Pragati ICS Classes For PCS-J

Pragati ICS  Classes For  PCS-J

Share

Institute for judicial services

04/09/2021

Best wishes to hjs aspirants.....
.............God bless you..

14/08/2021

28/03/2021
13/02/2021

राष्ट्रपति जो बिडेन ने अमेरिका-मेक्सिको की सीमा-दीवार पर ट्रम्प का आपातकालीन आदेश किया रद्द
राष्ट्रपति बिडेन ने यह घोषणा की है कि, यह उनके प्रशासन की नीति होगी कि, किसी भी अमेरिकी करदाता डॉलर को सीमा की दीवार बनाने के लिए खर्च नहीं किया जाएगा.

ANJALI THAKUR
Created On: Feb 13, 2021 10:58 IST
Modified On: Feb 13, 2021 11:03 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने 11 फरवरी, 2021 को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा यूएस-मेक्सिको सीमा दीवार के निर्माण के लिए जारी किए गए आपातकालीन आदेश को रद्द कर दिया है.

बिडेन ने हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी को लिखे एक पत्र में यह कहा कि, "मैंने निर्धारित किया है कि हमारी दक्षिणी सीमा पर राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा अनुचित थी."

राष्ट्रपति बिडेन ने यह घोषणा की है कि, यह उनके प्रशासन की नीति होगी कि इस सीमा-दीवार को बनाने के लिए किसी भी अमेरिकी करदाता के पैसे नहीं लिए जाएंगे.

मुख्य विशेषताएं
• राष्ट्रपति बिडेन सभी संसाधनों की सावधानीपूर्वक समीक्षा करने का निर्देश देंगे जो उस कार्य के लिए विनियोजित या पुनर्निर्देशित हैं.
• वर्ष, 2020 की शुरुआत में, सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा ने यह बताया था कि, इसने दीवार के लिए 11 बिलियन अमरीकी डालर का वित्तपोषण किया था.
• ट्रम्प ने 15 फरवरी, 2019 को इस परियोजना के लिए फंडिंग को लेकर सांसदों के साथ बार-बार टकराव के बाद यूएस-मेक्सिको पर सीमा-दीवार बनाने के लिए राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा करने वाले एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे.
• इस आपातकाल की उद्घोषणा के कारण उनके प्रशासन को अदालत में जाना पड़ा था, क्योंकि पर्यावरण समूहों और अमेरिकी सिविल लिबर्टीज यूनियन (ACLU) ने रक्षा खर्च विभाग में 2.5 बिलियन अमरीकी डालर को चुनौती दी थी, जिसे यूएस-मैक्सिको की सीमा-दीवार के निर्माण के लिए प्रदान किया गया था.
• पर्यावरण समूहों द्वारा लिखे गये इस पत्र का कांग्रेस के उन सभी सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया था जिन्होंने लंबे समय से इस दीवार के निर्माण का यह तर्क देते हुए विरोध किया था कि, एक भौतिक अवरोध आप्रवासन/ इमीग्रेशन या सुरक्षा चिंताओं को दूर करने के लिए बहुत कम उपयोगी साबित होगा.

पृष्ठभूमि
डोनाल्ड ट्रम्प ने सबसे पहले वर्ष, 2016 में अपने राष्ट्रपति पद के प्रचार अभियान के दौरान यूएस-मेक्सिको सीमा -दीवार बनाने का विचार सामने रखा था.

13/02/2021

IPL नीलामी के लिए फाइनल लिस्ट जारी
आईपीएल 2021 की नीलामी की लिए खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट 11 फरवरी 2021 को जारी हो गई. 18 फरवरी को होने वाली इस बार की नीलामी में 292 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. इनमें 164 भारतीय, 125 विदेशी और एसोसिएट देशों के तीन खिलाड़ी शामिल होंगे.

इस बार की नीलामी में भारतीय टीम के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी शामिल होंगे. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर का बेस प्राइस 20 लाख रुपये है. वहीं, इस साल की नीलामी से मिचेल स्टार्क और इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने खुद को दूर रखा है.

मोनाल पक्षी की कलगी वाली टोपी पहनने पर रोक
हिमाचल प्रदेश के वन विभाग ने मोनाल पक्षी की कलगी को टोपी पर लगाकर पहनने पर रोक लगा दी है. प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन्यप्राणी ने आदेश में स्पष्ट किया है कि जो भी व्यक्ति मोनाल पक्षी के किसी भी भाग को धारण करेगा, उसके खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

आदेश की अवहेलना पर 3 से 7 साल की जेल और कम से कम 10,000 रुपये जुर्माना लग सकता है. मोनाल हिमाचल का राज्य पक्षी रह चुका है। राज्य में इसकी कलगी को टोपी पर लगाकर पहनने की परंपरा रही है. इसके लिए इस पक्षी का शिकार तक होता रहा है.

सुशील कुमार और साक्षी मलिक डब्ल्यूएफआई के वार्षिक अनुबंध से बाहर
भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने पहलवान सुशील कुमार और साक्षी मलिक को वार्षिक अनुबंध से बाहर कर दिया है. इनकी जगह युवा पहलवान अंशु मलिक (57 किग्रा) और हरियाणा की सोनम मलिक (62 किग्रा) को 'ए कैटेगरी' में शामिल किया गया है.

सुशील और साक्षी अनुबंध के 'ए श्रेणी' का हिस्सा थे, जिसके तहत 2020-21 सीजन के लिए 30 लाख रुपये की वार्षिक वित्तीय सहायता मिली थी. दरअसल, सुशील कुमार ने 2019 विश्व चैंपियनशिप के बाद से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग नहीं लिया है और नोएडा नेशनल में भी हिस्सा नहीं लिया था.

गुलाम नबी आजाद के बाद राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे विपक्ष के नेता
कांग्रेस सांसद और राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद का 15 फरवरी को कार्यकाल खत्म हो रहा है. कांग्रेस पार्टी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिाकर्जुन खड़गे को राज्यसभा में विपक्ष का नेता घोषित कर सकती है.

मल्लिकार्जुन खड़गे 2014 से 2019 के बीच लोकसभा में कांग्रेस के नेता रह चुके हैं. गुलाम नबी आजाद साल 2005 से 2008 तक जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री भी रहे. वे करीब 41 सालों से संसदीय राजनीति में हैं. वे साल 2014 से राज्यसभा में विपक्ष के नेता हैं.

विश्व यूनानी दिवस 11 फरवरी को मनाया गया
हर साल 11 फरवरी को विश्व यूनानी दिवस मनाया जाता है. विश्व यूनानी दिवस का मुख्य उद्देश्य इसके निवारक और उपचारात्मक दृष्टिकोण के जरिए यूनानी चिकित्सा पद्धति की मदद से स्वास्थ्य देखभाल सेवा मुहैया कराने के बारे में जागरूकता फैलाना है.

यह दिन हर साल प्रसिद्ध यूनानी विद्वान और समाज सुधारक हकीम अजमल खान की जयंती के रूप में मनाया जाता है. पहला यूनानी दिवस 2017 में केंद्रीय अनुसंधान संस्थान यूनानी चिकित्सा हैदराबाद में मनाया गया था.

12/02/2021

FSSAI ने खाद्य पदार्थों में औद्योगिक ट्रांस वसा को सीमित करने के नियम बनाये
इस खाद्य नियामक ने अपने खाद्य सुरक्षा और मानक विनियमों के माध्यम से खाद्य उत्पादों में ट्रांस फैटी एसिड की सीमा के संबंध में बिक्री पर प्रतिबंध के प्रावधान जोड़े हैं.

ANJALI THAKUR
Created On: Feb 11, 2021 18:03 IST
Modified On: Feb 11, 2021 18:04 IST

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने 09 फरवरी, 2021 को सभी खाद्य पदार्थों में ट्रांस वसा की मात्रा को सीमित करने के लिए खाद्य सुरक्षा और मानक (बिक्री पर रोक और प्रतिबंध) द्वितीय संशोधन विनियम, 2021 के नाम से निषेध नियम जारी किये हैं.

महत्व
इसके साथ, भारत विश्व के ऐसे 40 देशों की लीग में शामिल हो गया है जिन्होंने ट्रांस वसा को खत्म करने के लिए सर्वोत्तम प्रणाली नीतियां लागू की हैं.

ट्रांस वसा उन्मूलन के लिए सर्वोत्तम प्रणाली नीतियों को लागू करने में थाईलैंड के बाद भारत एशिया के पहले कुछ देशों में से एक होगा.

