BSNV PG College Lucknow

BSNV PG College Lucknow

Share

This is official page for all information,updates and queries resolution regarding BSNV PG College.

10/05/2026
Photos from BSNV PG College Lucknow's post 28/04/2026

बी.एस.एन.वी. पी.जी. कॉलेज, चारबाग लखनऊ
राजनीति शास्त्र विभाग
फेयरवेल समारोह रिपोर्ट (दिनांक: 27 अप्रैल 2026)
राजनीति शास्त्र विभाग, बी.एस.एन.वी. पी.जी. कॉलेज में दिनांक 27 अप्रैल 2026 को एम.ए. चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भावपूर्ण एवं गरिमामय फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एम.ए. द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता की तथा कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना एवं नृत्य से हुआ, जिसकी प्रस्तुति एम.ए. द्वितीय सेमेस्टर की छात्राओं इकरा बानो एवं शिवानी यादव द्वारा अत्यंत सराहनीय रूप में की गई।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया गया, जिनमें तत्क्षण प्रतियोगिता, रैंप वॉक, कप बैलेंस रेस, बैलून पॉप, पेपर से कैंडल बुझाना, गायन एवं नृत्य प्रमुख रहे। इन गतिविधियों ने कार्यक्रम में ऊर्जा, रचनात्मकता एवं आनंद का वातावरण निर्मित किया।
इस अवसर पर मिस्टर फेयरवेल के रूप में एम.ए. चतुर्थ सेमेस्टर के कृष्ण मोहन तथा मिस फेयरवेल के रूप में श्रेया कात्यायन का चयन किया गया, जिन्हें सभी उपस्थित जनों ने हर्षोल्लास के साथ बधाई दी।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर संजय मिश्र जी ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा अपने भावपूर्ण उद्बोधन में जीवन में मातृत्व के महत्व को रेखांकित करते हुए कुछ प्रेरणादायक पंक्तियों का गायन भी प्रस्तुत किया।
राजनीति शास्त्र विभाग के अध्यक्ष, डॉ. स्नेह प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को भविष्य की जटिल चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करने हेतु प्रेरित करते हुए जीवनोपयोगी सूत्र वाक्य प्रदान किए। साथ ही डॉ. नीतू राय एवं डॉ. ऋचा तिवारी द्वारा प्रस्तुत गीतों ने कार्यक्रम को और भी भावनात्मक एवं संगीतमय बना दिया।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के सम्मानित प्राध्यापकगण की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें रसायन शास्त्र विभाग के प्रो. डी.के. गुप्ता एवं प्रो. गोविंद कृष्ण मिश्र, संस्कृत विभाग के प्रो. अशोक दुबे एवं प्रो. अनीता ओझा, अंग्रेजी विभाग की प्रो. ज्योति काला, तथा हिंदी विभाग की डॉ. सपना सिंह एवं डॉ. के.सी. चौरसिया, डा अंकित कुमार , डा निहारिका पाठक प्रमुख रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन एम.ए. द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा इकरा बानो एवं छात्र राकेश यादव द्वारा किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. हिमांशु मिश्रा द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
यह फेयरवेल समारोह न केवल विद्यार्थियों के लिए एक भावनात्मक विदाई का क्षण रहा, बल्कि उनके जीवन के आगामी चरण के लिए प्रेरणा, उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण एक अविस्मरणीय अनुभव भी सिद्ध हुआ।
(राजनीति शास्त्र विभाग)
बी.एस.एन.वी. पी.जी. कॉलेज, लखनऊ

Photos from BSNV PG College Lucknow's post 21/04/2026

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम
(नारी वंदन अधिनियम थीम – नुक्कड़ नाटक प्रदर्शन)
दिनांक – 20 अप्रैल 2026

बी.एस.एन.वी. पी.जी. कॉलेज, लखनऊ में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन डॉ. शिवानी के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स वैभवी शुक्ला, खुशी कुमारी, अंशिका तिवारी, मानसी गौतम, श्रेया, पायल रावत एवं ट्विंकल शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्राचार्य प्रो. संजय मिश्रा ने प्रतिभागियों की प्रस्तुति एवं विषय-वस्तु की प्रशंसा की तथा उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान किए।

Photos from BSNV PG College Lucknow's post 21/04/2026

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम
(नारी वंदन अधिनियम थीम – रंगोली प्रतियोगिता)
दिनांक – 18 अप्रैल 2026

बी.एस.एन.वी. पी.जी. कॉलेज, लखनऊ में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. शिवानी के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम में 20 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया तथा प्रथम स्थान रमा मिश्रा एवं आद्या मिश्रा ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया।

