17/04/2026
अटल आवासीय विद्यालयों ने प्रथम सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक नई उपलब्धि हासिल की है। यह सफलता उत्तर प्रदेश सरकार की गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा के प्रति दृढ़ संकल्प का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
माननीय नेतृत्व के मार्गदर्शन, अधिकारियों के सतत अनुश्रवण तथा विद्यालय स्तर पर किए गए समर्पित प्रयासों के परिणामस्वरूप यह उपलब्धि संभव हो सकी है।
यह सफलता न केवल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था के लिए भी एक प्रेरणादायक उदाहरण है।
@उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड@Government of UP