GGIC Vikas Nagar

GGIC Vikas Nagar

Share

Government Girls Inter College Vikas Nagar, Lucknow

16/10/2023
09/10/2023

अपनी खुशी अपने बच्चों के साथ
# Excellence In Education AWARD
फ्लोर पर उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक, दैनिक जागरण प्रधान सम्पादक श्री आशुतोष जी, लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति श्री आलोक राय जी के कर कमलों से सम्मानित होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है 🙏
दैनिक जागरण अखबार तब से देखती आ रही हूँ जब माँ के आंचल में , पापा के आंगन में डगमग डगमग चलती थी कोई कहता बिटिया नांच के दिखाओ तो शुरू जाती - बिंदिया चमकेगी चूड़ी खनकेगी....जब थोड़ी बड़ी हुई तो गुनगुनाने लगी और शुरू हुआ सिलसिला अखबार में गाती- नृत्य करती महकती कुसुम .... पापा कहते बेटा अखबार में आज तुम्हरी फोटो छपी है और मैं पेपर समेट कर अपने पास रख लेती । धीरे धीरे सिलसिला बढ़ने लगा 😊 लोग पापा को बधाई देते ...." आपकी बेटी बड़ी गुणवान है " वहीं से दैनिक जागरण से जुड़ाव हुआ क्योंकि घर में दैनिक जागरण ही आता था ।सभी बच्चों से कहना चाहूँगी .... यह सच है बच्चों ....नियमित रूप से न्यूज़ पेपर पढ़ते रहने से आपका G.K स्वत: .तैयार हो जायेगा ,अखबार पढ़ने की इस आदत ने मुझे बहुत सपोर्ट किया । पढ़ना शुरू कीजिए देखिये आपको अखबार पढ़ने का चस्का लग जायेगा फिर प्रतिदिन सुबह सबसे पहले अखबार पढ़ने की होड़ लग जाती है । हमारे साथ तो ऐसा ही होता रहा है ।
हाँ एक ख़ास बात और..... मैं हमेशा पेपर पीछे से पढ़ना शुरू करती हूँ क्योंकि पीछे के पेज़ेस बड़े कलरफुल होते हैं खुशियाँ बिखेरने वाले 😃😃😃
इतने वरिष्ठ लोगों के बीच मिले इस सम्मान ने मुझे बहुत प्रेरणा दी है । कार्यक्रम में बैठे- बैठे मेरे मन में एक नवाचार का विचार आया है जिसे मैं अतिशीघ्र शुरू करूँगी
आज दैनिक जागरण के इतने प्रतिष्ठित मंच पर शिक्षा के क्षेत्र में काम करने के लिए मुझे सम्मानित किया गया बहुत बहुत धन्यवाद और आभार ✍️🙏

09/10/2023

काव्य धारा | स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कवि सम्मेलन | सुनिए अतुल कुमार, हिमांशु लखनवी और कुसुम वर्मा को आर. जे. राधेश्याम दीक्षित के साथ

Want your school to be the top-listed School/college in Lucknow?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


GGIC Vikas Nagar, Sector 11
Lucknow
226022