Swavittposh*t Vidyalaya Prabandhak Association

Swavittposh*t Vidyalaya Prabandhak Association Association of Unaided Private School's Managers of Lucknow

हाई स्कूल छमाही और प्री बोर्ड के अंक अपलोड करने के लिए कम से कम 10 दिन का समय दिया जाए -आनंद द्विवेदीयूपी बोर्ड देश का ह...
19/05/2021

हाई स्कूल छमाही और प्री बोर्ड के अंक अपलोड करने के लिए कम से कम 10 दिन का समय दिया जाए -आनंद द्विवेदी
यूपी बोर्ड देश का ही नहीं वरन विश्व का सबसे बड़ा बोर्ड है। जिसमें प्रति वर्ष लगभग 56 लाख विद्यार्थियों बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होते है। पिछले वर्ष कोविड-19 के कारण अल्प समय के लिए ही कक्षाएं संचालित हो पाई।कई बार प्रशासन द्वारा लंबे समय तक के लिए विद्यालय के कार्यालय तक बंद करा दिए गए। वर्तमान में विद्यालय के कार्यालय इत्यादि बंद होने के कारण विद्यालय के शिक्षक और प्रधानाचार्य अपने अपने गृह जनपद चले गए हैं। ऐसे में हथेली पर सरसों उगाने को प्रतिबद्ध बोर्ड के अधिकारियों संयुक्त शिक्षा निदेशक एवं डीआईओएस महोदय तुगलकी फरमान जारी करते हैं कि कुछ शेष घंटों में ही हाई स्कूल के छमाही और प्री बोर्ड के अंक अपलोड करा दिए जाएं यह बिल्कुल उचित नहीं है। स्ववित्तपोषित विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन इसका विरोध करती है और बोर्ड से मांग करती है कि हाई स्कूल छमाही और प्री बोर्ड के अंक अपलोड करने हेतु विद्यालयों को कम से कम 10 दिन का समय अवश्य दिया जाए जिससे सभी विद्यालय प्रबंधक अपने प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को बुलाकर यह कार्य संपादित करवा सकें। उक्त बातें स्ववित्तपोषित विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने वार्ता में कही। एसोसिएशन के प्रदेश मीडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत तिवारी ने बताया कि
संज्ञान में आया है , कई विद्यालय कोविड-19 की वजह से अर्धवार्षिक परीक्षाएं और प्री बोर्ड परीक्षाएं संपादित नहीं कर सके परंतु लखनऊ डीआईओएस डॉ मुकेश कुमार सिंह के हवाले से एक चर्चित समाचार पत्र की सूचना अनुसार सभी 778 हाई स्कूलों ने अर्धवार्षिक परीक्षा और प्री बोर्ड परीक्षा कराने का दावा किया है। यह दावे विद्यालयों की तरफ से नहीं स्वयं लखनऊ डीआईओएस ने अति उत्साह में अपने आप को श्रेष्ठ घोषित करने के लिए किए हैं।

स्ववित्तपोषित विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने एसोसिएशन का विस्तार करते हुए जनपद प्रतापगढ़ में विद्यालयों प्रबं...
12/04/2021

स्ववित्तपोषित विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने एसोसिएशन का विस्तार करते हुए जनपद प्रतापगढ़ में विद्यालयों प्रबंधकों की मीटिंग कर जनपद प्रतापगढ़ के श्रीमान अरविंद श्रीवास्तव जी को जिला अध्यक्ष घोषित किया।
इस अवसर पर एसोसिएशन के संरक्षक महादेव प्रसाद यादव जी प्रदेश उपाध्यक्ष राम शंकर राजपूत जी प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी आलोक पांडे जी प्रदेश सचिव श्रीमती मिथिलेश ओझा जी आदि लोग उपस्थित रहे।

प्रतापगढ़ जनपद से जिला अध्यक्ष श्री अरविंद श्रीवास्तव जी के अतिरिक्त अनुराग उपाध्याय जी, अखिलेश प्रताप सिंह जी, सुधा पांडेय जी, इमरान खान जी, अनिल त्रिपाठी जी आदि मौजूद रहे।

जनपद प्रतापगढ़ में विस्तार
11/04/2021

जनपद प्रतापगढ़ में विस्तार

जनपद प्रतापगढ़ में  #स्ववित्तपोषित_विद्यालय_प्रबंधक_एसोसिएशन  का विस्तारइस अवसर पर तमाम विद्यालय प्रबंधकों की उपस्थिति म...
11/04/2021

