Karamat Husain Muslim Girls (P.G.)College Lucknow

Karamat Husain Muslim Girls (P.G.)College Lucknow Official Page of Karamat Husain Muslim Girls' P.G College, Lucknow

Karamat College-an institution with a noble mission of educating the girls of the society, aims at the all around development of all students.

करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, लखनऊ में कॉलेज के मैनेजर सैयद नावेद अहमद साहब एवं प्राचार्या प्रो. हुमा ख़्वाजा...
28/02/2026

करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, लखनऊ में कॉलेज के मैनेजर सैयद नावेद अहमद साहब एवं प्राचार्या प्रो. हुमा ख़्वाजा साहिबा के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 23 से 28/02/2026 तक आयोजित छह दिवसीय व्यापक रोजगार कौशल संवर्धन कार्यशाला आज दिनांक 28/02/2026 को संपन्न हुई। कार्यशाला का समन्वय डॉ. आतिका ख़ातून तथा इसका आयोजन करियर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेल के सदस्यों द्वारा नांदी फाउंडेशन की महिंद्रा प्राइड क्लासरूम और 'काबिल (बनो जॉब रेडी)' के सहयोग से किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को व्यवहारिक एवं उद्योग-मानक कौशल सिखाना था। प्रमुख प्रशिक्षक श्री ख़ालिद इमाम एवं श्रीमती अमृता खन्ना ने परियोजना समन्वयक श्रीमती शिप्रा त्रिपाठी के साथ मिलकर विशेष सत्र संचालित किए। यह पाठ्यक्रम विशेष रूप से स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की छात्राओं के लिए परामर्श एवं मार्गदर्शन तथा चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राओं के लिए संचार कौशल और आत्मविश्वास बढ़ाने वाली गतिविधियों पर केंद्रित था। समापन समारोह में प्रो. हुमा ख़्वाजा ने कहा, 'हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि हमारी छात्राएँ न केवल डिग्री लें बल्कि उनमें पेशेवर दक्षता भी हो।' कार्यशाला में कुल 120 छात्राओं ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया।

27 February 2026:Karamat Husain Muslim Girls' P.G. College, Lucknow, organized an educational and literary excursion to ...
27/02/2026

27 February 2026:Karamat Husain Muslim Girls' P.G. College, Lucknow, organized an educational and literary excursion to the Uttar Pradesh State Archives. The trip was organized under the proficient guidance of the College Manager, Syed Naved Ahmad and Principal , Prof.Huma Khwaja and was coordinated by the Kabir Manjari Cultural Club and Library Committee.
On this occasion , a National Seminar on 'The Role of Archives in Original Research' was also organised by the College in collaboration with Shashi Bhushan Balika Vidhyalaya Degree College, Lucknow .
Prof. S. N. Kapoor, former HOD , Ancient Indian History, Culture and Archaeology Department, University of Lucknow was the Chief Guest . The Chairman of the Seminar was Prof. Pramod Kumar Srivastava, Former HOD, Western History Department, University of Lucknow.
Prominent speakers included Prof. Pankaj Singh, Principal CGN PG College, Gola , Lakhimpur, Prof. Suman Mishra, Dept. of Political Science, Nari Shiksha Niketan Girls' P.G. College Lucknow, Prof. Deepak Kumar Singh, Dept. of English, DAV PG College, Lucknow, Dr. Ritu Tiwari, Dept. of Political Science, Karamat Husain Muslim Girls' P.G. College, Lucknow,Prof. Amita David , Dept. of History, IT College, Lucknow , Prof. Monika Srivastava, Dept. of Asian Culture, AP Sen Girls' PG College, Lucknow, Dr. Prem Kumar, Narvdeshvar Law College , Lucknow .
The faculty members and students from all streams- Arts, Science and Commerce remained actively involved in the successful organization of the educational expedition.

Press release.
22/02/2026

Press release.

करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, लखनऊ में आज दिनांक 21/02/2026 को कॉलेज के प्रबंधक सैयद नावेद अहमद साहब एवं प्रा...
21/02/2026

करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, लखनऊ में आज दिनांक 21/02/2026 को कॉलेज के प्रबंधक सैयद नावेद अहमद साहब एवं प्राचार्या प्रो. हुमा ख़्वाजा साहिबा के कुशल निर्देशन में हिन्दी विभाग द्वारा हर्षोल्लास के साथ अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ दुआ से हुआ। हिन्दी विभाग द्वारा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्राचार्या प्रो. हुमा ख़्वाजा साहिबा का स्वागत किया गया। हिन्दी विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. ज़रीना सईद ने नई शिक्षा नीति 2020 में मातृभाषा संबंधी प्रावधानों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि प्रो. हुमा ख्वाजा साहिबा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए व्यक्ति के व्यक्तित्व एवं सामाजिक विकास में मातृभाषा के महत्व पर ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। त्वरित भाषण प्रतियोगिता में दानिया इदरीसी, हिफ़्जा ज़फ़र, माही मिश्रा एवं दानिया बानो, वाद-विवाद प्रतियोगिता में सुप्रिया द्विवेदी, माही मिश्रा, हिफ़्जा ज़फ़र एवं दानिया इदरीसी, निबंध-लेखन प्रतियोगिता में हिफ्ज़ा ज़फ़र, पूजा शर्मा, अंजली पाण्डेय, ज़िया ख़ान तथा पोस्टर प्रतियोगिता में अंजली पाण्डेय, पूजा शर्मा, काजल कन्नौजिया एवं लक्ष्मी शर्मा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम हिन्दी विभाग की डॉ. ज़रीना सईद, डाॅ. पूनम सिंह, डॉ. प्रिया सिंह, डॉ. अलका चतुर्वेदी, डॉ. अर्शिया रसूल, श्रीमती अनामिका तिवारी, डॉ. अजिता, डॉ. अरुणा सिंह एवं श्रीमती आरज़ू ख़ान के सहयोग से संपन्न हुआ।

Thank you Print Media.
17/02/2026

Thank you Print Media.



*करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, लखनऊ में जॉब ड्राइव का आयोजन*करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, लखनऊ में...
16/02/2026

*करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, लखनऊ में जॉब ड्राइव का आयोजन*
करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, लखनऊ में आज दिनांक 16/02/2026 को एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स के सहयोग से कॉलेज के मैनेजर सैयद नावेद अहमद साहब एवं प्राचार्या प्रो. हुमा ख़्वाजा साहिबा के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जॉब ड्राइव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जीनियस कंसल्टेंट्स, आईटीएम स्किल्स, आर एस वी ग्रुप, सी वाई फ्यूचर, असाइन सर्विसेज़, माइल्स 2K, टीमलीज़, इत्यादि विभिन्न कॉरपोरेट संस्थाओं और उनके सहायक ब्रांड्स जैसे-एसबीआई कार्ड्स, ब्लिंकइट, हाइपरप्योर, बिस्ट्रो, आइसीआईसीआई बैंक, यूपी पावर कॉरपोरेशन, यूरेका फोर्ब्स, जेप्टो, फ्लिपकार्ट, डी-मार्ट, किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी, एलीट मोटर्स, कॉडवर्ट , गेहुंआ किसान फॉर्म तथा अन्य ने नई प्रतिभाओं की तलाश की और उन्हें रोज़गार के अवसर प्रदान किए। जॉब ड्राइव में 516 छात्र-छात्राओं ने साक्षात्कार में भाग लिया। इनमें से 146 छात्र-छात्राओं को शॉर्ट लिस्ट किया गया तथा 79 छात्र-छात्राओं का विभिन्न पदों हेतु चयन हुआ। इस अवसर पर एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स के अध्यक्ष एवं संस्थापक जनाब आमिर इदरीसी भी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। कॉलेज की प्राचार्या प्रो. हुमा ख़्वाजा ने कहा कि छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक इस कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यक्रम के उद्देश्य को सार्थक किया। संपूर्ण कार्यक्रम करियर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेल तथा कॉलेज की अन्य शिक्षिकाओं के सहयोग से संपन्न हुआ।

*करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स* *पी जी कॉलेज लखनऊ* में दिनांक 13 फरवरी 2026 को *मिशन शक्ति* के अंतर्गत एक *स्वास्थ्य* *जागर...
14/02/2026

*करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स* *पी जी कॉलेज लखनऊ* में दिनांक 13 फरवरी 2026 को *मिशन शक्ति* के अंतर्गत एक *स्वास्थ्य* *जागरूकता* *कार्यक्रम* का आयोजन किया गया कार्यक्रम का आयोजन *दैनिक जागरण तथा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन* के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में *स्वास्थ्य भवन* की सेवानिवृत डायरेक्टर *डॉ०* *सविता भट्ट तिवारी* ने छात्राओं तथा शिक्षिकाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी तथा विस्तार पूर्वक यह भी बताया कि दवाइयों का सेवन सदैव चिकित्सक के परामर्श के द्वारा ही किया जाना चाहिए तभी दवा लाभप्रद होती है इसके अतिरिक्त यदि स्वयं अपने मर्जी से दवा ली जाए तो वह हानिकारक सिद्ध हो सकती है इसलिए हमेशा दवा चिकित्सक के परामर्श के अनुसार ही लेना चाहिए चाहे बीमारी साधारण हो या गंभीर बिना चिकित्सक के परामर्श के दवा नहीं ली जानी चाहिए क्योंकि डॉक्टर ही उचित बता सकते हैं कि किस बीमारी में कौन सी दवा ली जानी है तथा कितनी मात्रा में ली जानी है इस कारण यह अत्यंत आवश्यक हो जाता है कि डॉक्टर के परामर्श से ही किसी भी बीमारी में दवा ली जाए ।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में *डॉ० विनायक तिवारी* ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये।
कार्यक्रम में *AGM Dainik* *Jagaran श्री जीवन जोशी जी* तथा *सुश्री गौरी त्रिवेदी* , *श्री राजन चंदेल जी* वरिष्ठ फोटोग्राफर *श्री* *अरुण शुक्ला* जी वरिष्ठ प्रबंधक दैनिक जागरण इत्यादि भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में शिक्षिकाओं तथा छात्राओं ने पूर्ण उत्साह के साथ प्रतिभागिता की तथा अपने विचार भी साझा किये।
समस्त कार्यक्रम महाविद्यालय के प्रबंधक *सैयद नावेद अहमद* *साहब तथा* महाविद्यालय की प्राचार्या *प्रो०*हुमा ख्वाजा साहिबा* के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ

*करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स पी.जी. कॉलेज*, लखनऊ में दिनांक 14 फरवरी 2026 को शोध समिति के तत्वावधान में *“*एक अच्छा जीवनव...
14/02/2026

*करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स पी.जी. कॉलेज*, लखनऊ में दिनांक 14 फरवरी 2026 को शोध समिति के तत्वावधान में *“*एक अच्छा जीवनवृत्त (करिकुलम वीटा) कैसे लिखें*”* विषय पर एक प्रभावी एवं ज्ञानवर्धक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में डॉ. जेबा खानम ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने एक उत्कृष्ट जीवनवृत्त के निर्माण की विधि, उसकी आवश्यक विशेषताएँ, गुण तथा प्रस्तुतीकरण की तकनीकों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। साथ ही, जीवनवृत्त तैयार करते समय आने वाली संभावित चुनौतियों, सामान्य त्रुटियों तथा उनसे बचने के उपायों पर भी विस्तृत व्याख्या प्रस्तुत की।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा विषय से संबंधित प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। महाविद्यालय की अध्यापिकाएँ भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हिना निशात एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो.(डॉ.)खालिदा अख्तर ने किया।
सम्पूर्ण कार्यक्रम महाविद्यालय के प्रबंधक सैयद नावेद अहमद साहब एवं प्राचार्या प्रो० हुमा ख्वाजा साहिबा के कुशल निर्देशन तथा शोध समिति के प्रभावी मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Address

Nishatganj
Lucknow
226007

Opening Hours

Monday 9am - 2pm
Tuesday 9am - 2pm
Wednesday 9am - 2pm
Thursday 9am - 2pm
Friday 9am - 12:30pm
Saturday 9am - 2pm

Telephone

+917755884459

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Karamat Husain Muslim Girls (P.G.)College Lucknow posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Karamat Husain Muslim Girls (P.G.)College Lucknow:

Shortcuts

Share

Category