E-Library

E-Library

Share

Online exam preparation portal. –
★ Latest Updates
★ Study Material
★ On

07/09/2025

6 सितंबर 2025 – Questions & Answers

Date: 6 September 2025

Q1. Q: 6 सितंबर 2025 को IMD ने किस क्षेत्र में भारी वर्षा और तूफान की चेतावनी जारी की?
A: दक्षिणी राजस्थान

Q2. Q: GST में नए सुधार इस नवरात्रि से कब लागू होंगे?
A: 22 सितंबर 2025

Q3. Q: 2026 के विधानसभा चुनावों की तैयारी हेतु EC किस तारीख को बैठक कर रहा है?
A: 10 सितंबर 2025

Q4. Q: Intelligence Bureau ने Security Assistant (Motor Transport) के लिए कितने पदों पर भर्ती शुरू की?
A: 455 पद

Q5. Q: BPSC ने 6 सितंबर को किस परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए?
A: 71वीं CCE Prelims

Q6. Q: प्रधानमंत्री मोदी के स्थान पर भारत की ओर से UNGA General Debate में कौन भाषण देंगे?
A: विदेश मंत्री एस. जयशंकर

Q7. Q: चंडीगढ़ में स्कूल और कॉलेज कब तक बंद रखे गए?
A: 4–6 सितंबर 2025

Q8. Q: सितंबर 2025 में आने वाले चंद्र ग्रहण को क्या कहा गया है?
A: ब्लड मून

Q9. Q: NAM शिखर सम्मेलन 6 सितंबर 2025 को कहाँ आयोजित हुआ?
A: नई दिल्ली

Q10. Q: तमिलनाडु के V.O. Chidambaranar Port में कौन-सी हाई‑टेक ऊर्जा परियोजना शुरू की गई?
A: Green Hydrogen Pilot Plant

Q11. Q: भारत-अमेरिका संबंधों में हालिया तनाव को किस पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने “अस्थायी” बताया?
A: डोनाल्ड ट्रंप

Q12. Q: Green Hydrogen Pilot Plant, Wind Energy Project और 10वां Container Terminal किस राज्य में शुरू हुए?
A: तमिलनाडु

07/09/2025

5 सितंबर 2025 Current Affairs MCQ Quiz

Q1. ब्रिटेन के नए डेप्टी प्रधानमंत्री कौन बने?
➡️ b) डेविड लैमी
📝 कैबिनेट फेरबदल में उन्हें डेप्टी पीएम नियुक्त किया गया।

Q2. RBI ने नई बैंक छुट्टी किस तारीख को घोषित की?
➡️ c) 8 सितंबर 2025
📝 5 सितंबर की छुट्टी रद्द करके 8 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया।

Q3. केरल में 5 सितंबर को स्कूल और बैंक क्यों बंद रहे?
➡️ b) ओणम त्योहार
📝 ओणम त्योहार के कारण छुट्टी घोषित की गई।

Q4. भारत ने कौन-सी नई घरेलू तकनीक विकसित की?
➡️ b) जल-घुलनशील उर्वरक (Water Soluble Fertilizer)
📝 यह तकनीक कृषि में आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण है।

Q5. नीति आयोग की रिपोर्ट किस अनाज में आत्मनिर्भरता पर केंद्रित है?
➡️ c) मिलेट्स (ज्वार-बाजरा)
📝 भारत मिलेट्स को बढ़ावा देकर पोषण और निर्यात क्षमता पर ध्यान दे रहा है।

Q6. किसकी 200वीं जयंती मनाई गई?
➡️ b) डैडाभाई नौरोज़
📝 उन्हें “Grand Old Man of India” कहा जाता है, और “Drain of Wealth Theory” के लिए प्रसिद्ध हैं।

Q7. “National Critical Mineral Mission” किससे संबंधित है?
➡️ c) खनिजों का पुनर्चक्रण
📝 मिशन का उद्देश्य क्रिटिकल मिनरल्स के पुनर्चक्रण और आपूर्ति सुरक्षा है।

Q8. भारत-अमेरिका रिश्तों पर “अस्थायी” टिप्पणी किसने की?
➡️ c) डोनाल्ड ट्रंप
📝 पूर्व US राष्ट्रपति ने कहा कि यह अस्थायी तनाव है और सुधार संभव है।

Q9. वृद्धजन की मुख्य चुनौती क्या है?
➡️ b) स्वास्थ्य व वित्तीय बोझ
📝 Out-of-pocket expenditure और बीमा कवर की कमी बड़ी समस्या है।

Q10. ब्रिटेन की नई विदेश मंत्री कौन बनीं?
➡️ b) इवान कोपर
📝 कैबिनेट फेरबदल में उन्हें Foreign Secretary नियुक्त किया गया।

