Dr S. P. Singh

Dr S. P. Singh

Share

सांसद 39- लोकसभा क्षेत्र, प्रतापगढ़
संस्थापक - चेयरमैन : Lucknow Public Schools and Colleges

Photos from Dr S. P. Singh's post 19/05/2026

समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्री आशुतोष पाण्डेय जी एवं पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ कचहरी रोड स्थित जिला अस्पताल के सामने व्यापारियों से मुलाकात की।

इस दौरान व्यापारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों से अवगत कराया। सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान हेतु हर संभव प्रयास का आश्वासन दिया।

व्यापारियों का हित, सम्मान एवं सुविधाओं का संरक्षण हमारी प्राथमिकता है। जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे के समाधान के लिए सदैव प्रतिबद्ध हूँ।

Photos from Dr S. P. Singh's post 19/05/2026

दिनांक 16 मई 2026 को रानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज, शहाबुद्दीनपुर-खीरी में आयोजित “युवा संकल्प बौद्धिक सम्मेलन एवं युवा प्रेरणा मेधा सम्मान समारोह” में सम्मिलित होकर जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित एवं पुरस्कृत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह, शिक्षा के प्रति समर्पण एवं समाज के उज्ज्वल भविष्य को लेकर सकारात्मक संवाद हुआ। उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं युवाओं की ऊर्जा यह दर्शाती है कि आने वाला समय शिक्षित, जागरूक और मजबूत युवा शक्ति का होगा।
इस अवसर पर माननीय सांसद लखीमपुर श्री उत्कर्ष वर्मा “मधुर” जी, माननीय सांसद प्रतापगढ़ डॉ. एस.पी. सिंह जी, आदरणीय जिलाध्यक्ष श्री रामपाल यादव जी सहित अनेक सम्मानित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं, छात्रों एवं आमजन से आगामी चुनाव, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक विकास एवं युवाओं की भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। युवाओं का अपार समर्थन एवं उत्साह निश्चित रूप से सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
इस भव्य एवं सफल कार्यक्रम के उत्कृष्ट संचालन एवं व्यवस्थापन हेतु मेरे प्रतिनिधि श्री संजय वर्मा जी एवं श्री संदीप वर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Photos from Dr S. P. Singh's post 19/05/2026

प्रतापगढ़ महिला हॉस्पिटल के सामने शिवम खंडेलवाल, नन्दू खंडेलवाल जी की शाप शारदा मेडिकल स्टोर पर !

Photos from Dr S. P. Singh's post 19/05/2026

सदर विधानसभा क्षेत्र के नई बस्ती अस्पताल वार्ड निवासी श्री अनिल मौर्या जी के आवास पर पहुंचकर परिवारजनों से आत्मीय मुलाकात की एवं उनका कुशलक्षेम जाना।

Photos from Dr S. P. Singh's post 19/05/2026

सदर विधानसभा क्षेत्र के आजाद नगर निवासी इरफान जी के आवास पर पहुंचकर आत्मीय मुलाकात की। क्षेत्रवासियों का स्नेह, विश्वास एवं अपनापन ही जनसेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा है।

Photos from Dr S. P. Singh's post 19/05/2026

देर रात शैल श्याम पैलेस में आयोजित श्री राम कथा में पहुँचकर प्रभु श्री राम जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Photos from Dr S. P. Singh's post 18/05/2026

ग्राम सल्लीपुर कंजास नौवावर में अनिल कुमार वर्मा (पूर्व प्रधान) जी के पूज्य पिता जी के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Photos from Dr S. P. Singh's post 18/05/2026

आज प्रतापगढ़ में मेरे निजी सचिव/पी.आर.ओ. जितेन्द्र सिंह जी एवं प्रतिनिधि बीएल वर्मा जी आज शाम सदर विधानसभा के कोहंडौर बाजार, मदाफरपुर मोड़ पर समसाद जी की शॉप पर बैठक कार्यक्रम में शामिल हुए!

15/05/2026

महान क्रांतिकारी अमर बलिदानी सुखदेव जी की जयंती पर शत शत नमन।

15/05/2026

भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक स्व.चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।

Photos from Dr S. P. Singh's post 14/05/2026

समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र श्री प्रतीक यादव जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है।उनके अंतिम संस्कार में उपस्थित होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए एवं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Want your school to be the top-listed School/college in Lucknow?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


Lucknow
226023