Alok Mishra

Alok Mishra

Share

आईटी संयोजक कैंट विधानसभा

11/06/2023

"सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजू-ए-कातिल में है"

देश की स्वतंत्रता के लिए हंसते - हंसते अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रांतिकारी पंडित राम प्रसाद 'बिस्मिल' जी की जयंती पर उन्हें कोटि - कोटि नमन।

06/02/2023

#सुप्रभात मित्रों
आप सभी का दिन शुभ हो।

23/01/2023

ले हाथ खडग कंधे भाला,
सीने में धधकती ले ज्वाला।
चेतक संग चल वह कूच पड़ा,
बण सूरवीर वोह टूट पड़ा।।
मां भारती के महान सपूत, अद्भुत शौर्य, अदम्य साहस और दृढ संकल्प के अद्वितीय प्रतीक, ऐसे महान योद्धा व शासक जिन्होंने राष्ट्र एवं धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति तक दे दी पर अधर्म के आगे झुके नहीं। ऐसे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की पुण्यतिथि पर उन्हे कोटि कोटि नमन।
#महाराणा_प्रताप

20/01/2023

#सफलता_के_मूलमंत्र
जीवन की सफलता का मूलमंत्र है परिश्रम, उत्साह, और दृढ़ विश्वास' | 'जीवन की सफलता का मूलमंत्र है परिश्रम, उत्साह, और दृढ़ विश्वास'

17/01/2023

शुभ प्रभात

16/01/2023

शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय की पुण्यतिथि पर कोटि कोटि नमन बांग्ला के सुप्रसिद्ध उपन्यासकार एवं लघुकथाकार थे। वे बांग्ला के सबसे लोकप्रिय उपन्यासकार हैं। उनकी अधिकांश कृतियों में गाँव के लोगों की जीवनशैली, उनके संघर्ष एवं उनके द्वारा झेले गए संकटों का वर्णन है। इसके अलावा उनकी रचनाओं में तत्कालीन बंगाल के सामाजिक जीवन की झलक मिलती है।

15/01/2023

भारतीय सेना दिवस के अवसर पर पूरा देश थल सेना की वीरता अदम्य साहस और शौर्य की कुर्बानी की दास्ताँ को बयान करता है। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। दिल्ली में सेना मुख्यालय के साथ-साथ देश के कोने-कोने में शक्ति प्रदर्शन के साथ-साथ भारतीय सेना की मुख्य उपलब्धियों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

13/01/2023

लोहड़ी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
लोहड़ी उत्तर भारत का एक प्रसिद्ध त्योहार है। यह मकर संक्रान्ति के एक दिन पहले मनाया जाता है। मकर संक्रान्ति की पूर्वसंध्या पर इस त्यौहार का उल्लास रहता है। रात्रि में खुले स्थान में परिवार और आस-पड़ोस के लोग मिलकर आग के किनारे घेरा बना कर बैठते हैं। इस समय रेवड़ी, मूंगफली, लावा आदि खाए जाते हैं।

12/01/2023

#राष्ट्रीय_युवा_दिवस
स्वामी विवेकानन्द (जन्म: 12 जनवरी 1863 - मृत्यु: 4 जुलाई 1902) वेदान्त के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। उनका वास्तविक नाम नरेन्द्र नाथ दत्त था। उन्होंने अमेरिका स्थित शिकागो में सन् 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था। भारत का आध्यात्मिकता से परिपूर्ण वेदान्त दर्शन अमेरिका और यूरोप के हर एक देश में स्वामी विवेकानन्द की वक्तृता के कारण ही पहुँचा। उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी जो आज भी अपना काम कर रहा है। वे रामकृष्ण परमहंस के सुयोग्य शिष्य थे। उन्हें 2 मिनट का समय दिया गया था किन्तु उन्हें प्रमुख रूप से उनके भाषण का आरम्भ "मेरे अमेरिकी बहनों एवं भाइयों" के साथ करने के लिये जाना जाता है।उनके संबोधन के इस प्रथम वाक्य ने सबका दिल जीत लिया था।

10/01/2023

विश्व हिन्दी दिवस प्रति वर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विश्व में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिये जागरूकता पैदा करना तथा हिन्दी को अन्तरराष्ट्रीय भाषा के रूप में पेश करना है। विदेशों में भारत के दूतावास इस दिन को विशेष रूप से मनाते हैं

Want your school to be the top-listed School/college in Lucknow?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address


केसरी खेड़ा वार्ड
Lucknow
226011