Pragati Competition Classes

Directions

Pragati Competition Classes Pragati Competition Classes is the Best Competition Coaching for All State Level One Day Exams

29/11/2021
13/02/2021

IPL नीलामी के लिए फाइनल लिस्ट जारी
आईपीएल 2021 की नीलामी की लिए खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट 11 फरवरी 2021 को जारी हो गई. 18 फरवरी को होने वाली इस बार की नीलामी में 292 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. इनमें 164 भारतीय, 125 विदेशी और एसोसिएट देशों के तीन खिलाड़ी शामिल होंगे.

इस बार की नीलामी में भारतीय टीम के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी शामिल होंगे. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर का बेस प्राइस 20 लाख रुपये है. वहीं, इस साल की नीलामी से मिचेल स्टार्क और इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने खुद को दूर रखा है.

मोनाल पक्षी की कलगी वाली टोपी पहनने पर रोक
हिमाचल प्रदेश के वन विभाग ने मोनाल पक्षी की कलगी को टोपी पर लगाकर पहनने पर रोक लगा दी है. प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन्यप्राणी ने आदेश में स्पष्ट किया है कि जो भी व्यक्ति मोनाल पक्षी के किसी भी भाग को धारण करेगा, उसके खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

आदेश की अवहेलना पर 3 से 7 साल की जेल और कम से कम 10,000 रुपये जुर्माना लग सकता है. मोनाल हिमाचल का राज्य पक्षी रह चुका है। राज्य में इसकी कलगी को टोपी पर लगाकर पहनने की परंपरा रही है. इसके लिए इस पक्षी का शिकार तक होता रहा है.

सुशील कुमार और साक्षी मलिक डब्ल्यूएफआई के वार्षिक अनुबंध से बाहर
भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने पहलवान सुशील कुमार और साक्षी मलिक को वार्षिक अनुबंध से बाहर कर दिया है. इनकी जगह युवा पहलवान अंशु मलिक (57 किग्रा) और हरियाणा की सोनम मलिक (62 किग्रा) को 'ए कैटेगरी' में शामिल किया गया है.

सुशील और साक्षी अनुबंध के 'ए श्रेणी' का हिस्सा थे, जिसके तहत 2020-21 सीजन के लिए 30 लाख रुपये की वार्षिक वित्तीय सहायता मिली थी. दरअसल, सुशील कुमार ने 2019 विश्व चैंपियनशिप के बाद से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग नहीं लिया है और नोएडा नेशनल में भी हिस्सा नहीं लिया था.

गुलाम नबी आजाद के बाद राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे विपक्ष के नेता
कांग्रेस सांसद और राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद का 15 फरवरी को कार्यकाल खत्म हो रहा है. कांग्रेस पार्टी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिाकर्जुन खड़गे को राज्यसभा में विपक्ष का नेता घोषित कर सकती है.

मल्लिकार्जुन खड़गे 2014 से 2019 के बीच लोकसभा में कांग्रेस के नेता रह चुके हैं. गुलाम नबी आजाद साल 2005 से 2008 तक जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री भी रहे. वे करीब 41 सालों से संसदीय राजनीति में हैं. वे साल 2014 से राज्यसभा में विपक्ष के नेता हैं.

विश्व यूनानी दिवस 11 फरवरी को मनाया गया
हर साल 11 फरवरी को विश्व यूनानी दिवस मनाया जाता है. विश्व यूनानी दिवस का मुख्य उद्देश्य इसके निवारक और उपचारात्मक दृष्टिकोण के जरिए यूनानी चिकित्सा पद्धति की मदद से स्वास्थ्य देखभाल सेवा मुहैया कराने के बारे में जागरूकता फैलाना है.

यह दिन हर साल प्रसिद्ध यूनानी विद्वान और समाज सुधारक हकीम अजमल खान की जयंती के रूप में मनाया जाता है. पहला यूनानी दिवस 2017 में केंद्रीय अनुसंधान संस्थान यूनानी चिकित्सा हैदराबाद में मनाया गया था.

