20/01/2026
मुआय थाई एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ मुआय थाई का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर
लखनऊ, अर्क रेजीडेंसी एंड बैंक्वेट, गोमती नगर लखनऊ में दिनांक 17- 18 जनवरी 2026 को मुआय थाई एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश के तत्त्वावधान में आयोजित दो दिवसीय मुआय थाई ट्रेनिंग कैम्प का सफल आयोजन किया गया।
इस ट्रेनिंग कैम्प में नागालैण्ड से पधारे यूनाइटेड मुआय थाई एसोसिएशन ऑफ़ इण्डिया के सीनियर नेशनल टीम कोच 'क्रू (गुरु) हेमावी आयेमी' एवं सह प्रशिक्षक क्रू (गुरु) व्यूहुतो सेमा ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी, गाज़ीपुर,लखनऊ,कानपुर,प्रयागराज,जौनपुर,चन्दौली,रायबरेली,सीतापुर,उन्नाव सहित विभिन्न जनपदों से आये हुए 102 मुआय थाई खिलाड़ियों एवं 36 राज्य स्तरीय प्रशिक्षकों को तकनीकी रूप से प्रशिक्षण प्रदान किया। इस क्रम में उन्होंने खिलाड़ियों को मुआय थाई बेसिक ट्रेनिंग, एडवांस ट्रेनिंग एवं कॉम्बैट ट्रेनिंग प्रदान की। इसमें उन्होंने हैदराबाद में आयोजित होने वाली सीनियर नेशनल मुआय थाई चैंपियनशिप 2026 के लिए जाने वाली टीम के खिलाड़ियों को विशेष रूप से प्रभावी तकनीकों एवं नियमों का प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने राज्य के मुआय थाई खिलाड़ियों को निखारने के लिए प्रशिक्षकों को भी प्रशिक्षित किया तथा विभिन्न प्रकार की प्रशिक्षण विधियों से अवगत कराया। उक्त अवसर पर मुआय थाई एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश की टेक्निकल कमेटी के चेयरमैन क्रू अजय अग्रवाल, टेक्निकल डायरेक्टर श्री जय प्रकाश यादव एवं यू.पी. टीम कोच मो. अज़हर खान, सहायक कोच धीरज मिश्रा एवं दिनेश कुमार ने भी प्रशिक्षण में सक्रिय भूमिका निभायी।
यह कैम्प मुआय थाई एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश के प्रेसिडेंट श्री मनोज वर्मा जी, जनरल सेक्रेटरी श्री अतुल जगन्नाथ पाण्डेय, ट्रेसरर श्री अक्षय मिश्रा, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्री सैयद इमरान हुसैन एवं वाइस प्रेसिडेंट श्री अभिषेक मौर्य के संरक्षण एवं निर्देशन में सम्पन्न हुआ।
इस ट्रेनिंग कैम्प को सफल बनाने मे विभिन्न जिलों के प्रशिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिनमे प्रमुख रूप से रतनेश शर्मा, संतोष राय, रोहित राज लकी, आकाश मौर्या, साक्षी वर्मा, मोहम्मद् अनस, आदित्य कुमार, राजेश वर्मा, मुकेश कुमार, तरुण भोला मुख्य थे।
उक्त अवसर पर 'क्रू (गुरु) हेमावी आयेमी', सह प्रशिक्षक क्रू (गुरु) व्यूहुतो सेमा एवं मुआय थाई एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया तथा सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।