मुख्य विशेषताएं
• FSSAI ने इन अधिसूचित नियमों के माध्यम से औद्योगिक ट्रांस फैटी/ वसा एसिड के लिए निर्धारित परिभाषा में एक अलग खंड शामिल किया है.
• अधिसूचित नियमों ने बिक्री के लिए शर्तों से संबंधित प्रतिबंधों के लिए ट्रांस वसा एसिड की स्थिति को निर्दिष्ट करते हुए धारा 2.3, उप-धारा 2.3.14 में एक और खंड जोड़ा है.
• इन नियमों में यह कहा गया है कि, ऐसे खाद्य उत्पादों, जिनमें खाद्य तेल और वसा एक घटक के रूप में उपयोग किए जाते हैं, 01 जनवरी, 2022 से उन सभी खाद्य उत्पादों में मौजूद औद्योगिक ट्रांस वसा एसिड कुल तेलों/ वसा के द्रव्यमान से 2% से अधिक नहीं होंगे.

औद्योगिक ट्रांस वसा क्या है?
औद्योगिक ट्रांस वसा को तरल वनस्पति तेलों में जोड़कर उन्हें ठोस बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जो कमरे के तापमान पर उनकी स्थिरता को बढ़ाता है और खाद्य पदार्थ की शेल्फ लाइफ को भी बढ़ाता है.

ट्रांस वसा क्या है?
ट्रांस वसा मुख्य रूप से हाइड्रोजनीकृत वनस्पति वसा/ तेल, वनस्पति, मार्जरीन और बेकरी शॉर्टन में आंशिक रूप से पाया जाता है. ये आमतौर पर पके हुए और तले हुए खाद्य पदार्थों में पाए जाते हैं.

औद्योगिक ट्रांस वसा को खत्म करने के लिए FSSAI ने कौन से नियम बनाए हैं?
• औद्योगिक TFA के उन्मूलन को हृदय रोगों को रोकने के लिए परिवर्तनीय जोखिम कारकों में से एक के तौर पर मान्यता दी गई है.
• FSSAI के अनुसार, शोध से यह पता चलता है कि, औद्योगिक रूप से उत्पादित ट्रांस-वसा एसिड (कुल ऊर्जा सेवन का 1 प्रतिशत से अधिक मात्रा) उच्च कोलेस्ट्रॉल और हृदय रोगों के जोखिम को बढ़ाते हैं.

पृष्ठभूमि
FSSAI ने 29 दिसंबर, 2020 को तेलों में ट्रांस वसा एसिड की सीमा के लिए नियमों को अधिसूचित किया था. FSSAI ने सीमित औद्योगिक TFA (ट्रांस वसा एसिड) को जनवरी, 2021 तक सभी वसा और तेलों में 3 प्रतिशत से कम और जनवरी, 2022 तक 2 प्रतिशत से कम किया है.

12/02/2021

CURRENT AFFAIRS QUIZ
1.भारत की किस स्टार एथलीट को असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने डीएसपी नियुक्त करने का फैसला किया है?
a. हिमा दास
b. दुती चंद
c. रमेश सिंधु
d. सुधा सिंह

2.अंतरराष्ट्रीय महिला वैज्ञानिक दिवस (International Day of Women and Girls in Science) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a. 10 जनवरी
b. 12 मार्च
c. 11 फरवरी
d. 20 जुलाई

3.रॉयल चैलेंजर बैंगलोर टीम ने आईपीएल के आगामी सत्र के लिए किस पूर्व भारतीय बल्लेबाज को बैटिंग सलाहकार नियुक्त किया है?
a. गौतम गंभीर
b. अजय जडेजा
c. मोहम्मद अजहरुद्दीन
d. संजय बांगड़

4.किस देश ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में फिर से शामिल होने का निर्णय लिया है?
a. अमेरिका
b. चीन
c. रूस
d. जापान

5.हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा’ को मंजूरी दे दी है?
a. दिल्ली
b. बिहार
c. पंजाब
d. झारखंड

6.भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने किस राज्य के चमोली जिले में ग्लेशियर के फटने की घटना की पहली तस्वीरें जारी की हैं?
a. हिमाचल प्रदेश
b. मध्य प्रदेश
c. उत्तराखंड
d. गुजरात