जनपद प्रतापगढ़ में #स्ववित्तपोषित_विद्यालय_प्रबंधक_एसोसिएशन का विस्तार

इस अवसर पर तमाम विद्यालय प्रबंधकों की उपस्थिति में #स्ववित्तपोषित_विद्यालय_प्रबंधक_एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने अरविंद श्रीवास्तव को जनपद प्रतापगढ़ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया ।
मनोनयन के बाद अरविन्द श्रीवास्तव ने जनपद प्रतापगढ़ में जिलाधिकारी द्वारा चुनाव ड्यूटी हेतु विद्यालयी वाहनों के अधिग्रहण का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि विगत 1 वर्ष से अधिक समय से विद्यालय बंद होने की वजह से वाहनों की फिटनेस, इंश्योरेंस आदि कंप्लीट नहीं है, चालक भी काम छोड़ कर जा चुके हैं, फिर भी जिलाधिकारी द्वारा आदेशित किया जा रहा है कि वह वाहनों के फिटनेस कराकर चुनाव ड्यूटी हेतु चालक सहित वाहनों को भेजें। विद्यालय आर्थिक समस्याओं की वजह से ऐसा करा पाने में समर्थ नहीं है। अतः उनके वाहनों को चुनाव ड्यूटी से बाहर रखा जाए। इस पर स्ववित्तपोषित विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने मुख्य चुनाव आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं प्रमुख सचिव शासन को पत्र लिखकर विद्यालय वाहनों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने हेतु कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया।
बैठक को एसोसिएशन के संरक्षक महादेव प्रसाद यादव प्रदेश उपाध्यक्ष राम शंकर राजपूत, सोशल मीडिया प्रभारी आलोक पांडे, प्रदेश सचिव श्रीमती मिथिलेश ओझा एवं प्रतापगढ़ जनपद के स्ववित्तपोषित विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन के पदाधिकरियो ने संबोधित किया। इस अवसर पर जनपद प्रतापगढ़ के अनुराग उपाध्याय, अखिलेश प्रताप सिंह, सुधा पांडे, इमरान खान, अनिल त्रिपाठी सहित तमाम विद्यालय प्रबंधक उपस्थित रहे।

होली का शुभ त्यौहार आशा और सकारात्मक ऊर्जा के साथ आए और आपके जीवन को सफलता और खुशी के साथ भर दे। सभी को होलिकोत्सव की शु...
28/03/2021

होली का शुभ त्यौहार आशा और सकारात्मक ऊर्जा के साथ आए और आपके जीवन को सफलता और खुशी के साथ भर दे।
सभी को होलिकोत्सव की शुभकामनाएँ ... !!

27/03/2021

शिक्षा विभाग की बड़ी चूक, जिन स्कूलों की मान्यता रद्द करने का दिया आदेश उन्हें ही बना दिया यूपी बोर्ड का परीक्षा के....

 #स्ववित्तपोषित_विद्यालय_प्रबंधक_एसोसिएशन द्वारा  21 मार्च 2021 को वित्तविहीन विद्यालयों की धारा 9(4) की भूमि लीज़ पर करा...
22/03/2021

#स्ववित्तपोषित_विद्यालय_प्रबंधक_एसोसिएशन द्वारा 21 मार्च 2021 को वित्तविहीन विद्यालयों की धारा 9(4) की भूमि लीज़ पर कराने एवं RTE की धनराशि विद्यालय को उपलब्ध कराने के सम्बंध में आयोजित बैठक की खबर को विभिन्न समाचार पत्रों में स्थान दिया गया इसके लिए सभी पत्रकार बंधुओं को बहुत-बहुत धन्यवाद।


#राष्ट्रीय_सहारा
#आज

 #स्ववित्तपोषित_विद्यालय_प्रबंधक_एसोसिएशन (ऊ.प्र.) की एक आवश्यक बैठक दिनाँक 21/03/2021 को राज स्टेट पब्लिक स्कूल, पारा म...
21/03/2021

#स्ववित्तपोषित_विद्यालय_प्रबंधक_एसोसिएशन (ऊ.प्र.) की एक आवश्यक बैठक दिनाँक 21/03/2021 को राज स्टेट पब्लिक स्कूल, पारा में सम्पन्न हुईं।

बैठक को सम्बोधित करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने शासन द्वारा धारा 9(4) में मिली मान्यता प्रत्यहरित करने वाले आदेश को निरस्त करने का स्वागत किया। उन्होंने समाज कल्याण विभाग के घोटाले में वित्तविहीन विद्यालयों को आरोपित किए जाने सम्बंधी जांच को शासन स्तर पर समाप्त करने का भी स्वागत व धन्यवाद किया।

उन्होंने सरकार से मांग की हैं कि जिस प्रकार से CBSE/ICSE बोर्ड की मान्यता लीज़ डीड पर प्रदान की जाती है यहां तक प्रादेशिक बोर्ड भी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों को लीज़ पर मान्यता देता है, उसी प्रकार माध्यमिक बोर्ड प्रयागराज के विद्यालयों की मान्यता भी लीज़ पर प्रदान की जाएं।

इसके लिए वो सरकार से शासनादेश करने की अनुरोध करते है, जिससे कि वित्तविहीन विद्यालय सरकार का पूर्ण रूप से सहयोग कर सकें।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामशंकर राजपूत ने कहा कि सरकार कई वर्षों से विद्यालयों में अध्ययनरत RTE के तहत बच्चों की प्रतिपूर्ति नहीं प्राप्त हुई है, एसोसिएशन मांग करती है कि सभी विद्यालयों को RTE की बकाया धनराशि तत्काल उपलब्ध कराए।

