Navyug Kanya Vidyalaya Inter College

Navyug Kanya Vidyalaya Inter College Navyug Kanya Vidyalaya Inter College , is an all girls’ school, affiliated to UP Board.

📚✨ प्रवेश प्रारम्भ — सत्र 2026–2027 ✨📚पाँच दशकों से अधिक समय से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन, संस्कार एवं छात्राओं के स...
09/05/2026

📚✨ प्रवेश प्रारम्भ — सत्र 2026–2027 ✨📚

पाँच दशकों से अधिक समय से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन, संस्कार एवं छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु समर्पित नवयुग कन्या विद्यालय इंटर कॉलेज, राजेंद्र नगर, लखनऊ नवीन सत्र 2026–2027 हेतु प्रवेश प्रारम्भ होने की घोषणा करते हुए हर्ष का अनुभव कर रहा है।

यू.पी. बोर्ड मान्यता प्राप्त एवं सरकारी सहायता प्राप्त यह प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देता आ रहा है। विद्यालय का उद्देश्य केवल पाठ्य ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को आत्मविश्वासी, संस्कारित, जागरूक एवं राष्ट्रनिर्माण के योग्य नागरिक बनाना है।

विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक बालक एवं बालिका तथा कक्षा 6 से 12 तक केवल बालिकाओं हेतु प्रवेश उपलब्ध हैं।

विद्यालय की प्रमुख विशेषताएँ :
🔹 अनुभवी एवं समर्पित शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षण
🔹 सुसज्जित विज्ञान प्रयोगशाला
🔹 आधुनिक कंप्यूटर प्रयोगशाला
🔹 STEM प्रयोगशाला
🔹 NCC प्रशिक्षण की सुविधा
🔹 परिधान निर्माण प्रशिक्षण

📖 उपलब्ध विषय वर्ग :
कक्षा 9 एवं 10 — कला | वाणिज्य | विज्ञान
कक्षा 11 एवं 12 — कला | वाणिज्य | विज्ञान

“बेटी की शिक्षा, राष्ट्र की प्रगति” के संकल्प के साथ विद्यालय निरंतर छात्राओं को शिक्षा, संस्कार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर कर रहा है।

प्रवेश एवं अधिक जानकारी हेतु विद्यालय पधारें।

🏫 नवयुग कन्या विद्यालय इंटर कॉलेज
📍 राजेंद्र नगर, लखनऊ

आज दिनांक 26 जनवरी 2026 को  नवयुग इंटर कॉलेज  राजेंद्र नगर लखनऊ में 77 वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया जिसमें ...
26/01/2026

आज दिनांक 26 जनवरी 2026 को नवयुग इंटर कॉलेज राजेंद्र नगर लखनऊ में 77 वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया जिसमें प्रधानाचार्या डॉक्टर सीमा सिंह जी ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का आरंभ कियाl आज के इस पावन अवसर पर विद्यालय के एन सी सी कैडेट्स को कॉर्पोरल एवं लैंस कॉरपोरल रैंक प्रदान की गई तथा साथ ही स्काउट गाइड रैली को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया. प्रधानाचार्य महोदय ने संबोधित करते हुए बच्चों से कहा कि आई आज हम यह संकल्प ले कि हम संविधान का सम्मान केवल शब्दों द्वारा नहीं अपितु अपने आचरण द्वारा भी करेंगे. आज के सुअवसर पर प्रधानाचार्या डॉक्टर सीमा सिंह द्वारा विद्यालय में नवनिर्मित कंप्यूटर कक्षा का भी उद्घाटन किया गया , जिससे छात्राएं , नए और विकसित भारत की ओर अग्रसर होंगे !

राष्ट्रीय स्कूल-कला-उत्सव , जो भारत के शिक्षा मंत्रालय (MoE) के Department of School Education & Literacy द्वारा आयोजित ...
08/09/2025

राष्ट्रीय स्कूल-कला-उत्सव , जो भारत के शिक्षा मंत्रालय (MoE) के Department of School Education & Literacy द्वारा आयोजित किया जाने वाला एक प्रमुख कार्यक्रम है, का उद्देश्य माध्यमिक विद्यालय के छात्रों के बीच कला और संस्कृति के प्रति रुचि बढ़ाना और प्रतिभा का पोषण करना है | जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में इस बार विद्यालय की छात्राओं ने अपनी विजय पताका फहराई है और कई विधाओं में उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर नवयुग कन्या विद्यालय इंटर कॉलेज का नाम रोशन किया है ।