7.भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में कितने विकेट लेने वाले देश के छठे भारतीय और तीसरे तेज गेंदबाज बन गए है?
a. 200 विकेट
b. 300 विकेट
c. 500 विकेट
d. 700 विकेट

8.हाल ही में किस देश ने USA को दक्षिण चीन सागर में पार्सल द्वीप समूह (Paracel Islands) के पास उसके एक युद्धपोत की मौजूदगी पर चेतावनी दी है?
a. रूस
b. जापान
c. चीन
d. भारत

उत्तर-

1.a. हिमा दास
भारत की स्टार एथलीट हिमा दास को असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने डीएसपी नियुक्त करने का फैसला किया है. सीएम सोनोवाल यह फैसला गुवाहाटी में जनता भवन में आयोजित मंत्रियों की बैठक में लिया गया. हिमा दास असम के नगांव जिले के धिंग गांव की रहने वाली हैं. हिमा एक साधारण किसान परिवार से आती हैं. उन्होंने IAAF विश्व U20 चैंपियनशिप में 51.46 सेकंड में यह उपलब्धि अपने नाम की. हिमा दास ने साल 2019 में पांच स्वर्ण पदक जीते चुकी हैं.

2.c. 11 फरवरी
विश्व भर में 11 फरवरी को विज्ञान में महिलाओं और बालिकाओं का अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है. ये दिन विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित के क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं की समान सहभागिता और भागीदारी सुनिश्चित करने और इन क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं और बालिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से मनाया जाता है. इस दिन को पहली बार 2016 में विश्व स्तर पर मनाया गया था.

3.d. संजय बांगड़
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने संजय बांगड़ को अपना बल्लेबाजी सलाहकार नियुक्त किया है. भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच बांगड़ को आईपीएल के 14वें सत्र के लिए यह जिम्मेदारी मिली है. भारत के लिए 2001 से 2004 के बीच 12 टेस्ट और 15 वनडे खेलने वाले 48 साल के बांगड़ आरसीबी में इस नई भूमिका में फिर भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ जुड़ जाएंगे. संजय बांगड़ 2014 से 2019 तक भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच रह चुके हैं.

4.a. अमेरिका
अमेरिका के जो बाईडेन प्रशासन ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में फिर से शामिल होने का निर्णय लिया है. अमेरिका ने वर्ष 2018 में डोनाल्ड ट्रम्प के कार्यकाल में परिषद से हटने का फैसला लिया था. डोनाल्ड ट्रम्प ने इजरायल के साथ भेदभाव के कारण संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से हटने की घोषणा की थी.

5.a. दिल्ली
दिल्ली कैबिनेट ने मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा को मंजूरी दे दी है. इसमें दिल्ली के स्कूलों में कक्षा 9 के 1,000 मेधावी छात्रों को विज्ञान छात्रवृत्ति के रूप में 5,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे. छात्रवृत्ति स्कूली स्तर पर माध्यमिक कक्षाओं में विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देगी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारी सरकार ने मेधावी और प्रतिभाशाली छात्रों को बढ़ावा देने हेतु यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है.

6.c. उत्तराखंड
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर के फटने की घटना की पहली तस्वीरें जारी की हैं. ग्लेशियर के फटने से अब तक लगभग 32 लोगों की मौत हो चुकी हैं. इस घटना के बाद, सौ से अधिक लोग अभी भी लापता हैं. उत्तराखंड वन विभाग ने आपदा प्रभावित गांव रैणी का विकास अपने स्तर से करने का फैसला किया है.

7.b. 300 विकेट
दिग्गज तेज गेंदबाज इशांत शर्मा टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट लेने वाले देश के छठे भारतीय और तीसरे तेज गेंदबाज बन गए. कुंबले (619) और कपिल (434) के अलावा, रविचंद्रन अश्विन (इस खेल से पहले 377), हरभजन सिंह (417), और जहीर खान (311) 300 प्लस विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं. इशांत शर्मा ने अपना पहला एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय (वनडे) मैच 29 जून 2007 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले थे.