15/07/2023

~ ~ * बहाने Vs सफलता *~ ~
****************
1- मुझे उचित शिक्षा लेने का
अवसर नही मिला...
उचित शिक्षा का अवसर
फोर्ड मोटर्स के मालिक
हेनरी फोर्ड को भी नही मिला ।
**********************
2- मै इतनी बार हार चूका ,
अब हिम्मत नही...
अब्राहम लिंकन 15 बार
चुनाव हारने के बाद राष्ट्रपति बने।
**********************
3- मै अत्यंत गरीब घर से हूँ ...
पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम भी
गरीब घर से थे ।
*********************
4- बचपन से ही अस्वस्थ था...
आँस्कर विजेता अभिनेत्री
मरली मेटलिन भी बचपन से
बहरी व अस्वस्थ थी ।
**********************
5 - मैने साइकिल पर घूमकर
आधी ज़िंदगी गुजारी है...
निरमा के करसन भाई पटेल ने भी
साइकिल पर निरमा बेचकर
आधी ज़िंदगी गुजारी ।
**********************
6- एक दुर्घटना मे
अपाहिज होने के बाद
मेरी हिम्मत चली गयी...
प्रख्यात नृत्यांगना
सुधा चन्द्रन के पैर नकली है ।
**************************
7- मुझे बचपन से मंद बुद्धि
कहा जाता है...
थामस अल्वा एडीसन को भी
बचपन से मंदबुद्धि कहा जता था।
************************
8- बचपन मे ही मेरे पिता का
देहाँत हो गया था...
प्रख्यात संगीतकार
ए.आर.रहमान के पिता का भी
देहांत बचपन मे हो गया था।
***********************
9- मुझे बचपन से परिवार की
जिम्मेदारी उठानी पङी...
लता मंगेशकर को भी
बचपन से परिवार की जिम्मेदारी
उठानी पङी थी।
*********************
10- मेरी लंबाई बहुत कम है...
सचिन तेंदुलकर की भी
लंबाई कम है।
*********************
11- मै एक छोटी सी
नौकरी करता हूँ ,
इससे क्या होगा...
धीरु अंबानी भी
छोटी नौकरी करते थे।
**********************
12- मेरी कम्पनी एक बार
दिवालिया हो चुकी है ,
अब मुझ पर कौन भरोसा करेगा...
दुनिया की सबसे बङी
शीतल पेय निर्माता पेप्सी कोला भी
दो बार दिवालिया हो चुकी है ।
*********************
13- मेरा दो बार नर्वस
ब्रेकडाउन हो चुका है ,
अब क्या कर पाउँगा...
डिज्नीलैंड बनाने के पहले
वाल्ट डिज्नी का तीन बार
नर्वस ब्रेकडाउन हुआ था।
**************************
14- मेरी उम्र बहुत ज्यादा है...
विश्व प्रसिद्ध केंटुकी फ्राइड चिकेन
के मालिक ने 60 साल की उम्र मे
पहला रेस्तरा खोला था।
*********************
15- मेरे पास बहुमूल्य आइडिया है
पर लोग अस्वीकार कर देते है...
जेराँक्स फोटो कापी मशीन के
आईडिया को भी ढेरो कंपनियो ने
अस्वीकार किया था पर आज
परिणाम सामने है ।
*************************
16- मेरे पास धन नही...
इन्फोसिस के पूर्व चेयरमैन
नारायणमूर्ति के पास भी धन नही था
उन्हे अपनी पत्नी के गहने बेचने पङे।
*************************
17- मुझे ढेरो बीमारियां है..
वर्जिन एयरलाइंस के प्रमुख भी
अनेको बीमारियो मे थे |
राष्ट्रपति रुजवेल्ट के दोनो पैर
काम नही करते थे।
*************************
आज आप जहाँ भी है
या कल जहाँ भी होगे
इसके लिए आप किसी और को
जिम्मेदार नही ठहरा सकते ,
इसलिए आज चुनाव करिये -
सफलता और सपने चाहिए
या खोखले बहाने ...🙏😊

14/07/2023

प्रेरणादायक कहानी

सिर्फ एक कौवा ऐसा पक्षी जो है…. जो आसमान में उड़ते हुए
बाज की पीठ पे बैठकर अपनी चोच से बाज की गर्दन को
काट सकता है…!

ये और बात है की…. इसका बाज बिलकुल भी जवाब नहीं देता
और ना ही उस कौवे से लड़ता है….!

बाज कौवे के साथ लड़ाई करने में अपना समय और अपनी
शक्ति को नष्ट नहीं करता….! बाज केवल अपने पंखो को
पूरा खोलता है… और आकाश में और ऊँची उडान भरता है…!

अपनी शक्ति को बाज कौवे से लड़ाई करने में ना लगाते हुवे…
उस शक्ति को आकाश में ऊँची से ऊँची उड़ान भरने में लगाता है….!

बाज की उड़ान जैसे – जैसे ऊँची – ऊँची होती जाती है….
कौवे को उस ऊंचाई पे सांस लेने के लिए उतनी ही
मुश्किल होती जाती है…! और आखिर में ऑक्सीजन
की कमी होने की वजह से कौवा नीचें गिर जाता हैं…!

अतः जीवन में कभी कभी कुछ झगड़ों का… उनकी तर्कों का…
उनकी टिका – टिप्पनी… और उनके तिरस्कार का प्रतिउत्तर
देने की जरूरत नहीं होती है…!

सिर्फ आप अपनी सफलता की ऊँचाइयों को बढाइये….
आपके विरोधी स्वतः ही गिर जायेंगे….!
E-Library

01/07/2023

29/06/2023

#राष्ट्रीयसांख्यिकीदिवस

21/05/2023

17/01/2023

हमारे जमाने में साइकिल तीन चरणों में सीखी जाती थी ,
पहला चरण - कैंची
दूसरा चरण - डंडा
तीसरा चरण - गद्दी ...
*तब साइकिल की ऊंचाई 24 इंच हुआ करती थी जो खड़े होने पर हमारे कंधे के बराबर आती थी ऐसी साइकिल से गद्दी चलाना मुनासिब नहीं होता था।*
*"कैंची" वो कला होती थी जहां हम साइकिल के फ़्रेम में बने त्रिकोण के बीच घुस कर दोनो पैरों को दोनो पैडल पर रख कर चलाते थे*।
और जब हम ऐसे चलाते थे तो अपना सीना तान कर टेढ़ा होकर हैंडिल के पीछे से चेहरा बाहर निकाल लेते थे, और *"क्लींङ क्लींङ" करके घंटी इसलिए बजाते थे ताकी लोग बाग़ देख सकें की लड़का साईकिल दौड़ा रहा है* ।
*आज की पीढ़ी इस "एडवेंचर" से महरूम है उन्हे नही पता की आठ दस साल की उमर में 24 इंच की साइकिल चलाना "जहाज" उड़ाने जैसा होता था*।
हमने ना जाने कितने दफे अपने *घुटने और मुंह तोड़वाए है* और गज़ब की बात ये है कि *तब दर्द भी नही होता था,* गिरने के बाद चारो तरफ देख कर चुपचाप खड़े हो जाते थे अपना हाफ कच्छा पोंछते हुए।
अब तकनीकी ने बहुत तरक्क़ी कर ली है पांच साल के होते ही बच्चे साइकिल चलाने लगते हैं वो भी बिना गिरे। दो दो फिट की साइकिल आ गयी है, और *अमीरों के बच्चे तो अब सीधे गाड़ी चलाते हैं छोटी छोटी बाइक उपलब्ध हैं बाज़ार में* ।
मगर आज के बच्चे कभी नहीं समझ पाएंगे कि उस छोटी सी उम्र में बड़ी साइकिल पर संतुलन बनाना जीवन की पहली सीख होती थी! *"जिम्मेदारियों" की पहली कड़ी होती थी जहां आपको यह जिम्मेदारी दे दी जाती थी कि अब आप गेहूं पिसाने लायक हो गये हैं* ।
*इधर से चक्की तक साइकिल ढुगराते हुए जाइए और उधर से कैंची चलाते हुए घर वापस आइए* !
और यकीन मानिए इस जिम्मेदारी को निभाने में खुशियां भी बड़ी गजब की होती थी।
और ये भी सच है की *हमारे बाद "कैंची" प्रथा विलुप्त हो गयी* ।
हम लोग की दुनिया की आखिरी पीढ़ी हैं जिसने साइकिल चलाना तीन चरणों में सीखा !
*पहला चरण कैंची*
*दूसरा चरण डंडा*
*तीसरा चरण गद्दी।*
● *हम वो आखरी पीढ़ी हैं*, जिन्होंने कई-कई बार मिटटी के घरों में बैठ कर परियों और राजाओं की कहानियां सुनीं, जमीन पर बैठ कर खाना खाया है, प्लेट में चाय पी है।
● *हम वो आखरी लोग हैं*, जिन्होंने बचपन में मोहल्ले के मैदानों में अपने दोस्तों के साथ पम्परागत खेल, गिल्ली-डंडा, छुपा-छिपी, खो-खो, कबड्डी, कंचे जैसे खेल खेले हैं l

22/12/2022

Want your school to be the top-listed School/college in Lucknow?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address


Lucknow
226016