13/02/2021

CURRENT AFFAIRS QUIZ
1.किस राज्य के वन विभाग ने मोनाल पक्षी की कलगी को टोपी पर लगाकर पहनने पर रोक लगा दी है?
a. मध्य प्रदेश
b. हिमाचल प्रदेश
c. तमिलनाडु
d. राजस्थान

2.भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने हाल ही में किन दो पहलवानों को वार्षिक अनुबंध से बाहर कर दिया है?
a. सुशील कुमार और साक्षी मलिक
b. द ग्रेट खली और बबीता कुमारी
c. महावीर सिंह फोगाट और योगेश्वर दत्त
d. बजरंग पूनिया और संग्राम सिंह

3.कांग्रेस पार्टी ने राज्यसभा में गुलाम नबी आजाद की जगह निम्न में से किस नेता को पार्टी नेता बनाने के लिए आवेदन किया है?
a. रोशन बैग
b. दिग्विजय सिंह
c. उदित राज
d. मल्लिकार्जुन खड़गे

4.कर्नाटक का 31वां जिला निम्न में से कौन सा बना?
a. बागलकोट
b. विजयनगर
c. बेलगाम
d. रामनगर

5.अमेरिका ने म्या़मांर सरकार को दी जाने वाली कितने अरब डॉलर की सहायता राशि रोक देने की घोषणा की है?
a. दो अरब डॉलर
b. तीन अरब डॉलर
c. एक अरब डॉलर
d. चार अरब डॉलर

6.विश्व यूनानी दिवस (World Unani Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a. 10 जनवरी
b. 15 मार्च
c. 12 अप्रैल
d. 11 फरवरी

7.हाल ही में किस देश ने कहा कि उसका अंतरिक्ष यान 'तियानवेन-1' मंगल की कक्षा में प्रवेश कर गया है?
a. चीन
b. रूस
c. पाकिस्तान
d. नेपाल

8.न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) ने NIIF फंड ऑफ़ फंड्स (FoF) में कितने मिलियन डॉलर का निवेश करने की घोषणा की है?
a. 200 मिलियन डॉलर
b. 100 मिलियन डॉलर
c. 300 मिलियन डॉलर
d. 400 मिलियन डॉलर

उत्तर-

1.b. हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश के वन विभाग ने मोनाल पक्षी की कलगी को टोपी पर लगाकर पहनने पर रोक लगा दी है. प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन्यप्राणी ने आदेश में स्पष्ट किया है कि जो भी व्यक्ति मोनाल पक्षी के किसी भी भाग को धारण करेगा, उसके खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी. आदेश की अवहेलना पर 3 से 7 साल की जेल और कम से कम 10,000 रुपये जुर्माना लग सकता है.

2.a. सुशील कुमार और साक्षी मलिक
भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने पहलवान सुशील कुमार और साक्षी मलिक को वार्षिक अनुबंध से बाहर कर दिया है. इनकी जगह युवा पहलवान अंशु मलिक (57 किग्रा) और हरियाणा की सोनम मलिक (62 किग्रा) को 'ए कैटेगरी' में शामिल किया गया है. सुशील और साक्षी अनुबंध के 'ए श्रेणी' का हिस्सा थे, जिसके तहत 2020-21 सीजन के लिए 30 लाख रुपये की वार्षिक वित्तीय सहायता मिली थी.

3.d. मल्लिकार्जुन खड़गे
कांग्रेस सांसद और राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद का 15 फरवरी को कार्यकाल खत्म हो रहा है. कांग्रेस पार्टी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिाकर्जुन खड़गे को राज्यसभा में विपक्ष का नेता घोषित कर सकती है. मल्लिकार्जुन खड़गे 2014 से 2019 के बीच लोकसभा में कांग्रेस के नेता रह चुके हैं. गुलाम नबी आजाद साल 2005 से 2008 तक जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री भी रहे. वे करीब 41 सालों से संसदीय राजनीति में हैं. वे साल 2014 से राज्यसभा में विपक्ष के नेता हैं.

4.b. विजयनगर
कर्नाटक में खान समृद्ध बेल्लारी को काटकर नया विजयनगर जिला बनाने की अधिसूचना जारी होने के साथ ही राज्य को 31 वां जिला मिला और इसका नाम विजयनगर साम्राज्य के नाम पर रखा गया है. इस नये जिले में छह तालुका होंगे और होस्पेट उसका मुख्यालय होगा. कुडलिगि, हगीरभूम्मना हल्ली, कोट्टुरू, होविना हदगली और हरपनहल्ली अन्य तालुक होंगे.