8.c. चीन
हाल ही में चीन ने USA को दक्षिण चीन सागर में पार्सल द्वीप समूह (Paracel Islands) के पास उसके एक युद्धपोत की मौजूदगी पर चेतावनी दी है. चीन के अनुसार, अमेरिकी युद्धपोत ने उसकी जल सीमा में बिना अनुमति के प्रवेश किया है. अतः चीन ने अमेरिका पर अपनी संप्रभुता के गंभीर उल्लंघन और क्षेत्रीय शांति को नुकसान पहुँचाने का आरोप लगाया है.

11/02/2021

1.हाल ही में किस फिल्म अभिनेता का 58 साल की उम्र में निधन हो गया है?
a. राजीव कपूर
b. संजय कपूर
c. रणधीर कपूर
d. अनिल कपूर

2.भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने किस क्रिकेट टीम के कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है?
a. झारखंड क्रिकेट टीम
b. उत्तराखंड क्रिकेट टीम
c. पंजाब क्रिकेट टीम
d. राजस्थान क्रिकेट टीम

3.विश्व दलहन दिवस (World Pulses Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a. 12 मार्च
b. 20 मई
c. 18 जनवरी
d. 10 फरवरी

4.हाल ही में किस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को तीसरी बार ‘एलन बॉर्डर मेडल’ से सम्मानित किया गया है?
a. स्टीव स्मिथ
b. मिशेल मार्श
c. ग्लेन मैक्सवेल
d. मैथ्यू वेड

5.फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैम्पियन लुईस हैमिल्टन ने मर्सिडीज के साथ कितने साल का करार किया है?
a. चार साल
b. एक साल
c. दो साल
d. तीन साल

6.सार्वजनिक क्षेत्र की किस कंपनी ने हाल ही में लद्दाख में देश की पहली भू-तापीय क्षेत्र विकास परियोजना को क्रियान्वित करने की घोषणा की है?
a. बीपीसीएल
b. आईओसी
c. ओएनजीसी
d. एनटीपीसी

7.निम्न में से किस भारतीय बल्लेबाज को जनवरी 2021 में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है?
a. ऋषभ पंत
b. श्रेयस अय्यर
c. शिखर धवन
d. शुभमन गिल

8.रंग विदुषक के किस संस्थापक और थियेटर निर्देशक का हाल ही में निधन हो गया है?
a. अनुज कौल
b. मोहित अग्रवाल
c. बंशी कौल
d. कमल त्यागी

उत्तर-

1.a. राजीव कपूर
अभिनेता रणधीर कपूर और ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का 09 फरवरी 2021 को निधन हो गया है. उनकी उम्र 58 साल थी. राजीव का जन्म 25 अगस्त 1962 में मुंबई में हुआ था. राजीव कपूर ने हिंदी सिनेमा में बतौर अभिनेता, प्रोड्यूसर और निर्देशक काम किया था. शम्मी कपूर और शशि कपूर राजीव के चाचा थे. राजीव का एक्टिंग करियर ज्यादा लंबा नहीं चला था. हालांकि उनकी फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ पर्दे पर जबरदस्त हिट हुई थी.

2.b. उत्तराखंड क्रिकेट टीम
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम के कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है. वे रणजी ट्रॉफी में 150 से ज्यादा मैच खेलने वाले भी पहले खिलाड़ी हैं. जाफर ने घरेलू क्रिकेट में 1996-97 में डेब्यू किया था. उन्होंने गुजरात के खिलाफ प्रथम श्रेणी मैच खेला था. जाफर ने टीम इंडिया के लिए 31 टेस्ट और 2 वनडे खेले हैं. उन्होंने टेस्ट में 34.10 की औसत से 1944 रन बनाए, जिनमें एक दोहरा शतक भी शामिल है. उन्होंने अपना आखिरी मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2008 में टेस्ट खेला था.

3.d. 10 फरवरी
हर साल 10 फरवरी को विश्व दलहन दिवस यानी वर्ल्ड पल्स डे मनाया जाता है. इसका मकसद दलहन की पैदावार को बढ़ावा देना है. दुनिया में दालों के महत्व को समझाने के लिए वर्ष 2016 को अंतर्राष्ट्रीय दालों का वर्ष घोषित किया गया था. इसके बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 10 फरवरी को विश्व दाल दिवस के रूप में मनाने के लिए प्रस्ताव पारित किया था. तब से इसको "अंतर्राष्ट्रीय दलहन दिवस" के रूप में मनाया जा रहा है.