निर्णायक मंडल में प्रो. वंदना, प्रो. गुंजन पांडे, प्रो. ज्योति काला, डॉ. निहारिका पाठक एवं ऋचा पांडे शामिल रहे।

प्राचार्य प्रो. संजय मिश्रा ने प्रतिभागियों की कलात्मक विषय-वस्तु की प्रशंसा की तथा उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान किए।w

Photos from BSNV PG College Lucknow's post 21/04/2026

महोदय,
सादर निवेदन है कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व – 1000 वर्ष” कार्यक्रम के अंतर्गत बी.एस.एन.वी. पी.जी. कॉलेज, लखनऊ के राजनीति शास्त्र विभाग द्वारा दिनांक 15 अप्रैल 2026 को "भारतीय स्वाभिमान की ऐतिहासिक यात्रा"विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी संकाय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने “भारतीय स्वाभिमान की यात्रा” विषय पर अपने विचार प्रभावी एवं तार्किक रूप से प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता के परिणाम निम्नलिखित रहे:
प्रथम स्थान – यश श्रीवास्तव (एम.ए. द्वितीय सेमेस्टर, राजनीति शास्त्र)
द्वितीय स्थान – अर्जुन कुमार (बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर)
तृतीय स्थान – काजल बर्मा (बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर)
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
कृपया संलग्न प्रतिवेदन एवं फोटो स्वीकार करने का कष्ट करें।
भवदीय,
डॉ. स्नेह प्रताप सिंह, राजनीति शास्त्र विभाग।

Photos from BSNV PG College Lucknow's post 21/04/2026

बी.एस.एन.वी. पी.जी. कॉलेज, लखनऊ
राजनीति शास्त्र विभाग
प्रस्तुति रिपोर्ट (PowerPoint Presentation Activity)
दिनांक: 10 अप्रैल 2026 एवं 11 अप्रैल 2026
राजनीति शास्त्र विभाग, बी.एस.एन.वी. पी.जी. कॉलेज द्वारा दिनांक 10 एवं 11 अप्रैल 2026 को एम.ए. द्वितीय सेमेस्टर तथा एम.ए. चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए एक शैक्षणिक प्रस्तुति कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विषय की गहन समझ, विश्लेषणात्मक क्षमता तथा प्रस्तुतीकरण कौशल का विकास करना था।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन (PPT) के माध्यम से समसामयिक एवं महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय एवं राजनीतिक विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रस्तुत किए गए प्रमुख विषय निम्नलिखित रहे—
इंडिया-चीन संबंध
सार्क (SAARC)
भारत की विदेश नीति एवं उसके सिद्धांत
प्रमुख शक्तियों के साथ भारत के संबंध
अंतर्राष्ट्रीय राजनीतिक अर्थव्यवस्था की विशेषताएं
भारतीय विदेश नीति में उभरते रुझान
भारतीय समुद्री सुरक्षा
एंटोनियो ग्राम्शी के राजनीतिक विचार
भारत की नई सुरक्षा चिंताएं
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)
शीत युद्ध के बाद भारत की विदेश नीति में आए परिवर्तन
विद्यार्थियों ने अपने-अपने विषयों पर तथ्यात्मक, विश्लेषणात्मक एवं समसामयिक दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रस्तुतियों में विषय की गहराई, नवीन जानकारी तथा प्रभावी संप्रेषण शैली स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।
कार्यक्रम के दौरान विभाग के प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उनके प्रस्तुतिकरण की सराहना की तथा आवश्यक सुझाव भी प्रदान किए, जिससे विद्यार्थियों के आत्मविश्वास एवं शैक्षणिक गुणवत्ता में वृद्धि हुई।
यह कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन का माध्यम बना, बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास एवं संप्रेषण कौशल को भी सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध हुआ।
अंत में, विभागाध्यक्ष एवं समस्त प्राध्यापकगणों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
—डॉ स्नेह प्रताप सिंह
राजनीति शास्त्र विभाग
बी.एस.एन.वी. पी.जी. कॉलेज, लखनऊ