5.c. एक अरब डॉलर
अमेरिका ने म्यामांर सरकार को दी जाने वाली एक अरब डॉलर की सहायता रोक देने की घोषणा की है. राष्ट्रापति जो बाइडन ने कहा कि अमरीका म्यामांर के सैनिक शासकों के खिलाफ कई कदम उठाने जा रहा है. उन्हों ने बताया कि वे तख्तापलट का निर्देश देने वाले नेताओं और उनके नजदीकी पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ प्रतिबंधों की अनुमति देने वाले नये कार्यकारी आदेश पर पहले ही हस्ताक्षर कर चुके हैं.

6.d. 11 फरवरी
हर साल 11 फरवरी को विश्व यूनानी दिवस मनाया जाता है. विश्व यूनानी दिवस का मुख्य उद्देश्य इसके निवारक और उपचारात्मक दृष्टिकोण के जरिए यूनानी चिकित्सा पद्धति की मदद से स्वास्थ्य देखभाल सेवा मुहैया कराने के बारे में जागरूकता फैलाना है. यह दिन हर साल प्रसिद्ध यूनानी विद्वान और समाज सुधारक हकीम अजमल खान की जयंती के रूप में मनाया जाता है. पहला यूनानी दिवस 2017 में केंद्रीय अनुसंधान संस्थान यूनानी चिकित्सा हैदराबाद में मनाया गया था.

7.a. चीन
चीन ने कहा कि उसका अंतरिक्ष यान 'तियानवेन-1' मंगल की कक्षा में प्रवेश कर गया है. चीन का अंतरिक्षयान मंगल की सतह पर एक रोवर उतारने की तैयारी में है जो वहां भूजल तथा प्राचीन जीवन के संभावित संकेतों से संबंधित विवरण जुटाएगा. अमेरिका एकमात्र ऐसा देश है जो आठ बार सफलतापूर्वक लाल ग्रह पर पहुंच चुका है. चीन के लिए यह अब तक का सर्वाधिक महत्वकांक्षी मिशन है.

8.b. 100 मिलियन डॉलर
न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) ने NIIF फंड ऑफ़ फंड्स (FoF) में 100 मिलियन डॉलर का निवेश करने की घोषणा की है. एनडीबी के अलावा एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी), भारत सरकार और एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने भी NIIF फंड ऑफ़ फंड्स में निवेश किया है. फंड ऑफ फंड्स की स्थापना साल 2018 में हुई थी. यह भारत में फोकस करने वाले संस्थागत निवेशक को घरेलू निजी इक्विटी फ़ंड मैनेजरों की पहुँच प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया था.

12/02/2021

****Important facts****

प्रश्‍न 1– प्रकृति में सबसे अधिक मात्रा में पाए जाने वाला कार्बनिक यौगिक कौनसा है?
उत्‍तर – सेल्‍यूलोज

प्रश्‍न 2– वृद्धावस्‍था का अध्‍ययन विज्ञान की किस शाखा के अन्‍तर्गत किया जाता है?
उत्‍तर – जिरेन्‍टोलॉजी

प्रश्‍न 3– डोलोमाइट (CaCO3) किसका अयस्‍क है?
उत्‍तर – कैल्सियम का

प्रश्‍न 4– खट्टे फलों में कौनसा विटामिन पाया जाता है?
उत्‍तर – विटामिन C

प्रश्‍न 5– ध्‍वनि की तीव्रता मापने वाला यंत्र क्‍या कहलाता है?
उत्‍तर – ऑडियोमीटर

प्रश्‍न 6– दूध का खट्टा होना किसके द्वारा होता है?
उत्‍तर – जीवाणु द्वारा

प्रश्‍न 7 – श्‍वेत प्रकाश के वर्णक्रम (Spectrum) में प्रिज्‍म द्वारा सर्वाधिक विचलित (Deviate) होने वाला कौनसा रंग है?
उत्‍तर – बैंगनी

