Government Degree College Kuchlai Sitapur

Government Degree College Kuchlai Sitapur

Share

27/06/2025

लखनऊ विश्वविद्यालय से सम्बद्ध, राजकीय महाविद्यालय कुचलाई सीतापुर में BA, BSC एवम् BCom के प्रवेश चल रहे हैं। यह महाविद्यालय सिधौली से नैमिष मार्ग पर गोपाल पुर भट्ठा के निकट कुचलाई ग्राम में स्थित है। यहां सभी विषयों के प्राध्यापक हैं। इच्छुक अभ्यर्थी न्यूनतम शुल्क पर अपना प्रवेश पा सकते हैं।

05/06/2025
07/05/2025

राजकीय महाविद्यालय कुचलाई, सीतापुर में डाॅ. शालिनी सिंह जी ने प्राचार्य पद का कार्यभार ग्रहण किया । उच्च शिक्षा निदेशक महोदय से शिष्टाचार भेंट ।

Photos from Government Degree College Kuchlai Sitapur's post 28/04/2025

आज महाविद्यालय के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि माननीय विधायक (सिधौली) श्री मनीष रावत जी ने उत्तरप्रदेश पुलिस सेवा मे चयनित महाविद्यालय की छात्रा गोल्डी यादव को सम्मानित किया ।
माननीय विधायक जी को हार्दिक धन्यवाद !

13/03/2025

Happy Holi

Photos from Government Degree College Kuchlai Sitapur's post 19/02/2025

राजकीय महाविद्यालय कुचलाई, सीतापुर में आज दिनांक 10 फरवरी 2025 को महाविद्यालय के छठवें वार्षिक क्रीड़ा-समारोह का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रोफेसर (डाॅ.) शाहला नुसरत किदवई मैम (प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय महोना ,लखनऊ) द्वारा किया गया । समारोह के शुभारम्भ के क्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि महोदया का महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.अजयकुमार सैनी द्वारा पुष्पगुच्छ, क्रीड़ा-प्रभारी डाॅ. मुदब्बिर कमर एवं अन्य प्राध्यापकों द्वारा एकल पुष्प, तथा डाॅ शालिनी सिंह द्वारा अंगवस्त्र भेंट करके स्वागत किया गया । मुख्य अतिथि महोदया ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप-प्रज्वालन और पुष्पार्चन करके समारोह का परम्परानुसार प्रतीकात्मक शुभारम्भ किया । इसके पश्चात उन्होंने महाविद्यालय का क्रीड़ा-ध्वज फहराकर मार्च पास्ट की सलामी ली तथा महाविद्यालय के छठवें वार्षिक क्रीड़ा-समारोह के शुभारम्भ की औपचारिक घोषणा की । महाविद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि महोदया को स्मृतिचिह्न भेंट किया गया । समारोह में उपस्थित छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्द्धन करते हुए मुख्य अतिथि महोदया ने उन्हें प्रतियोगिताओं में अपनी पूर्ण प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया । मुख्य अतिथि के समक्ष बालक और बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ की रोमांचक प्रतियोगितायें सम्पन्न हुईं । इनके अतिरिक्त आज की 200 मी. दौड़ , जेबलिन थ्रो , गोला , फेंक और कबड्डी की प्रतियोगितायें सम्पन्न हुईं । डाॅ. प्रीति प्रभात, डाॅ. रुचि सिंह, डाॅ. मायाराम, डाॅ. अनुराग सिंह, डाॅ. राम आसरे आदि ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की जिम्मेदारी निभाई । इस द्वि-दिवसीय क्रीड़ा-समारोह में कल लम्बी कूद, डिस्कस थ्रो , क्रिकेट और म्यूजिकल चेयर की प्रतियोगितायें होंगी । इन सभी प्रतियोगिताओं के प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थानप्राप्त विजेताओं को कल मेडल एवं प्रमाणपत्र भी प्रदान किए जायेंगे । समारोह का संचालन डाॅ.राजेन्द्रप्रसाद द्विवेदी एवं डाॅ. राम आसरे द्वारा किया गया । महाविद्यालय के प्राध्यापकों डाॅ. शालिनी सिंह, डाॅ. प्रीति प्रभात, डाॅ. राम आसरे , डाॅ. शोभना दीक्षित, डाॅ. मुदब्बिर कमर, डाॅ. अनुमेहा श्रीवास्तव, डाॅ. मायाराम, डाॅ. अनुराग सिंह, डाॅ. रुचि सिंह , शिक्षणेतर कर्मचारियों श्रीमती सुनीता , श्री मुकेश कुमार, श्री श्यामसुन्दर ,श्री श्रीराम आदि सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति ने समारोह को भव्यता प्रदान की ।

02/01/2025

Happy New year

Want your school to be the top-listed School/college in Lucknow?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


GDC Kuchlai Sitapur
Lucknow
261303

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm