28/04/2026
कौशल दिशा पोर्टल पर जाने के लिए उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की वेबसाइट www.upsdm.gov.in पर विजिट करें.
मिशन मोड में UPSDM: 3 दिन के भीतर लंबित बैचों के निस्तारण के निर्देश
यूपीएसडीएम मुख्यालय में अपर मिशन निदेशक सुश्री प्रिया सिंह जी की अध्यक्षता में आज 'प्रोजेक्ट प्रवीण' एवं 'SSDF' की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई।
बैठक के मुख्य बिंदु:
• बैच अप्रूवल में देरी पर अपर मिशन निदेशक ने जताई कड़ी नाराजगी.
• अगले 3 दिनों के भीतर सभी लंबित कार्यों को पूर्ण करने की समय-सीमा तय.
• युवाओं के प्रशिक्षण में न आए कोई बाधा, समयबद्ध तरीके से बैच शुरू करने के निर्देश ।
बैठक में असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. एम.के. सिंह जी, असिस्टेंट मैनजर एवं सभी जिलों के DC व MIS टीम ऑनलाइन जुड़ें.
28/04/2026
सही ट्रेनिंग, सही दिशा—अब बदलेगी आपकी दशा
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के साथ एयरोस्पेस सेक्टर में बनाएं अपना शानदार करियर.
UPSDM द्वारा चलाए जा रहे प्रशिक्षण केंद्र में आज ही एडमिशन लें और अपने सपनों को नई उड़ान दें.
अधिक जानकारी के लिए upsdm की वेबसाइट www.upsdm.gov.in पर विजिट करें. या फिर कौशल कॉल सेंटर के नंबर 0522 3619292 पर संपर्क करें.
27/04/2026
कार्यकुशलता और पारदर्शिता : UPSDM की समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णय
UPSDM मुख्यालय, लखनऊ: मिशन निदेशक श्री पुलकित खरे जी की अध्यक्षता में विभागीय योजनाओं (SDI, BOCW, KGBV आदि) की समीक्षा की गई।
मुख्य बिंदु :
• संसाधनों का सही उपयोग: निष्क्रिय योजनाओं की अवशेष धनराशि को जल्द लौटाने के निर्देश.
• पारदर्शिता पर जोर: हर पैसे का हिसाब और योजनाओं का सटीक विवरण होगा तैयार.
• त्वरित कार्रवाई : मिशन निदेशक ने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से प्रक्रिया पूरी करने को कहा .
बैठक में अपर मिशन निदेशक सुश्री प्रिया सिंह जी, वित्त नियंत्रक श्री संदीप कुमार जी, असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. एम के सिंह जी, असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. पवित्रा टंडन जी, सीओओ आशीष कुमार जी एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे ।
27/04/2026
'सबको हुनर, सबको काम' के साथ UPSDM बना रहा है यूपी के युवाओं को इंडस्ट्री-रेडी.
आप भी उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन से जुड़िए. फ्री ट्रेनिंग लेकर अपना हुनर निखारिए, भविष्य संवारिए.
ऐसा मौका बार-बार नहीं मिलने वाला
26/04/2026
एक सही अवसर, और जिंदगी ने नई उड़ान भरी
इंटरमीडिएट के बाद, संध्या पाण्डेय ने DDU-GKY से Retail Trainee Associate का प्रशिक्षण लिया। इस के बाद उन्हें Axis Bank, लखनऊ में नौकरी मिली। अब वे आत्मनिर्भर होकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं।
तो देर किस बात की है... आप भी UPSDM से जुड़कर हुनरमंद बने
26/04/2026
जीवन में 'आनंद' चाहिए तो अपने हुनर को न सिर्फ पहचानिए, बल्कि उसे संवारिए भी. क्योंकि हुनर ही वो चाबी है जो सफलता और आत्मनिर्भरता के दरवाजे खोलती है.
हुनर होगा तो काम मिलेगा, और काम मिलेगा तो जीवन में सुकून होगा .
आज ही पहला कदम बढ़ाइए, कल का इंतजार मत कीजिए.
UPSDM से जुड़िए...बाबू मोशाय.
25/04/2026
कौशल से बदली ज़िंदगी की दिशा
झांसी की निधि ने UPSDM के ट्रेनिंग सेंटर से GDA का प्रशिक्षण लेकर हुनर और आत्मविश्वास हासिल किया। आज वो अस्पताल में कार्यरत हैं और अपने परिवार का सहारा बनकर आत्मनिर्भर जीवन जी रही हैं।
आप भी UPSDM से जुड़ें, अपना हुनर निखारें...भविष्य संवारें.
25/04/2026
सही ट्रेनिंग,सही दिशा - अब बदलेगी आपकी दशा ✨
UPSDM द्वारा फ्यूचर की डिमांड को ध्यान में रखकर अलग-अलग सेक्टर में कोर्स चलाए जा रहे हैं. AI से लेकर एग्रीकल्चर, हेल्थकेयर से लेकर टूरिज्म तक, हर उभरते सेक्टर में मौका आपका इंतजार कर रहा है.
ऐसा मौका बार-बार नहीं मिलने वाला
आप भी उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन से जुड़िए. फ्री ट्रेनिंग लेकर अपना हुनर निखारिए और भविष्य संवारिए.
'सबको हुनर, सबको काम' के साथ UPSDM बना रहा है यूपी के युवाओं को इंडस्ट्री-रेडी.