16/04/2022
लोक भारती उत्तर प्रदेश द्वारा संपूर्ण भारत में जल संरक्षण के लिए विशेष मुहिम नदी एवं जल स्रोत संरक्षण अभियान “जल उत्सव माह” (चैत्र प्रतिपदा भारतीय नववर्ष 02 अप्रैल से अक्षय तृतीया 03 मई 2022 तक ) प्रारंभ किया गया । जिसके अंतर्गत लखनऊ 1090 चौराहे पर 'जल उत्सव कार्यक्रम' का आयोजन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्ट एंड कल्चर लखनऊ उत्तर प्रदेश तथा राजाराम फाउंडेशन, नीला जहान फाउंडेशन एवं युवाओं की दुनिया सामाजिक संस्था के तत्वावधान में लखनऊ शहर के लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए ।
जल उत्सव माह 2022 श्रंखला के अंतर्गत आयोजित हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से सैकड़ों लोगों ने जल संरक्षण, जल संचयन एवं स्वच्छता के प्रति शपथ ली ।