Target with exam pathshala

Target with exam pathshala

Share

This page about to education
ssc banking railwaqy uppsc upsssc exams and information

05/07/2023

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष पद से किसने इस्तीफा दिया है?
(a) मुरली मनोहर सिंह
(b) अजय कुमार
(c) रवि सुमन
(d) हर्ष चौहान

(d) हर्ष चौहान

हर्ष चौहान ने अपना कार्यकाल पूरा होने से आठ महीने पहले राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग एक भारतीय संवैधानिक निकाय है जिसे संविधान अधिनियम, 2003 के माध्यम से स्थापित किया गया था.

05/07/2023

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किस राज्य में 5600 करोड़ रुपये के नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट की शुरुआत की है?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) मध्य प्रदेश
(c) राजस्थान
(d) असम

(c) राजस्थान

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने राजस्थान के प्रतापगढ़ में 5600 करोड़ रुपये की 11 नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट का उद्घाटन और शिलान्यास किया. राजस्थान में कुल 219 किलोमीटर लंबाई और 3,775 करोड़ रुपये की लागत वाली चार राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया. साथ ही मण्डरायल में चम्बल नदी पर बन रहे एक पुल के निर्माण कार्य की भी शुरुआत हुई.

05/07/2023

भारतीय महिला टीम में जगह बनाने वाली असम की पहली खिलाड़ी कौन है?
(a) जिंतिमोनी कलिता
(b) उमा छेत्री
(c) स्नेह राणा
(d) अनुषा बरेड्डी

(b) उमा छेत्री

उमा छेत्री असम की पहली महिला क्रिकेटर बन गयी है,जिनका सेलेक्शन भारतीय महिला टीम में हुआ है. बीसीसीआई महिला चयन समिति ने बांग्लादेश के खिलाफ 9 जुलाई से शुरू होने वाली क्रमशः तीन मैचों की T20I और एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. उमा छेत्री असम के बोकाखाट की रहने वाली है और वह एक प्रतिभाशाली विकेटकीपर बल्लेबाज है. आगामी बांग्लादेश दौरे के लिए भारतीय टीम का नेतृत्व हरमनप्रीत कौर करेंगी.

05/07/2023

शंघाई सहयोग संगठन के 23वें शिखर सम्मेलन का आयोजन किसकी अध्यक्षता में किया जा रहा है?
(a) भारत
(b) पाकिस्तान
(c) चीन
(d) रूस

(a) भारत

इस वर्ष शंघाई सहयोग संगठन के 23वें शिखर सम्मेलन का आयोजन भारत की अध्यक्षता में किया जा रहा है. एससीओ परिषद के राष्ट्राध्यक्षों के 23वें शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. ईरान, बेलारूस और मंगोलिया को पर्यवेक्षक के रूप में आमंत्रित किया गया है. इस शिखर सम्मेलन का थीम एससीओ-सिक्योर (SCO-SECURE) है, जो 2018 एससीओ क़िंगदाओ शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए संक्षिप्त नाम से लिया गया है.

05/07/2023

किस केन्द्रीय मंत्री ने अंबाला में कैंटीन स्टोर डिपार्टमेंट डिपो के नए परिसर का उद्घाटन किया?
(a) राजनाथ सिंह
(b) अमित शाह
(c) पीयूष गोयल
(d) अजय भट्ट

(d) अजय भट्ट

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने अंबाला में कैंटीन स्टोर डिपार्टमेंट (सीएसडी) डिपो के नए परिसर का उद्घाटन किया. इस परिसर का निर्माण रेल मंत्रालय के तहत डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर इंडिया लिमिटेड द्वारा किया गया है. कैंटीन स्टोर डिपार्टमेंट की स्थापना 1948 में की गयी थी. सीएसडी के पूरे देश में 34 क्षेत्रीय डिपो हैं.

05/07/2023

नई दिल्ली में 'भारत 6G एलायंस' को किसने लांच किया?
(a) नरेंद्र मोदी
(b) अमित शाह
(c) अश्विनी वैष्णव
(d) एस जयशंकर

(c) अश्विनी वैष्णव

संचार और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में 'भारत 6G एलायंस' को लांच किया है. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत ने 6G टेक्नोलॉजी के लिए 200 से अधिक पेटेंट हासिल करके दूरसंचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है. इस एलायंस का उद्देश्य तकनीकी आवश्यकताओं से उपर उठकर 6G तकनीक की व्यावसायिक और सामाजिक जरूरतों को समझना है.