4.a. स्टीव स्मिथ
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए एलन बॉर्डर मेडल से सम्मानित किया गया है. एलन बॉर्डर मेडल ऑस्ट्रेलिया में साल में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले पुरुष खिलाड़ी और बेलिंडा क्लार्क अवॉर्ड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली महिला खिलाड़ी को दिया जाता है. स्मिथ को तीसरी बार एलन बॉर्डर मेडल मिला है और अब वह सर्वाधिक बार इस पुरस्कार जीतने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बन गए हैं. उनसे आगे माइकल क्लार्क और रिकी पोंटिंग ही हैं, जिन्होंने चार-चार बार यह मेडल हासिल किया है.

5.b. एक साल
फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैम्पियन लुईस हैमिल्टन ने मर्सिडीज के साथ एक साल का करार किया है और यह उनका टीम के साथ नौवां सीजन होगा. हैमिल्टन साल 2013 में मर्सिडीज से जुड़े थे. उन्होंने अब तक छह वर्ल्ड चैम्पियनशिप खिताब जीते हैं. फॉर्मूला वन के दिग्गज खिलाड़ी और सात बार के चैंपियन लुईस हैमिल्टन को कुछ ही समय पहले बीबीसी का साल का सर्वश्रेष्ट खिलाड़ी चुना गया था, जब उन्होंने माइकल शूमाकर के रिकॉर्ड की बराबरी की थी.

6.c. ओएनजीसी
सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) ने कहा कि वह लद्दाख में देश की पहली भू-तापीय क्षेत्र विकास परियोजना को क्रियान्वित करेगी. इसमें पृथ्वी-गर्भ की ऊष्मा का उपयोग स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन में किया जाएगा. ओएनजीसी के बयान के अनुसार, भू-तपीय संसाधनों के विकास से लद्दाख में खेती में क्रांति आ सकती है. ओएनजीसी की इस परियोजना से भारत भूतपीय बिजली के मामले में वैश्विक मानचित्र पर आ जाएगा. इस परियोजना के पहले चरण एक मेगावॉट बिजली उत्पादन क्षमता लगायी जायेगी और 100 प्रतिशत मुफ्त बिजली आम जनता को आपूर्ति की जायेगी.

7.a. ऋषभ पंत
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को जनवरी 2021 में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में 97 रन की पारी और ब्रिस्बेन में नाबाद 89 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी. उनके इस प्रदर्शन के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया में 2-1 से ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज़ जीती. ऋषभ पंत भारत के होनहार क्रिकेटर हैं.

8.c. बंशी कौल
रंग विदुषक के संस्थापक और थियेटर निर्देशक बंशी कौल का निधन हो गया है. वे 72 साल के थे. उनका जन्म साल 1949 में एक कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ था. बंशी कौल को कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए साल 2014 में भारत सरकार ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया था. उन्हें 1995 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

11/02/2021

CURRENT AFFIARS QUIZ

10/02/2021

पीएम मोदी आज करेंगे विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन 2021 का उद्घाटन
शिखर सम्मेलन के दौरान चर्चा किए जाने वाले विषयों में ऊर्जा और उद्योग संक्रमण, अनुकूलन, प्रकृति आधारित समाधान, जलवायु वित्त, परिपत्र अर्थव्यवस्था, स्वच्छ महासागर और वायु प्रदूषण शामिल हैं.

VIKASH TIWARI
Created On: Feb 10, 2021 10:39 IST
Modified On: Feb 10, 2021 10:39 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (10 फरवरी 2021) शाम 6:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन 2021 (World Sustainable Development Summit 2021) का उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है.

इसमें कहा गया है कि कार्यक्रम का विषय 'सबके लिए सुरक्षित और संरक्षित पर्यावरण और हमारा साझा भविष्य' है. द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टीईआरआई) के फ्लैगशिप इवेंट, वर्ल्ड सस्टेनेबल डेवलपमेंट समिट का 20वां संस्करण 10-12 फरवरी, 2021 से ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा.

इस सम्मेलन में कौन-कौन शामिल
इस सम्मेलन में गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली, माननीय जेम्स मारपे, पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री मोहम्मद नशीद, मालदीव गणराज्य की पीपुल्स मजलिस के अध्यक्ष अमीना जे मोहम्मद, उप-महासचिव, संयुक्त राष्ट्र, और प्रकाश जावड़ेकर, केंद्रीय पर्यावरण, वन, और जलवायु परिवर्तन मंत्री इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे.