बैठक में एसोसिएशन के सुरेश शुक्ला, रामशंकर राजपूत, राहुल रस्तोगी, मिथिलेश ओझा, रितेश श्रीवास्तव, महादेव यादव, अनिता वर्मा, प्रमिल चौधरी, लालमणि यादव, विनय द्विवेदी, शशांक सिंह, मनोज त्रिपाठी, अजीज खान, नीता शाही, पद्मा बाजपेयी, प्रीति बाजपेयी, विनोद पांडेय, मनोज शर्मा, आलोक पांडेय समेत बड़ी संख्या में विद्यालय प्रबंधक मौजूद रहे।

*हम सभी का संघर्ष, एकजुटता और मेहनत सफल हुई*आज दिनांक 18 मार्च 2021 को   #स्ववित्तपोषित_विद्यालय_प्रबंधक_एसोसिएशन का प्र...
18/03/2021

*हम सभी का संघर्ष, एकजुटता और मेहनत सफल हुई*
आज दिनांक 18 मार्च 2021 को #स्ववित्तपोषित_विद्यालय_प्रबंधक_एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में संयुक्त शिक्षा निदेशक से मिला। लगभग 1 घंटे की मैराथन बैठक में यह निष्कर्ष निकला की किसी भी विद्यालय पर अब कोई कार्यवाही नहीं होगी और न हीं किसी व्यक्ति को सुनवाई की तिथि पर जाना होगा।
बैठक में निकले निष्कर्ष पर आगे क्या कार्यवाही करनी है उसके लिए एसोसिएशन ने *21 मार्च 2021 को राज स्टेट गेस्ट हाउस* हरदोई रिंग रोड निकट पारा थाना पर *सायं 4:00 बजे* सभी विद्यालय प्रबंधकों की एक बड़ी बैठक आहूत की है, जिसमें धारा 9(4) पर आगे की कार्यवाही व मान्यता संबंधी अन्य समस्याओं पर भी विस्तृत रूप से चर्चा की जाएगी।
प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के अलावा रामशंकर राजपूत, मिथिलेश ओझा, रितेश श्रीवास्तव, शशांक सिंह, विवेक तिवारी, आलोक पांडेय मौजूद थे।

धारा 9(4) के तहत निर्गत नोटिसों पर अपने विचार रखते हुए माननीय शिक्षा मंत्री/उपमुख्यमंत्री *श्री दिनेश शर्मा जी* के द्वार...
18/03/2021

धारा 9(4) के तहत निर्गत नोटिसों पर अपने विचार रखते हुए माननीय शिक्षा मंत्री/उपमुख्यमंत्री *श्री दिनेश शर्मा जी* के द्वारा *सयुंक्त शिक्षा निदेशक* व अपनी *वार्ता* का उल्लेख अपने *साक्षात्कार* में करते हुए #स्ववित्तपोषित_विद्यालय_प्रबंधक_एसोसिएशन अध्यक्ष आनंद द्विवेदी।

आप देख रहे हैं हंगामा टाइम्स सच की तह तक हंगामा टाइम्स बनेगा आप की आवाज पल पल के अपराधों से कराएंगे आपको रूबरू नहीं .....

 #स्ववित्तपोषित_विद्यालय_प्रबंधक_एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल  अध्यक्ष आनंद द्विवेदी जी के नेतृत्व में धारा 9(4) की नोट...
08/03/2021

#स्ववित्तपोषित_विद्यालय_प्रबंधक_एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष आनंद द्विवेदी जी के नेतृत्व में धारा 9(4) की नोटिसों से सम्बंधित समस्याओं को लेकर स्नातक विधायक श्री अवनीश सिंह जी से एवं शिक्षक विधायक श्री उमेश द्विवेदी जी मिला। दोनों आदरणीय विधायकों ने हर सम्भव प्रयास करके मदद का आश्वासन दिया है।

श्री उमेश द्विवेदी जी ने तुरंत संयुक्त शिक्षा निदेशक जी से टेलीफ़ोन पर वार्ता करके हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी व्यक्तिगत रूप से अपने नोटिस में निर्धारित तिथि (कार्यालय की पेशी वाले दिन) पर नही जाएगा। कोई भी कार्यवाही नहीं होने दी जाएगी।
पत्र का जवाब एसोसिएशन द्वारा भेजे गए निर्धारित प्रारूप में सभी को देना होगा।

Umesh Dwivedi MLC Lucknow

Address

556/207, SUJANPURA, ALAMBAGH
Lucknow
226005

Telephone

+919415780933

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Swavittposh*t Vidyalaya Prabandhak Association posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Swavittposh*t Vidyalaya Prabandhak Association:

Shortcuts

Share

Category