कला उत्सव के आज के परिणाम

कहानी वाचन- प्रथम स्थान
वंशिका त्रिवेदी 11 I
शगुन श्रीवास्तव 11 E

संगीत गायन (शास्त्रीय) एकल में साध्वी 11 सी- द्वितीय स्थान

संगीत गायन (समूह) द्वितीय स्थान
अदिति त्रिपाठी 11G
दीक्षा 11 G
तनु वर्मा 11 F
सौम्या गौड़ 11F

हमारे लिए अत्यंत गर्व की बात है इतनी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता की संगीत की दो विधाओं में हमारे विद्यालय की शिक्षिका डॉ ऋचा बाजपेयी , निर्णायक मंडल में शामिल हुईं ।

जनपद स्तरीय इस प्रतियोगिता में हमारी शिक्षिकाओं का भी अभिन्न योगदान है । डॉ. ऋचा बाजपेयी, शेफाली शुक्ला और उर्वी सिंह के अथक परिश्रम और प्रयास से विद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रमों और गतिविधियों द्वारा बच्चों की प्रतिभाओं को निखारा जा रहा है । ना सिर्फ़ इससे हमारा विद्यालय और समस्त नवयुग परिवार गौरवान्वित हो रहा है , बल्कि बच्चों के लिए अनेक अवसरों का अनावरण और जीवन स्मृतियों का निर्माण हो रहा है । इसके साथ ही श्रीमती अर्चना मिश्रा , डॉ. राधा
शर्मा , और सुश्री प्रीति गोयल ने भी इस कार्यक्रम में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया । जिसके लिए ये प्रशंसा की पात्र हैं । मैं एक बार फिर कला उत्सव २०२५ की पूरी टीम को बधाई और आशीर्वाद देती हूँ !

आज दिनांक 15 अगस्त 2025 को नवयुग कन्या विद्यालय इंटर कॉलेज लखनऊ  में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्र...
15/08/2025

आज दिनांक 15 अगस्त 2025 को नवयुग कन्या विद्यालय इंटर कॉलेज लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लखनऊ विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की पूर्व विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर निशी पांडे ने ध्वजारोहण किया और विद्यालय की वार्षिक पत्रिका जागृति का लोकार्पण किया एवं विगत सत्र की मेधावी छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जूनियर एवं सीनियर वर्ग की छात्राओं ने देश प्रेम की भावना से ओत प्रोत विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉक्टर सीमा सिंह जी ने धन्यवाद ज्ञापित किया इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा ।

वसंत पंचमी २०२५, नवयुग कन्या विद्यालय इंटर कॉलेज , राजेंद्र नगर में वसंत पंचमी के पावन त्योहार पर विद्यालय में सरस्वती प...
03/02/2025

वसंत पंचमी २०२५,
नवयुग कन्या विद्यालय इंटर कॉलेज , राजेंद्र नगर में वसंत पंचमी के पावन त्योहार पर विद्यालय में सरस्वती पूजन एवं वैदिक हवन करते हुए प्रधानाचार्या डॉक्टर सीमा सिंह, विद्यालय की शिक्षिकाएं , छात्राएं एवं कर्मचारी|

युवा पर्यटन क्लब का नवाबगंज पक्षी विहार शैक्षिक भ्रमणउत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के सौजन्य से नवयुग कन्या विद्यालय इंटर कॉ...
12/01/2025

युवा पर्यटन क्लब का नवाबगंज पक्षी विहार शैक्षिक भ्रमण

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के सौजन्य से नवयुग कन्या विद्यालय इंटर कॉलेज, राजेंद्र नगर, लखनऊ की युवा पर्यटन क्लब की 43 छात्राएँ और 5 अध्यापिकाएँ 12 जनवरी 2025 को जनपद उन्नाव में स्थित नवाबगंज पक्षी विहार के शैक्षिक भ्रमण के लिए गईं।

भ्रमण के दौरान छात्राओं ने पक्षी विहार में आने वाले विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों और उनके प्रवास के कारणों, प्रवास की अवधि, तथा उनकी प्राकृतिक आदतों के बारे में गहन जानकारी प्राप्त की। शिक्षिकाओं ने इस अवसर पर छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण और पक्षियों के महत्व पर विशेष चर्चा भी कराई।

शैक्षिक गतिविधियों के बाद छात्राओं ने पार्क में स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। मनोरंजन के लिए झूले, स्लाइड और पिरामिड पर चढ़ते हुए छात्राओं ने खूब मस्ती की। दिनभर की इन गतिविधियों ने न केवल छात्राओं को नई जानकारी दी, बल्कि उन्हें प्रकृति के साथ जुड़ने का अनूठा अनुभव भी प्रदान किया।

युवा पर्यटन क्लब का यह अनुभव पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन के महत्व को समझाने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है।

दैनिक जागरण , सितम्बर, 2024.
13/09/2024

दैनिक जागरण , सितम्बर, 2024.

