27/12/2021
आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती और सुशासन दिवस पर आज लखनऊ में मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी के साथ उत्तर प्रदेश के छात्र-छात्राओं को एक करोड़ मुफ्त टैबलेट, स्मार्टफोन वितरण अभियान का शुभारंभ किया और डिजीशक्ति पोर्टल व फ्लैश मैसेजिंग ऐप को लोकार्पित किया।
21वीं सदी की जरूरतों को समझते हुए, इतने बड़े पैमाने पर स्मार्ट फोन और टैब्लेट उपलब्ध करवा कर मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी ने युवाओं तक डिजिटल एजुकेशन की पहुँच बढ़ाई है और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने में एक नया मानक खड़ा किया है। इस पहल के लिए यूपी साशन को बधाई।
कोरोना के कठिन काल में डिजिटल एजुकेशन ने हमारे युवाओं को अपनी शिक्षा जारी रखने में व्यापक मदद की है। आज शुरू किए गए 1 करोड़ स्मार्ट फोन, टेबलेट वितरण अभियान से प्रदेश के गरीब और कमजोर वर्गों के बच्चे भी डिजिटल माध्यम से शिक्षा व कौशल विकास के उपक्रमों से जुड़ पाएंगे।
प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में देश के कोने-कोने में इन्टरनेट पहुंचाने का कार्य तीव्रता से चल रहा है। जल्द ही देश के हर जनपद और यूपी के हर गाँव तक हाई स्पीड इन्टरनेट पहुंच जाएगा। ऐसे में यह स्मार्ट फोन व टैब्लेट युवाओं के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होंगे।
इन्टरनेट और स्मार्ट फोन युवाओं की शिक्षा में मदद करने के साथ-साथ, योगी सरकार के One District-One Product को भी मजबूती देगा। इसके माध्यम से हमारे युवा अपने क्षेत्र के प्रोडक्ट ऑनलाइन माध्यम से दुनिया तक पहुंचा पाएंगे। पढ़ाई के साथ-साथ, मोबाइल, कमाई का भी जरिया बनेगा।
21वीं सदी की ज्ञान आधारित अर्थनीति में आज उत्तर प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है।
युवाओं ने MYogiAdityanath जी का साथ देने का निश्चय कर लिया है। युवाओं की शक्ति और सामर्थ्य से उत्तर प्रदेश को देश एक नंबर राज्य बनाने से कोई रोक नहीं सकता है।
और महेन्द्रा स्किल्स ट्रेनिंग एंड डेवलोपमेन्ट प्राइवेट लिमिटेड में उत्तर प्रदेश कौशल मिशन के तहत अस्सिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन में अध्ययनरत छात्रों को भी स्मार्टफोन वितरित हुआ।