Photos from BSNV PG College Lucknow's post 21/04/2026

दिनांक 17-04-2026 को बीएसएनवी पी.जी कॉलेज में समाजशास्त्र विभाग ( बी.ए एवं एम.ए)के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह संपन्न हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 संजय मिश्रा, कला संकाय प्रभारी प्रो.अनिल पांडे, विभागाध्यक्षा प्रोफेसर वंदना‌ ने माता सरस्वती एवं मां भारती के चरणों में पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर समाजशास्त्र विभाग के अन्य प्रवक्ता गण प्रो. विजय, डॉ. शुभ्रा त्रिपाठी, डॉ.एम.एल मौर्य एवं ऋचा पांडे उपस्थित रहे। विदाई समारोह में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस उपलक्ष्य पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन‌ भी किया गया जैसे रैंप वॉक, मिमिक्री, ड्रेसिंग कंपटीशन इत्यादि। छात्रों ने अनेक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जिसमें एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, कविता पाठ सम्मिलित थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में अजय, आशुतोष, हिमांशु, हर्ष कुमार, सागर‌, पायल शर्मा,कोमल रावत, कृतिका चौहान, भूमिका, सपना, प्रतिमा इत्यादि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनमोहक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर वर्ष भर के प्रदर्शन को देखते हुए बी.ए से अजय शर्मा एवं हिमांशु यादव को क्रमशः सर्वोत्तम छात्र एवं समयनिष्ठ छात्र का पुरस्कार एवं एम.ए के अक्षत शर्मा को सर्वोत्तम छात्र का पुरस्कार दिया गया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 संजय मिश्रा ने आशीर्वचन देकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। विभाग के वरिष्ठ प्रवक्ता प्रोफेसर विजय ने छात्र छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने हेतु उनकी प्रशंसा की एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। विभागाध्यक्षा प्रोफेसर वंदना ने छात्र- छात्राओं के साल भर के योगदान बताते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर करने हेतु प्रोत्साहित किया एवं शुभाशीष दिया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजिका डॉ0 शुभ्रा त्रिपाठी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

Photos from BSNV PG College Lucknow's post 20/04/2026

दिनांक 13 अप्रैल 2026 को समाजशास्त्र विभाग - एड ओन कोर्स ऑन वूमेन एंड चाइल्ड केयर के अंतर्गत "चुप्पी तोड़ो खुल के बोलो" विषय पर आत्मरक्षा करने हेतु महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में एड ऑन कोर्स के विद्यार्थियों की ट्रेनिंग कराई गई। श्री अनिरुद्ध प्रताप सिंह और श्री तुषार चौहान जो एक कमांडो और सेल्फ डिफेंस ट्रेनर हैं , द्वारा यह ट्रेनिंग दी गई | कार्यक्रम की शुरुआत विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर वंदना द्वारा अतिथियों का स्वागत अभिनंदन बुके देकर किया गया। अतिथियों का परिचय सुश्री ऋचा पांडे कार्यक्रम समन्वयक द्वारा दिया गया । कार्यक्रम के दौरान विभाग के शिक्षक प्रोफेसर विजय कुमार , डॉ. शुभ्रा त्रिपाठी , डॉ. एम. एल. मौर्य उपस्थित रहे । कार्यक्रम में अनिरुद्ध जी द्वारा आत्मरक्षा और महिलाओं से संबंधित कानून और पुलिस के कॉल नंबर पर भी विस्तार से जानकारी दी गई । कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं ने अपने साथ हुए कई हादसों को भी मुख्य अतिथि के साथ साझा किया । अंत में कार्यक्रम का समापन, सुश्री ऋचा पांडे द्वारा अतिथियों, विभाग के शिक्षकों और विद्यार्थियों का धन्यवाद देकर किया।