05/07/2023

बैंक ऑफ बड़ौदा के नए सीईओ और एमडी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
(a) संजीव चड्ढा
(b) देबदत्त चंद
(c) अखिल सिन्हा
(d) रवि मनोहर

(b) देबदत्त चंद

देबदत्त चंद को बैंक ऑफ बड़ौदा के नए प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है. उन्होंने संजीव चड्ढा का स्थान लिया है. अपनी नियुक्ति से पहले, चंद ने मार्च 2021 से बैंक ऑफ बड़ौदा में कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्य किया था. चंद ने अपना करियर 1994 में इलाहाबाद बैंक में एक अधिकारी के रूप में शुरू किया था.

05/07/2023

. भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
(a) सौरव गांगुली
(b) वीरेंद्र सहवाग
(c) अजीत अगरकर
(d) वेंकटेश प्रसाद

(c) अजीत अगरकर

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजीत अगरकर को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता के रूप में नियुक्त किया गया है. फरवरी में चेतन शर्मा द्वारा पद से इस्तीफा देने के बाद से शिव सुंदर दास अंतरिम मुख्य चयनकर्ता बने थे. सुलक्षणा नाइक, अशोक मल्होत्रा ​​और जतिन परांजपे की क्रिकेट सलाहकार समिति ने सर्वसम्मति से इस पद के लिए उनके नाम की सिफारिश की थी, जिसे मंजूर कर लिया गया. अजीत अगरकर 1999, 2003 और 2007 वनडे विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे.

05/07/2023

. साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन चैंपियनशिप 2023 का टाइटल किस देश ने जीता?
(a) भारत
(b) कुवैत
(c) पाकिस्तान
(d) सऊदी अरब

(a) भारत

भारत ने पेनल्टी शूटआउट में कुवैत को हराकर रिकॉर्ड 9वीं बार एशियन फुटबॉल फेडरेशन (एसएएफएफ) चैंपियनशिप का ख़िताब अपने नाम कर लिया. दोनों टीमें खेल के निर्धारित समय में 1-1 गोल की बराबरी पर थी. भारत की ओर से लालियानजुआला छांगटे ने 38वें मिनट में गोल दागकर स्कोर बराबर किया था. भारत ने पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से जीत हासिल करते हुए ख़िताब पर कब्जा किया.

05/07/2023

कौन सा देश शंघाई सहयोग संगठन का नया स्थायी सदस्य बना है?
(a) श्रीलंका
(b) बेलारूस
(c) मंगोलिया
(d) ईरान

(d) ईरान

ईरान औपचारिक तौर पर शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का पूर्ण सदस्य बन गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एससीओ शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए, ईरान को शुभकामनाएं दी है. अभी तक एससीओ में आठ सदस्य देश शामिल थे, जिसमें चीन, रूस, भारत, पाकिस्तान और चार मध्य एशियाई देश कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल है. शंघाई सहयोग संगठन का गठन वर्ष 2001 में छह सदस्य देशों के साथ किया गया था. भारत वर्ष 2017 में इसका सदस्य बना था.

01/07/2023

किस बीमा कंपनी ने प्रीमियम के लिए व्हाट्सऐप और यूपीआई से पेमेंट सुविधा की शुरुआत की है?
(a) एलआईसी
(b) टाटा एआईए
(c) बजाज एलियांज
(d) भारतीय एक्सा

(b) टाटा एआईए

टाटा समूह समर्थित बीमा कंपनी टाटा एआईए ने व्हाट्सऐप और यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस के माध्यम से डिजिटल भुगतान की शुरुआत की है. यह बीमा उद्योग में अपनी तरह की पहली पहल है. इस नई सुविधा के माध्यम से पॉलिसीधारक डिजिटल रूप से प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं और प्रीमियम भुगतान की रिसीविंग भी प्राप्त कर सकते है.

Want your school to be the top-listed School/college in Lucknow?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Allahabad
Lucknow
226001