21/04/2025
आज दिनांक 21 अप्रैल 2025 को नवीन राजा हाईस्कूल, बंथरा बाजार लखनऊ तथा भगत सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल बीबीपुर बंथरा लखनऊ के 260 छात्र छात्राओ की उपस्थिति में व्यक्तित्व विकास व परिमार्जन की संयुक्त कार्य शाला का आयोजन किया गया. मुख्य वक्ता श्री अरूण श्रीवास्तव ने प्राचीन भारतीय संस्कृति के वैज्ञानिक व आध्यात्मिक पक्ष पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न पौराणिक कथाओ, ग्रंथो व महापुरुषो के उदाहरण देते हुए विद्यार्थियो को व्यक्तित्व विकास के गुण बताए. श्री ए के गुप्त ने छोटी छोटी कहानियो के माध्यम से बच्चो को टीम भावना के साथ आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया. कार्यक्रम में SBS memorial public school , Banthara, Lko. विद्यालय के प्रतिनिधि अविरल सिंह चौहान जी को मंत्र दुपट्टा पहनाकर व गुरुदेव का साहित्य व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया. साथ ही भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2024 में विभिन्न कक्षाओ में प्रथम रहने वाले बच्चो व इस परीक्षा को आयोजित कराने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षको को भी मंत्र दुपट्टा पहनाकर व गुरुदेव का साहित्य व पेन देकर सम्मानित किया गया । कार्यशाला के अंत में बच्चो से कार्य शाला में बताई गई विषय वस्तु पर प्रश्न पूछे गए व सही उत्तर देने वाले बच्चो को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में नवम्बर 2025 में आयोजित होने वाली भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के बारे में चर्चा की गई जिस पर विद्यालय प्रबंधन व बच्चो ने अधिकतम संख्या में सहभागिता करने का आश्वासन दिया. कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ गायत्री साधक श्री नरेंद्र सक्सेना के प्रयास व संयोजन से किया गया जिसमें श्री जे पी यादव ने भी सहभागिता की. कार्यक्रम का संचालन श्री जी एस शर्मा ने किया.