Photos from BSNV PG College Lucknow's post 18/04/2026

दिनांक: १७/०४/२०२६
संस्कृत विभाग
बप्पा श्री नारायण वोकेशनल पीo जीo कॉलेज, लखनऊ
(एकदिवसीय राष्ट्रीय संवाद/सङ्गोष्ठी )
संस्कृत विभाग द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय संवाद/सङ्गोष्ठी का आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “वर्तमान संदर्भ में संस्कृत की प्रासंगिकता” था जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्वानों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में राजस्थान से पधारे सुप्रसिद्ध विद्वान एवं कई विश्वविद्यालयों के कुलपति रह चुके प्रोफ़ेसर (डॉo) डी.पी. तिवारी जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर संजय मिश्र ने की। मुख्य अतिथि का स्वागत एवं सम्मान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. संजय मिश्र द्वारा अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर किया।
अपने मुख्य उद्बोधन में डॉ. डी.पी. तिवारी ने संस्कृत भाषा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्कृत न केवल एक प्राचीन भाषा हैं बल्कि भारतीय संस्कृति, ज्ञान-विज्ञान एवं नैतिक मूल्यों की आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों को संस्कृत के अध्ययन के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि वर्तमान समय में भी इसकी उपयोगिता अत्यंत व्यापक है, विशेषकर शोध, दर्शन और तकनीकी क्षेत्रों में। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संस्कृत के माध्यम से हम अपने गौरवशाली अतीत को समझ सकते हैं और भविष्य को सुदृढ़ बना सकते हैं। उन्होंने भगवद्गीता के श्लोकों के माध्यम से जीवन में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का संदेश दिया।
संस्कृत विभाग के आचार्य (डॉ.) अशोक दुबे (कार्यक्रम संयोजक) ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा प्रभारी आचार्या (डॉo) अनीता ओझा ने अपने वक्तव्य में संस्कृत के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्यगण प्रोफेसर जेपी सिंह, प्रोफेसर गुंजन पांडेय, प्रोफेसर अनिल कुमार पांडेय प्रोफेसर डीके गुप्ता, डॉo स्नेह प्रताप सिंह,डॉo मञ्जुल त्रिवेदी, डॉo नीतू राय डॉo शुभ्रा त्रिपाठी डॉo ऋचा पांडेय डॉoविजय कुमार डॉo के सी चौरसिया इत्यादि उपस्थित रहे। साथ ही में संस्कृत विभाग द्वारा निबंध / पोस्टर प्रतियोगिता विषय संस्कृत भाषा महत्व एवं विद्या / अयोध्या और पर्यावरण पर छात्र छात्रों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभा किया। इस प्रकार यह एकदिवसीय राष्ट्रीय संवाद/संगोष्ठी विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुई।

Photos from BSNV PG College Lucknow's post 17/04/2026

**Geological Excursion 2026 | Chitrakoot–Satna (M.P.) and Adjoining Terrains**

The Department of Geology, BSNVPG College, Lucknow, successfully conducted a geological field excursion from 6th to 10th April 2026 for the students of B.Sc. IV and VI Semesters. The excursion was carried out under the supervision of the Head of Department, Vaibhav Singh, along with Abhishek Shukla.

The field study covered the Vindhyan Basin and its adjoining regions, including Chitrakoot, Satna (Madhya Pradesh), and Banda (Uttar Pradesh). During the excursion, students examined contrasting geological terrains, including the Basement Archean Bundelkhand Granite and the Lower and Upper Vindhyan sequences (Semri and Kaimur Groups). They observed lithological variations, geological contacts, and significant tectonic, igneous, and sedimentary features characteristic of the Vindhyan region.

Students also analyzed structural features such as different types of faults, joint patterns, and shear zones. The fieldwork included identification of various igneous rocks (Granite and Dolerite) and sedimentary rocks, including Tirohan Dolomite, glauconitic sandstone, glauconitic limestone, oolitic limestone, pelletal limestone, arkose, and Kaimur Sandstone and students also studied various sedimentary Structures such as Ripple marks cross bedding (Tangential, trough), herringbone and various types of Stromatolites.

At the Ganga River and Yamuna River, students studied fluvial geomorphology, including river terraces, channel patterns, and both erosional and depositional features such as point bars, braided bars, and lateral bars, along with sediment characteristics.

This excursion significantly enhanced students’ skills in lithological identification, interpretation of tectonic deformation, understanding of Vindhyan basin evolution, field documentation, teamwork, and scientific observation—effectively bridging classroom knowledge with real-world geological practice.

Here are a few outcrop sketches and behind-the-scenes glimpses from the Vindhyan fieldwork.

Photos from BSNV PG College Lucknow's post 16/04/2026

*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम*
(मानव श्रृंखला एवं हस्ताक्षर अभियान)
दिनांक : 16 अप्रैल 2026
BSNV पीजी कॉलेज, लखनऊ के 150 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक *नारी शक्ति वंदन हस्ताक्षर तथा मानव श्रृंखला अभियान* में सहभागिता दर्ज कराई। यह कार्यक्रम प्रो. ज्योति काला, प्रो. डी.के. गुप्ता एवं डॉ. प्रणव मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित किया गया जिसमें राष्ट्रीय कैडेट कॉर्प के सेना एवं नौसेना विंग के कैडेट के साथ डॉ रश्मि गुप्ता, प्रोफेसर वंदना, डॉ निहारिका पाठक, डॉ ऋचा पाण्डेय आदि शिक्षकों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
मानव श्रृंखला कार्यक्रम एक प्रेरणादायक एवं जागरूकता से परिपूर्ण आयोजन के रूप में संपन्न हुआ। सभी प्रतिभागियों ने हस्ताक्षर के माध्यम से नारी सम्मान, अधिकारों के प्रति जागरूकता एवं सशक्तिकरण का संदेश दिया।

Want your school to be the top-listed School/college in Lucknow?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Charbagh Railway Station
Lucknow
226001