खबरों की पंचायत , बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश

खबरों की पंचायत , बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश

Share

शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरें।

17/05/2026

#मुख्यमंत्री योगी से #ट्विटर पर लगाई गुहार, शिक्षकों ने मांगा प्रतिकर अवकाश -

उत्तर प्रदेश के #परिषदीय शिक्षकों ने आज #सोशलमीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर एकजुट होकर मुख्यमंत्री योगी #आदित्यनाथ से प्रतिकर अवकाश (EL) देने की मांग उठाई। िक्षकों_को_EL_दो अभियान के माध्यम से हजारों शिक्षकों ने अपनी बात सरकार तक पहुंचाई और यह अभियान ट्विटर पर ट्रेंड भी करता रहा।

#शिक्षकों का कहना है कि इस बार गर्मी की छुट्टियों में उन्हें जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में लगाया जा रहा है। अवकाश अवधि में लगातार ड्यूटी करने के कारण शिक्षक उसके बदले प्रतिकर अवकाश (EL) की मांग कर रहे हैं।

शिक्षकों ने यह भी कहा कि देश के कई #राज्यों में $सरकारें पहले ही शिक्षकों को इस प्रकार के कार्यों के बदले अवकाश देने की घोषणा कर चुकी हैं। उत्तर प्रदेश के शिक्षकों को भी समान सुविधा मिलनी चाहिए।

अभियान में शामिल शिक्षकों ने कहा कि शिक्षक सदैव राष्ट्रहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं, लेकिन उनके अधिकारों और सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाना आवश्यक है।

प्रदेशभर के शिक्षकों ने #मुख्यमंत्री से सकारात्मक निर्णय लेकर शिक्षकों को अर्जित/प्रतिकर अवकाश प्रदान करने की मांग की है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, उनका यह संघर्ष और #आवाज़ लगातार जारी रहेगी
MYogiAdityanath Chief Minister Office Uttar Pradesh Department of Basic Education Uttar Pradesh Sandeep Singh

19/03/2026

निपुण विद्यालय की जारी की गई लिस्ट से आप संतुष्ट हैं??

Photos from खबरों की पंचायत , बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश's post 19/03/2026

World water day drawing and project ideas for kids

06/03/2026

ईको क्लब की प्रमुख गतिविधियाँ : माह मार्च 2026
🐦 गौरैया दिवस (20 मार्च)
गौरैया हमारे पर्यावरण की महत्वपूर्ण पक्षी है।
इस अवसर पर बच्चों को गौरैया और अन्य पक्षियों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया तथा पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने का संदेश दिया गया।

“गौरैया बचाओ, प्रकृति को सजाओ।”
“पक्षियों को दाना-पानी दो, प्रकृति को खुशहाली दो।

💧 World Water Day (22 मार्च)

विश्व जल दिवस के अवसर पर जल संरक्षण के महत्व के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई।
पानी की बचत करने, वर्षा जल संचयन करने और जल का सही उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
स्लोगन:
“जल है तो कल है।”
“हर बूंद की कीमत समझो, पानी बचाने का संकल्प लो।”

05/03/2026

📢 PTM बैठक एजेंडा– मार्च 2026
स्थान: विद्यालय परिसर
तिथि: ______ मार्च 2026
समय: प्रातः ___ बजे से ___ बजे तक

✅ छात्रों की वार्षिक परीक्षा की तैयारी पर चर्चा
📊 छात्रों की शैक्षिक प्रगति रिपोर्ट साझा करना
📚 कमजोर छात्रों के लिए विशेष सहयोग योजना
🧑‍🏫 उपस्थिति एवं अनुशासन पर चर्चा
🎯 नई शिक्षा सत्र 2026-27 की रूपरेखा
💡 अभिभावकों के सुझाव एवं समस्याओं का समाधान
📖 होमवर्क, प्रोजेक्ट एवं नियमित अध्ययन पर मार्गदर्शन
🎯 बैठक का उद्देश्य:
अभिभावकों और शिक्षकों के बीच समन्वय बढ़ाना
छात्रों के सर्वांगीण विकास पर संयुक्त रणनीति बनाना
परीक्षा परिणाम बेहतर करने हेतु आवश्यक कदम तय करना