शिखर सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन की लड़ाई
शिखर सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन की लड़ाई में कई सरकारें, व्यापारिक नेता, शिक्षाविद, जलवायु वैज्ञानिक, युवा और नागरिक समाज एक साथ आएंगे. भारत का पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय शिखर सम्मेलन के प्रमुख भागीदार हैं.

शिखर सम्मेलन के दौरान चर्चा
शिखर सम्मेलन के दौरान चर्चा किए जाने वाले विषयों में ऊर्जा और उद्योग संक्रमण, अनुकूलन, प्रकृति आधारित समाधान, जलवायु वित्त, परिपत्र अर्थव्यवस्था, स्वच्छ महासागर और वायु प्रदूषण शामिल हैं.

10/02/2021

𝐏𝐑𝐀𝐆𝐀𝐓𝐈 𝐈𝐂𝐒
𝐀 𝐍𝐀𝐌𝐄 𝐎𝐅 𝐓𝐑𝐔𝐒𝐓 𝐖𝐇𝐄𝐑𝐄 𝐘𝐎𝐔 𝐅𝐔𝐋𝐋𝐅𝐈𝐋𝐋 𝐘𝐎𝐔𝐑 𝐃𝐑𝐄𝐀𝐌 𝐄𝐀𝐒𝐈𝐋𝐘
𝐒𝐨, 𝐃𝐨𝐧’𝐭 𝐖𝐚𝐬𝐭𝐞 𝐓𝐢𝐦𝐞
𝐂𝐚𝐥𝐥 𝐍𝐨𝐰 & 𝐂𝐨𝐧𝐬𝐮𝐥𝐭 𝐰𝐢𝐭𝐡 𝐎𝐮𝐫 𝐄𝐱𝐩𝐞𝐫𝐭 𝐅𝐚𝐜𝐮𝐥𝐭𝐲 :-
+𝟗𝟏-𝟖𝟎𝟎𝟒𝟎𝟎𝟖𝟏𝟓𝟓
+𝟗𝟏-𝟖𝟑𝟏𝟖𝟓𝟖𝟔𝟒𝟕𝟑

𝐕𝐄𝐍𝐔𝐄 :- 𝐁-𝟑𝟑 𝐒𝐀𝐍𝐆𝐀𝐌 𝐂𝐇𝐀𝐔𝐑𝐀𝐇𝐀, 𝐀𝐋𝐈𝐆𝐀𝐍𝐉 – 𝐋𝐔𝐂𝐊𝐍𝐎𝐖 (𝐔𝐏)

#𝐢𝐚𝐬 #𝐩𝐜𝐬 #𝐩𝐜𝐬𝐣 #𝐜𝐢𝐯𝐢𝐥𝐬𝐞𝐫𝐯𝐢𝐜𝐞 #𝐭𝐫𝐞𝐧𝐝𝐢𝐧𝐠 #𝐢𝐚𝐬𝐜𝐨𝐚𝐜𝐡𝐢𝐧𝐠 #𝐩𝐜𝐬𝐜𝐨𝐚𝐜𝐡𝐢𝐧𝐠 #𝐥𝐚𝐰 #𝐩𝐫𝐚𝐠𝐚𝐭𝐢𝐢𝐜𝐬 # 𝐚𝐥𝐢𝐠𝐚𝐧𝐣 #𝐥𝐮𝐜𝐤𝐧𝐨𝐰 #𝐛𝐞𝐬𝐭𝐢𝐚𝐬𝐜𝐨𝐚𝐜𝐡𝐢𝐧𝐠 #𝐛𝐞𝐬𝐭𝐜𝐨𝐚𝐜𝐡𝐢𝐧𝐠 #𝐦𝐨𝐭𝐢𝐯𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧

Want your school to be the top-listed School/college in Lucknow?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address

B 33 Sangam Chauraha
Lucknow
226024

Opening Hours

Monday 8am - 8pm
Tuesday 8am - 8pm
Wednesday 8am - 8pm
Thursday 8am - 8pm
Friday 8am - 8pm
Saturday 8am - 8pm