15/08/2026
आज हमारे विद्यालय, अर्जुनगंज विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सुल्तानपुर रोड अर्जुनगंज लखनऊ में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लाह पूर्वक मनाया गया।
जिसमें हमारे विद्यालय के प्रबंधक महोदय श्रीमान अजीत यादव जी ने विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय श्री दयानन्द यादव जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
उनके साथ ही माल्यार्पण प्रबंधक जी की धर्मपत्नी एवं संस्थापक जी की सुपुत्री श्रीमती अरुणिमा जी, प्रबंन्ध समिति के अध्यक्ष श्रीमान श्याम बाबू जी, डिग्री महाविद्यालय के प्राचार्य श्री संदीप पटेल जी, वरिष्ठ लिपिक श्री हरिशचंद्र मिश्रा जी, इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कश्यप जी ने भी किया।
प्रांगण में सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं हमारे होनहार विद्यार्थी भी मौजूद रहे।
माल्यार्पण के पश्चात प्रबंधक जी ने विद्यालय प्रांगण में, ध्वजारोहण करके सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं के साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।