प्रश्‍न 8– रेफ्रीजेरेटर में प्रशीतक (Regrigerant) क्‍या होता है?
उत्‍तर – फ्रीयोन

प्रश्‍न 9– दूध से दही बनाने में कौनसा बैक्‍टीरिया सहायक होता है?
उत्‍तर – लैक्‍टोबैसिलस

प्रश्‍न 10 – मनुष्‍य के मस्तिष्‍क का सबसे बड़ा भाग क्‍या होता है?
उत्‍तर – प्रमस्तिष्‍क (Cerebrum)

✔️🔴 General Knowledge ✔️🔴

🔥 संयुक्त राष्ट्र संघ का 193वां सदस्य कौनसा देश बना था ?
✔️ दक्षिण सूडान

🔥 किस विटामिन की कमी से खून का रुकाव बंद नहीं होता ?
✔️ विटामिन K

🔥 हिंदी दिवस कब मनाया जाता है ?
✔️ 14 सितंबर

🔥 संविधान के किस अनुच्छेद द्वारा हिंदी को राष्ट्रभाषा घोषित किया गया ?
✔️ अनुच्छेद 343

🔥 ओलंपिक खेलों का आयोजन कितने वर्षों बाद होता है ?
✔️ 4 वर्ष

🔥 अन्तर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस कब मनाया जाता है ?
✔️ 10 दिसंबर

🔥 किस देश की स्थलसीमा सर्वाधिक देशों के साथ लगती है ?
✔️ चीन

🔥 बैरोमीटर के पठन में तेजी से गिरावट किस बात का सूचक है ?
✔️ तूफ़ान का

🔥 भारतीय मरूस्थल का क्या नाम है ?
✔️ थार

🔥 काजीरंगा राष्ट्रीय अभयारण्य किस राज्य में है ?
✔️ आसाम

🔥 पृथ्वी अपनी धुरी पर किस दिशा में घूमती है ?
✔️ पश्चिम से पूर्व

🔥 उज्जैन किस नदी के किनारे बसा है ?
✔️ शिप्रा

🔥 कौन-सी धातु बिजली की सबसे अधिक सुचालक है ?
✔️ चांदी

🔥 गोबर गैस में मुख्य रूप से क्या पाया जाता है ?
✔️ मीथेन

•┈┈••✦✿✦•♥️•✦✿✦••┈┈•

12/02/2021

1.भारत की किस स्टार एथलीट को असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने डीएसपी नियुक्त करने का फैसला किया है?
a. हिमा दास
b. दुती चंद
c. रमेश सिंधु
d. सुधा सिंह

2.अंतरराष्ट्रीय महिला वैज्ञानिक दिवस (International Day of Women and Girls in Science) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a. 10 जनवरी
b. 12 मार्च
c. 11 फरवरी
d. 20 जुलाई

3.रॉयल चैलेंजर बैंगलोर टीम ने आईपीएल के आगामी सत्र के लिए किस पूर्व भारतीय बल्लेबाज को बैटिंग सलाहकार नियुक्त किया है?
a. गौतम गंभीर
b. अजय जडेजा
c. मोहम्मद अजहरुद्दीन
d. संजय बांगड़

4.किस देश ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में फिर से शामिल होने का निर्णय लिया है?
a. अमेरिका
b. चीन
c. रूस
d. जापान

5.हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा’ को मंजूरी दे दी है?
a. दिल्ली
b. बिहार
c. पंजाब
d. झारखंड

6.भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने किस राज्य के चमोली जिले में ग्लेशियर के फटने की घटना की पहली तस्वीरें जारी की हैं?
a. हिमाचल प्रदेश
b. मध्य प्रदेश
c. उत्तराखंड
d. गुजरात

7.भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में कितने विकेट लेने वाले देश के छठे भारतीय और तीसरे तेज गेंदबाज बन गए है?
a. 200 विकेट
b. 300 विकेट
c. 500 विकेट
d. 700 विकेट

8.हाल ही में किस देश ने USA को दक्षिण चीन सागर में पार्सल द्वीप समूह (Paracel Islands) के पास उसके एक युद्धपोत की मौजूदगी पर चेतावनी दी है?
a. रूस
b. जापान
c. चीन
d. भारत

