20/04/2020
प्रिय अभिभावकगण ,
इस समय हमारा देश कोरोना ( कोविड 19 ) महामारी से जूझ रहा है | इस मुसीबत में सबसे ज्यादा बच्चे प्रभावित हो रहे है क्योकि वह अपने घरों में सीमित है | हमारी यह जिम्मेदारी है कि हम बच्चो से हिम्मत से कोरोना से लड़ने व बचाव के तरीके बताये साथ ही उन्हें घर में रहकर रोज कुछ नया सीखने के लिए प्रेरित करते रहे | इसके लिये आपके मोबाइल नम्बर पर डिजिटल पठन-पाठन सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है जिसे आप स्मार्ट फोन के माध्यम से बच्चो को पढ़ने के लिए उपलब्ध करा सकते है| हम आपसे अपील करते है कि अपने बच्चो को घर में पढ़ने के अवसर दे, उनसे चर्चा करे, उनके साथ शैक्षिक गेम जैसे पहेली आदि खेले, आलेख, सुलेख, चित्रकला संबंधी गतिविधियाँ कराएँ| और हाँ ......... लाकडाउन का पालन करते हुए कोरोना ( कोविड 19 ) जैसी महामारी से लड़ने के उपाय पर चर्चा जरुर करे |
आइये हम सब मिलकर कोरोना को मात दे ,
अपनी दिनचर्या में शिक्षा को शामिल करे||
भवदीय
विद्यालय प्रबंधन
ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल