24/01/2019
26th JANUARY 2019.
Time 11:00Am to 2:00Pm ALUMNI
GET- TOGETHER.
(With Family)
गणतन्त्र दिवस के पावन अवसर पर महानगर बॉयज़ इंटर कॉलेज की पूर्व छात्र समिति आपको 26 जनवरी 2019 को “मिलन समारोह” में सादर आमंत्रित करती है | दोस्तों के द्वारा , दोस्तों के साथ और दोस्तों के लिए शुरू की गयी इस समिति का उद्देश्य दोस्ती को बुलंदियों पर पहुंचाना है | इसी क्रम में आप सभी सम्मानित मित्रों से विनम्र अनुरोध है कि यह गणतन्त्र दिवस अपने मित्रों के सानिध्य में मनाएं | इस समारोह के अंतर्गत पूर्व छात्र एवं वर्तमान छात्र टीमों के मध्य एक दोस्ताना क्रिकेट मैच खेला जाएगा , जिसमें पूर्व छात्रों के गहन अनुभव एवं वर्तमान छात्रों की नवीन सोच के मध्य एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होगी | इस मैच को खेलने की अनुमति समिति ने ब्रदर जॉय से ले ली है | कार्यक्रम में भागीदारी के लिए स्वैच्छिक सहयोग राशि 150/- रुपये प्रति व्यक्ति रखी गयी है | आनंद एवं रोमांच को आगे बढ़ाते हुए असलम कैंटीन के लज़ीज़ स्नैक्स इन पलों को और भी यादगार एवं स्वादिष्ट कर देंगे | अध्यापकों को समानित किया जाएगा , जिनकी वजह से आज हम सभी को अपने अपने क्षेत्रों में सफलता एवं पहचान मिली है | आइये इन लम्हों को अपनी प्यार भरी दोस्ती के नाम यादगार बना दें | प्रेम , आदर एवं समर्पण के तीन रंगों में लिपटी अपनी तिरंगी दोस्ती , इस गणतन्त्र दिवस की साक्ष्य बनेगी , ऐसी हमारी आशा है | इस मिलन समारोह में आप सभी की उपस्थिति प्रार्थनीय है |
सादर धन्यवाद
To witness the radiance of love and bonding of MBIC Alumni , you are cordially invited to spend your pleasurable moments with us on Republic Day , the 26th January 2019 . The splendid moments would be cherished by the laughter and giggles of Mahanagar Boys & Montfort legends who hold and continue their eternal warm friendship till date.
The program would include a friendly Cricket Match between the Alumni Teams.
Permission for the same has already been accorded by Reverend Brother Joy .
The voluntary contribution for the program is Rs. 150/- per head .
The excitement would get pinnacled by fun , frolic and enjoyment along with the delicious snacks of Aslam’s Canteen .
The program would end up by giving deep gratitude to our Respected Teacher’s by felicitating them for bringing us to the zenith of success and recognition . Let’s make Republic Day a Patriotic and Frolic Day . Let’s meet to greet and flourish heat over the stiffing cold on this Republic .
Please invite all your batchmates...
Regards.