Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard! Vishnu Mishra, गोपाल गुप्ता जिलाध्यक्ष अमित शाह यूथ बिग्रेड, Ravi Prakash Shukla
Arvind Singh Chauhan
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Arvind Singh Chauhan, Educational consultant, Lucknow.
Swayamsevak in RSS Since 1980....
Social Worker & Teacher IN
LUCKNOW (1997 - 2009)
And
PRINCIPAL At-
Dist- Raibarely (2009-2012),
Dist- Basti (2012-2016)
Dist- Deoria (2016-2018)
Dist- Balia (2018-2023)
Dist- Lakhimpur Kheri (2023-.......)
12/03/2026
जय मां जगत जननी
04/02/2026
विश्व कैंसर दिवस पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
लखीमपुर खीरी।
विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सीबीएसई बोर्ड में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं इसके बचाव के उपायों की जानकारी देना रहा।
कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविन्द सिंह चौहान द्वारा माँ सरस्वती एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन आचार्या बहन आकांक्षा गुप्ता ने गरिमामय ढंग से किया।
इस अवसर पर आचार्य हर्ष शुक्ला ने कैंसर जैसे घातक रोग पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि “कैंसर कोई अचानक होने वाली बीमारी नहीं है, बल्कि यह हमारी दिनचर्या, खानपान और जीवनशैली से गहराई से जुड़ा हुआ रोग है। तंबाकू, गुटखा, धूम्रपान, असंतुलित आहार एवं शारीरिक श्रम की कमी इसके प्रमुख कारण हैं।”
उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वच्छ जीवनशैली अपनाएँ, नियमित व्यायाम करें, पौष्टिक आहार लें और किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि “कैंसर का समय पर पता चल जाए तो इसका इलाज संभव है, इसलिए नियमित स्वास्थ्य जांच और लक्षणों को नज़रअंदाज़ न करना अत्यंत आवश्यक है।”
विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविन्द सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि “कैंसर केवल एक व्यक्ति की बीमारी नहीं है, बल्कि यह पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करती है। आज आवश्यकता है कि हम डरने के बजाय जागरूक बनें और सही जानकारी को जन-जन तक पहुँचाएँ।”
उन्होंने आगे कहा कि “विद्यार्थी समाज के सबसे सशक्त संदेशवाहक होते हैं। यदि वे स्वयं जागरूक होंगे, तो अपने परिवार और समाज को भी इस बीमारी से बचाव के लिए प्रेरित कर सकते हैं।”
प्रधानाचार्य ने विद्यालय द्वारा ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन को समाज निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को कैंसर से बचाव, स्वस्थ जीवनशैली एवं सामाजिक जिम्मेदारी का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम शांत, अनुशासित एवं प्रेरणादायी वातावरण में सम्पन्न हुआ।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the school
Telephone
Website
Address
Lucknow