🌞🌑📝 कार्यवाही 🌑🌞📝
आज दिनांक __________ को विद्यालय परिसर में अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक महोदय/महोदया द्वारा की गई।
1️⃣ सर्वप्रथम उपस्थित अभिभावकों का स्वागत किया गया।
2️⃣ छात्रों की शैक्षिक प्रगति एवं वार्षिक परीक्षा की तैयारी पर विस्तृत चर्चा की गई।
3️⃣ जिन छात्रों की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई, उनके लिए विशेष मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त कक्षाओं की योजना बनाई गई।
4️⃣ छात्रों की उपस्थिति एवं अनुशासन पर अभिभावकों को आवश्यक सुझाव दिए गए।
5️⃣ आगामी सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश, पुस्तक वितरण एवं समय-सारिणी संबंधी जानकारी साझा की गई।
6️⃣ अभिभावकों द्वारा दिए गए सुझावों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा समाधान हेतु आश्वासन दिया गया।
अंत में प्रधानाध्यापक महोदय/महोदया द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया एवं बैठक समाप्ति की घोषणा की गई।

04/03/2026

विद्यालय प्रबंध समिति बैठक
(SMC बैठक) माह मार्च 2026
विद्यालय का नाम –
विकास खंड –
एजेंडा
एजेंडा का दिनांक: 28/02/2026
आप सभी को यह अवगत कराया जाता है कि दिनांक 06 मार्च 2026 दिन गुरुवार को समय 12:30 PM से 01:30 PM बजे तक विद्यालय प्रबंध समिति की मासिक बैठक का आयोजन विद्यालय परिसर में किया जाएगा। बैठक में अतिमहत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करने हेतु आप सभी की बैठक में उपस्थिति अपेक्षित एवं अनिवार्य है।
बैठक के एजेंडा बिंदु निम्न हैं:-
वार्षिक परीक्षा 2025-26 की तैयारियों पर चर्चा
नए सत्र 2026-27 के लिए नामांकन अभियान
आउट ऑफ स्कूल बच्चों पर विशेष चर्चा
कंपोजिट ग्रांट के उपयोग पर विस्तृत चर्चा
विद्यालय में साफ-सफाई एवं व्यवस्था सुधार
निपुण प्रगति रिपोर्ट पर विस्तृत चर्चा
ईको क्लब की मासिक थीम और आंगनवाड़ी लर्निंग कॉर्नर पर चर्चा
ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं की जानकारी एवं चर्चा
डीबीटी (Direct Benefit Transfer) पर चर्चा
अन्य बिंदु (निपुण भारत, मिड-डे मील समीक्षा आदि)
सूचना का माध्यम
मोबाइल फोन द्वारा
व्हाट्सएप के द्वारा
बच्चों के द्वारा
स्वयं के द्वारा
कार्यवाही
महानिदेशक स्कूल शिक्षा के आदेश के क्रम में आज दिनांक 06 मार्च 2026 दिन गुरुवार को विद्यालय परिसर में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री/श्रीमती ____________ की अध्यक्षता में ____________ की बैठक आहूत की गई। नियमानुसार बैठक का कोरम पूरा है। आज की बैठक में पूर्व बैठक की कार्यवाही पढ़ी गई और एजेंडा पत्रक सुनाया गया तथा बैठक एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा की गई।
(1) वार्षिक परीक्षा 2025-26 की तैयारियों पर चर्चा:
बैठक में आगामी वार्षिक परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की गई। कक्षानुसार परीक्षा प्रारूप, प्रश्नपत्र व्यवस्था तथा सभी विद्यार्थियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों को समय से विद्यालय भेजें, ताकि कोई भी छात्र परीक्षा से वंचित न रहे।
(2) नए सत्र 2026-27 के लिए नामांकन अभियान:
1 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होने वाले नए शैक्षिक सत्र को लेकर व्यापक रणनीति बनाई गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराया जाए तथा “स्कूल चलो अभियान” के माध्यम से जन-जागरूकता बढ़ाई जाए। लक्ष्य यह रखा गया कि विद्यालय क्षेत्र का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
