़ा देने की मांग में आप सब भी शामिल रहें।✊🏽*

Want your school to be the top-listed School/college in Lucknow?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


82/38 Gurugovind Singh Marg, Lalkuan, Lucknow-
Lucknow
226016