दिनांक २० अप्रैल २०२५ को सत्र २०२३-२०२५ का यू॰पी॰ बोर्ड का परीक्षाफल घोषित हुआ जिसमें नवयुग कन्या विद्यालय इंटर कॉलेज की...
22/04/2024

दिनांक २० अप्रैल २०२५ को सत्र २०२३-२०२५ का यू॰पी॰ बोर्ड का परीक्षाफल घोषित हुआ जिसमें नवयुग कन्या विद्यालय इंटर कॉलेज की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । इंटरमीडिएट में कुल 70 छात्राएँ एवं हाईस्कूल में 44 छात्राएँ ससम्मान उत्तीर्ण हुई ।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ॰ सीमा सिंह एवं शिक्षिकाओं द्वारा छात्राओं को पुष्प माला पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर उनके परिश्रम और लगन को अभिस्वीकृति व प्रोत्साहित किया गया । विद्यालय की अन्य छात्राओं को भी अपने अग्रजों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रेरणा प्राप्त हुई। नवयुग कन्या विद्यालय इंटर कॉलेज भविष्य में भी ऐसे ही नव कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा

नवयुग कन्या विद्यालय इंटर कॉलेज लखनऊ में योग दिवस 2023 के अवसर पर  दिनांक  20 /06/2023 को योग दिवस की तैयारी कराई गई और ...
21/06/2023

नवयुग कन्या विद्यालय इंटर कॉलेज लखनऊ में योग दिवस 2023 के अवसर पर दिनांक 20 /06/2023 को योग दिवस की तैयारी कराई गई और छात्राओं ,शिक्षिकाओं एवं क्रमचारियों को योगाभ्यास कराया गया साथ ही सभी को फल वितरित किया गया।

दिनांक 21 जून 2023 को नवयुग कन्या विद्यालय इंटर कॉलेज राजेंद्र नगर लखनऊ में छात्राओं ,शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों द्वारा योगाभ्यास के अंतर्गत सूर्य नमस्कार, विभिन्न आसन ,प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया।इस अवसर पर छात्राओं के मध्य पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। सभी को फल एवं मिष्ठान वितरित कर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

पोस्टर प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार हैं

प्रथम रितिका कक्षा 8

द्वितीय महिमा श्री

तृतीय अर्पिता रावत

नवयुग कन्या विद्यालय में आज दिनांक ५ सितम्बर २०२२ को शिक्षक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया । इस उपलक्ष्य पर विद्यालय की छात...
05/09/2022

नवयुग कन्या विद्यालय में आज दिनांक ५ सितम्बर २०२२ को शिक्षक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया ।
इस उपलक्ष्य पर विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा अपने गुरुजनों को उनकी लगन व निष्ठा के लिए धन्यवाद दिया। नृत्य , भाषण , कविता पाठ एवं गायन की अनेक प्रस्तुतियों ने समाँ बांध दिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या , डॉक्टर सीमा सिंह ने भी विद्यार्थियों के इस उत्साहित प्रयास की भूरि भूरि प्रशंसा की । अपने धन्यवाद ज्ञापन द्वारा प्रधानाचार्या ने बच्चों को गुरु व शिक्षा का मूल्य , नैतिक मूल्यों का महत्व , स्वावलंबी बनने की प्रेरणा तो दी ही, इसके साथ ही अमृत काल में होने वाली देश की गतिविधियों व करोना टीकाकरण के बारे में भी जानकारी दी ।
इस कार्यक्रम के माध्यम से ना सिर्फ़ शिक्षिकाओं का मनोबल बढ़ा, अपितु छात्राओं को भी अपने गुरुओं के प्रति जो उनके हृदय में कोमल भाव है , उनको भी दर्शाने का अवसर प्राप्त हुआ ।

“आज़ादी का अमृत महोत्सव” में झंडा गीत का अभ्यास करती छात्राएँ ! जय हिंद !
09/08/2022

“आज़ादी का अमृत महोत्सव” में झंडा गीत का अभ्यास करती छात्राएँ !

जय हिंद !

Address

215/355, Subhash Marg, Rajendra Nagar
Lucknow
226004

Opening Hours

Monday 7:30am - 4:30pm
Tuesday 7:30am - 4:30pm
Wednesday 7:30am - 4:30pm
Thursday 7:30am - 4:30pm
Friday 7:30am - 4:30pm
Saturday 7:30am - 4:30pm

Telephone

+915222691405

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Navyug Kanya Vidyalaya Inter College posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category