उत्तर-

1.a. हिमा दास
भारत की स्टार एथलीट हिमा दास को असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने डीएसपी नियुक्त करने का फैसला किया है. सीएम सोनोवाल यह फैसला गुवाहाटी में जनता भवन में आयोजित मंत्रियों की बैठक में लिया गया. हिमा दास असम के नगांव जिले के धिंग गांव की रहने वाली हैं. हिमा एक साधारण किसान परिवार से आती हैं. उन्होंने IAAF विश्व U20 चैंपियनशिप में 51.46 सेकंड में यह उपलब्धि अपने नाम की. हिमा दास ने साल 2019 में पांच स्वर्ण पदक जीते चुकी हैं.

2.c. 11 फरवरी
विश्व भर में 11 फरवरी को विज्ञान में महिलाओं और बालिकाओं का अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है. ये दिन विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित के क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं की समान सहभागिता और भागीदारी सुनिश्चित करने और इन क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं और बालिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से मनाया जाता है. इस दिन को पहली बार 2016 में विश्व स्तर पर मनाया गया था.

3.d. संजय बांगड़
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने संजय बांगड़ को अपना बल्लेबाजी सलाहकार नियुक्त किया है. भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच बांगड़ को आईपीएल के 14वें सत्र के लिए यह जिम्मेदारी मिली है. भारत के लिए 2001 से 2004 के बीच 12 टेस्ट और 15 वनडे खेलने वाले 48 साल के बांगड़ आरसीबी में इस नई भूमिका में फिर भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ जुड़ जाएंगे. संजय बांगड़ 2014 से 2019 तक भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच रह चुके हैं.

4.a. अमेरिका
अमेरिका के जो बाईडेन प्रशासन ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में फिर से शामिल होने का निर्णय लिया है. अमेरिका ने वर्ष 2018 में डोनाल्ड ट्रम्प के कार्यकाल में परिषद से हटने का फैसला लिया था. डोनाल्ड ट्रम्प ने इजरायल के साथ भेदभाव के कारण संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से हटने की घोषणा की थी.

5.a. दिल्ली
दिल्ली कैबिनेट ने मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा को मंजूरी दे दी है. इसमें दिल्ली के स्कूलों में कक्षा 9 के 1,000 मेधावी छात्रों को विज्ञान छात्रवृत्ति के रूप में 5,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे. छात्रवृत्ति स्कूली स्तर पर माध्यमिक कक्षाओं में विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देगी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारी सरकार ने मेधावी और प्रतिभाशाली छात्रों को बढ़ावा देने हेतु यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है.

6.c. उत्तराखंड
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर के फटने की घटना की पहली तस्वीरें जारी की हैं. ग्लेशियर के फटने से अब तक लगभग 32 लोगों की मौत हो चुकी हैं. इस घटना के बाद, सौ से अधिक लोग अभी भी लापता हैं. उत्तराखंड वन विभाग ने आपदा प्रभावित गांव रैणी का विकास अपने स्तर से करने का फैसला किया है.

7.b. 300 विकेट
दिग्गज तेज गेंदबाज इशांत शर्मा टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट लेने वाले देश के छठे भारतीय और तीसरे तेज गेंदबाज बन गए. कुंबले (619) और कपिल (434) के अलावा, रविचंद्रन अश्विन (इस खेल से पहले 377), हरभजन सिंह (417), और जहीर खान (311) 300 प्लस विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं. इशांत शर्मा ने अपना पहला एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय (वनडे) मैच 29 जून 2007 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले थे.

8.c. चीन
हाल ही में चीन ने USA को दक्षिण चीन सागर में पार्सल द्वीप समूह (Paracel Islands) के पास उसके एक युद्धपोत की मौजूदगी पर चेतावनी दी है. चीन के अनुसार, अमेरिकी युद्धपोत ने उसकी जल सीमा में बिना अनुमति के प्रवेश किया है. अतः चीन ने अमेरिका पर अपनी संप्रभुता के गंभीर उल्लंघन और क्षेत्रीय शांति को नुकसान पहुँचाने का आरोप लगाया है.