(3) आउट ऑफ स्कूल बच्चों पर विशेष चर्चा:
बैठक का एक महत्वपूर्ण बिंदु विद्यालय क्षेत्र के आउट ऑफ स्कूल (Out of School) बच्चों की पहचान रहा। ऐसे बच्चों की सूची तैयार करने, अभिभावकों से संपर्क स्थापित करने तथा उन्हें पुनः विद्यालय से जोड़ने की योजना बनाई गई।
• ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान कर पुनः नामांकन सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।
• प्रवासी परिवारों एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई।
• पुनः नामांकित बच्चों के लिए अतिरिक्त शैक्षिक सहयोग एवं ब्रिज कोर्स चलाने का प्रस्ताव रखा गया।
(4) कंपोजिट ग्रांट के उपयोग पर विस्तृत चर्चा:
सत्र 2025-26 में प्राप्त कंपोजिट ग्रांट की धनराशि के उपयोग पर भी चर्चा की गई। विद्यालय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्यों का चयन करने तथा पारदर्शिता के साथ खर्च सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।
(5) विद्यालय में साफ-सफाई एवं व्यवस्था सुधार:
सत्र 2025-26 की कंपोजिट ग्रांट का उपयोग करते हुए मार्च माह में विद्यालय परिसर की विशेष साफ-सफाई, रंगाई-पुताई एवं लघु मरम्मत कार्य कराने पर सहमति बनी, ताकि नए सत्र में बच्चों को स्वच्छ एवं आकर्षक वातावरण मिल सके। साथ ही पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई।
(6) निपुण प्रगति रिपोर्ट पर विस्तृत चर्चा:
कक्षा 1 और 2 तक के विद्यार्थियों की बुनियादी साक्षरता एवं गणितीय दक्षता की समीक्षा की गई। सक्षम, मध्यम एवं संवर्धनीय श्रेणियों में बच्चों को विभाजित कर विशेष शिक्षण योजना लागू करने पर बल दिया गया। कमजोर छात्रों के लिए अतिरिक्त समय देकर रेमेडियल शिक्षण की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया।
(7) ईको क्लब थीम: विश्व गौरैया दिवस एवं विश्व जल दिवस संरक्षण पर चर्चा:
आज की SMC बैठक में ईको क्लब के अंतर्गत विश्व गौरैया दिवस (20 मार्च) एवं विश्व जल दिवस (22 मार्च) के अवसर पर संरक्षण विषय पर विशेष चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि—
➤ विद्यार्थियों को गौरैया संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा।
➤ विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की जाएगी।
➤ बच्चों को घरों में घोंसला (नेस्ट बॉक्स) लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
➤ जल संरक्षण के महत्व पर विशेष सभा आयोजित की जाएगी।
➤ पानी की बचत, वर्षा जल संचयन एवं जल का सदुपयोग करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
➤ पोस्टर प्रतियोगिता एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा।
(8) ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं पर चर्चा:
आज की SMC बैठक में Operation Kayakalp के अंतर्गत विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं की समीक्षा की गई।

Photos from खबरों की पंचायत , बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश's post 06/02/2026

Good morning 🌅 जी 🙏🏿
आज की कुछ प्रमुख खबरें
शिक्षा रोजगार और अन्य खबरें प्राप्त करने के लिए फॉलो और लाइक और कमेंट करें

Want your school to be the top-listed School/college in Lucknow?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Civil Lines
Lucknow
244001