25/11/2025
विकसित भारत बिल्डथौन 2025
विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 एक राष्ट्रव्यापी नवाचार आंदोलन है, जिसे शिक्षा मंत्रालय और नीति आयोग के अटल नवाचार मिशन के सहयोग से 23 सितंबर, 2025 को लॉन्च किया गया था। इसका उद्देश्य कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों को 'आत्मनिर्भर भारत', 'स्वदेशी', 'वोकल फॉर लोकल' और 'समृद्ध भारत' जैसे विषयों पर नवाचार करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
इन सभी छात्रों ने विकसित भारत बिल्डथौन में बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपने विचार और प्रोटोटाइप मॉडल प्रस्तुत किए ।
विद्यालय स्तर पर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आए टीम को सम्मानित भी किया गया ।
प्रथम स्थान: अक्षत मिश्रा , गौरव विश्वकर्मा, अतुल कश्यप, विशाल, अभिनव मिश्रा [स्मार्ट कीटनाशक छिड़काव रोबोट]
द्वितीय स्थान: सिमरन गौतम , शिखा कुमारी, रिया [एरोपोनिक्स फॉर्मिंग]
तृतीय स्थान: अंजली पाण्डेय, नंदिनी पाण्डेय, गुलशन, श्रद्धा सिंह, खुशबू [सस्टेनेबल प्लास्टिक रोड]
23/11/2025
दिनांक 19/11/2025 को टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स के Vice President श्री विशाल बादशाह जी द्वारा विद्यालय में
STEM लैब का उद्घाटन एवं विद्यांजलि कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर उन्होंने छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं उनको सम्मानित करके उत्साहवर्धन भी किया । विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कौशलेंद्र कुमार श्रीवास्तव जी द्वारा उनको धन्यवाद दिया गया एवं टाटा मोटर्स के इतने वर्षों की साझेदारी को याद किया एवं विद्यांजलि शिक्षकों को पुस्तक भेंट में प्रदान की गई । इस अवसर पर छात्रों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।
05/11/2025
दिनांक 31/10/2025 को लौहपुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयन्ती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया । इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने सरदार पटेल जी के योगदान को याद किया गया और उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की तथा "Run For Unity" , निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
#सरदारपटेल
#सरदारपटेलजयंती
#राष्ट्रीयएकतादिवस
14/10/2025
शिक्षा विभाग और अटल इनोवेशन मिशन के संयुक्त तत्वावधान में देशभर में आयोजित 'विकसित भारत बिल्डथॉन-2025' कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सोमवार दिनांक 13/10/2025 को विद्यालय में प्रधानाचार्य जी, सभी टीम के विद्यार्थियों एवं शिक्षक (मेंटर) की उपस्थिति में हुआ । प्रधानाचार्य जी द्वारा चयनित विद्यार्थियों को नवाचार, रचनात्मकता और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया ।
इसके उपरान्त सभी टीम द्वारा नवाचार आधारित प्रोटोटाइप (विचार) प्रस्तुत किए गए ।
@2047
(Self-Reliant India)
(Indigenous)
(Promoting local products)
(Prosperous India)
(Department of School Education & Literacy)
(National Education Policy 2020)
14/10/2025
शिक्षा विभाग और अटल इनोवेशन मिशन के संयुक्त तत्वावधान में देशभर में आयोजित 'विकसित भारत बिल्डथॉन-2025' कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सोमवार दिनांक 13/10/2025 को विद्यालय में प्रधानाचार्य जी, सभी टीम के विद्यार्थियों एवं शिक्षक (मेंटर) की उपस्थिति में हुआ । प्रधानाचार्य जी द्वारा चयनित विद्यार्थियों को नवाचार, रचनात्मकता और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया ।
इसके उपरान्त सभी टीम द्वारा नवाचार आधारित प्रोटोटाइप (विचार) प्रस्तुत किए गए ।
@2047
(Self-Reliant India)
(Indigenous)
(Promoting local products)
(Prosperous India)
(Department of School Education & Literacy)
(National Education Policy 2020)
09/04/2025
दिनांक 31/03/2025 को सुधा त्रिवेदी मैम के सेवानिवृत्त होने पर प्रधानाचार्य जी , सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी ।
26/01/2025
76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय में ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए तथा प्रभात फेरी भी निकली गई ।
सभी को 76वें गणतंत्र दिवस की बधाई
29/10/2024
राष्ट्रीय उद्योग आश्रम इंटर कॉलेज, मटियारी, चिनहट, लखनऊ में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण हेतु छात्राओं को थाना कोतवाली चिनहट की पुलिस टीम द्वारा उनके विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया गया । अंत में प्रधानाचार्य जी द्वारा आभार व्यक्त किया गया ।
21/10/2024
आज दिनांक 21.10.2024 को आदरणीय जिला विद्यालय निरीक्षक,लखनऊ एवं अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया गया।
02/10/2024
गांधी जयंती एवम् शास्त्री जयंती पर शत् शत् नमन 🙏
25/09/2024
विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी 2024 के सभी प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य जी द्वारा सम्मानित किया गया ।