23/12/2025
माननीय कुलपति प्रो० राजकुमार मित्तल जी के संरक्षण एवं प्रेरणा से स्वयम सेल, बीबीएयू तथा मीडिया सेंटर (EMMRC), बीबीएयू के संयुक्त तत्वावधान में “Digital Education and SWAYAM” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ० रक्षक जैन जी, निदेशक, मीडिया सेंटर, कोलकाता ने SWAYAM, MOOCs तथा OERs (Open Educational Resources) पर विस्तृत एवं प्रेरक वक्तव्य प्रस्तुत किया। संगोष्ठी में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
माननीय कुलपति जी के संरक्षण में आयोजित इस संगोष्ठी की अध्यक्षता प्रो० गोपाल सिंह, निदेशक, मीडिया सेंटर, बीबीएयू ने की। कार्यक्रम का समन्वय प्रो० यू० वी० किरण, संयोजक, स्वयम सेल द्वारा किया गया, जबकि संगोष्ठी का कुशल संचालन आनंद सिंह असवाल, प्रोड्यूसर, मीडिया सेंटर, बीबीएयू ने किया। इस अवसर पर डॉ० महेंद्र कुमार पाढ़ी, एसोसिएट डायरेक्टर, मीडिया सेंटर, बीबीएयू की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।
CEC UGC Uv Kiran Gopal Singh Rakshak Jain Ministry of Education Bbauswayam Moocs
19/12/2025
Dear Faculty members and Students you all are cordially invited for One Day Seminar on-
"Digital education and Swayam"
Organised by-
SWAYAM CELL in collaboration with MEDIA CENTRE.
Date - 23/12/2025
Time - 12.00 Noon
Google Meet link: https://meet.google.com/gsi-bdkc-usp
Bbauswayam Moocs BBAU_Social Media CEC UGC
11/03/2025
प्रो. राज कुमार मित्तल ने संभाला विश्वविद्यालय के कुलपति का पदभार
प्रो . राज कुमार मित्तल ने दिनांक 11 मार्च को बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के नये कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से प्रो. राज कुमार मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है। प्रो .राज कुमार मित्तल एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद् और प्रबंधन शिक्षा विशेषज्ञ हैं, जिन्होंने अपने करियर के दौरान बहुत से शैक्षणिक और प्रशासनिक पदों पर कार्य किया है।
प्रो. मित्तल इससे पूर्व 2005 - 2008 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, दिल्ली में यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के संकायाध्यक्ष, 2008-2013 में तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद के संस्थापक कुलपति एवं 2014-2018 में निदेशक-विकास एवं NAAC/UGC समन्वयक (2014-2018) के रूप में सेवाएं दी हैं। हाल ही में, उन्होंने चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय, भिवानी के कुलपति के रूप में कार्य किया है।
प्रो. मित्तल की विशेषज्ञता वित्तीय प्रबंधन और कृषि व्यवसाय प्रबंधन में है, और उन्होंने इन क्षेत्रों में व्यापक शोध और शिक्षण कार्य किया है। उनके नेतृत्व में, संस्थानों ने शैक्षणिक उत्कृष्टता और अनुसंधान में महत्वपूर्ण प्रगति की है।
20/10/2023
Congratulations to all💐💐
BBAU got A++ with score 3.72
24/07/2023
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में दिनाँक 24 जुलाई को पूर्व भारतीय क्रिकेटर,क्रिकेट कोच व कंमेटटेटर बापू कृष्णराव वेंकटेश प्रसाद व पूर्व भारतीय क्रिकेटर व भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ता श्री सुनील जोशी का एक दिवसीय दौरा रहा।
17/07/2023
ईएमआरसी, लखनऊ तथा राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में शैक्षणिक कार्यक्रमों के निर्माण संबन्धित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रो.गोविंद जी पांडे, संकायाध्यक्ष, पत्रकारिता एवं संचार विद्यापीठ, बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ ने पटकथा लेखन के बारे में बताया। वहीं ईएमआरसी, लखनऊ की टीम द्वारा कार्यक्रम निर्माण का व्यावहारिक ज्ञान दिया गया।
इस कार्यशाला में राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश से जुड़े टीचर एजुकेटर्स तथा बेसिक एण्ड प्राइमरी एजुकेशन डिपार्टमेंट से कुल 30 शिक्षकों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रोफ़ेसर गोपाल सिंह निदेशक, मीडिया सेंटर तथा पत्रकारिता एवं संचार विद्यापीठ के समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहे।
15/04/2023
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती एवं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ के स्थापना दिवस के अवसर पर बीबीएयू के अटल बिहारी वाजपेई सभागार में "जयंती समारोह" का आयोजन शाम 03:30 बजे किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य माननीय राज्यपाल सिक्किम मंच पर उपस्थित रहे।माननीय कुलपति डॉ संजय सिंह जी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में माननीय मुख्य अतिथि जी के साथ मंच पर डॉ प्रकाश बरतुनिया कुलाधिपति बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर वि. वि., विशिष्ठ अतिथि श्री विजय सांपला जी अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग , मुख्य वक्ता डॉ विनय सहस्रबुद्धे जी अध्यक्ष भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद, की गरिमामयी उपस्थिति थी।
मंच पर विराजमान माननीय अतिथियों ने अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के पश्चात दीप प्रज्ज्वलित करके इस समारोह का शुभारंभ किया।
14/04/2023
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय 14 अप्रैल को अपना स्थापना दिवस तथा बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर भीम वॉक में विश्वविद्यालय के कुलपति ,कुलाधिपति ,कुलसचिव और सभी शिक्षक कर्मचारी छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।