12/02/2021

FSSAI ने खाद्य पदार्थों में औद्योगिक ट्रांस वसा को सीमित करने के नियम बनाये
इस खाद्य नियामक ने अपने खाद्य सुरक्षा और मानक विनियमों के माध्यम से खाद्य उत्पादों में ट्रांस फैटी एसिड की सीमा के संबंध में बिक्री पर प्रतिबंध के प्रावधान जोड़े हैं.

ANJALI THAKUR
Created On: Feb 11, 2021 18:03 IST
Modified On: Feb 11, 2021 18:04 IST


भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने 09 फरवरी, 2021 को सभी खाद्य पदार्थों में ट्रांस वसा की मात्रा को सीमित करने के लिए खाद्य सुरक्षा और मानक (बिक्री पर रोक और प्रतिबंध) द्वितीय संशोधन विनियम, 2021 के नाम से निषेध नियम जारी किये हैं.

महत्व
इसके साथ, भारत विश्व के ऐसे 40 देशों की लीग में शामिल हो गया है जिन्होंने ट्रांस वसा को खत्म करने के लिए सर्वोत्तम प्रणाली नीतियां लागू की हैं.

ट्रांस वसा उन्मूलन के लिए सर्वोत्तम प्रणाली नीतियों को लागू करने में थाईलैंड के बाद भारत एशिया के पहले कुछ देशों में से एक होगा.

मुख्य विशेषताएं
• FSSAI ने इन अधिसूचित नियमों के माध्यम से औद्योगिक ट्रांस फैटी/ वसा एसिड के लिए निर्धारित परिभाषा में एक अलग खंड शामिल किया है.
• अधिसूचित नियमों ने बिक्री के लिए शर्तों से संबंधित प्रतिबंधों के लिए ट्रांस वसा एसिड की स्थिति को निर्दिष्ट करते हुए धारा 2.3, उप-धारा 2.3.14 में एक और खंड जोड़ा है.
• इन नियमों में यह कहा गया है कि, ऐसे खाद्य उत्पादों, जिनमें खाद्य तेल और वसा एक घटक के रूप में उपयोग किए जाते हैं, 01 जनवरी, 2022 से उन सभी खाद्य उत्पादों में मौजूद औद्योगिक ट्रांस वसा एसिड कुल तेलों/ वसा के द्रव्यमान से 2% से अधिक नहीं होंगे.

औद्योगिक ट्रांस वसा क्या है?
औद्योगिक ट्रांस वसा को तरल वनस्पति तेलों में जोड़कर उन्हें ठोस बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जो कमरे के तापमान पर उनकी स्थिरता को बढ़ाता है और खाद्य पदार्थ की शेल्फ लाइफ को भी बढ़ाता है.

ट्रांस वसा क्या है?
ट्रांस वसा मुख्य रूप से हाइड्रोजनीकृत वनस्पति वसा/ तेल, वनस्पति, मार्जरीन और बेकरी शॉर्टन में आंशिक रूप से पाया जाता है. ये आमतौर पर पके हुए और तले हुए खाद्य पदार्थों में पाए जाते हैं.

औद्योगिक ट्रांस वसा को खत्म करने के लिए FSSAI ने कौन से नियम बनाए हैं?
• औद्योगिक TFA के उन्मूलन को हृदय रोगों को रोकने के लिए परिवर्तनीय जोखिम कारकों में से एक के तौर पर मान्यता दी गई है.
• FSSAI के अनुसार, शोध से यह पता चलता है कि, औद्योगिक रूप से उत्पादित ट्रांस-वसा एसिड (कुल ऊर्जा सेवन का 1 प्रतिशत से अधिक मात्रा) उच्च कोलेस्ट्रॉल और हृदय रोगों के जोखिम को बढ़ाते हैं.

पृष्ठभूमि
FSSAI ने 29 दिसंबर, 2020 को तेलों में ट्रांस वसा एसिड की सीमा के लिए नियमों को अधिसूचित किया था. FSSAI ने सीमित औद्योगिक TFA (ट्रांस वसा एसिड) को जनवरी, 2021 तक सभी वसा और तेलों में 3 प्रतिशत से कम और जनवरी, 2022 तक 2 प्रतिशत से कम किया है.

Address

B 33 Sangam Chauraha
Lucknow
226024

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pragati Competition Classes posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category