BRC Sarojninagar Lucknow

BRC Sarojninagar Lucknow

Share

Acadmic enhancement of schools,teachers and students.Best practices of block sarojninagar ,Lucknow

Photos from BRC Sarojninagar Lucknow's post 19/12/2025

माननीय विधायक खेल प्रतिस्पर्धा की झलकियां....

Photos from BRC Sarojninagar Lucknow's post 30/11/2025
Photos from BRC Sarojninagar Lucknow's post 29/11/2025

आज विकास खंड सरोजनी नगर में दिव्यांग बच्चों की क्रीड़ा प्रतियोगिता.....2025_26.....

Photos from BRC Sarojninagar Lucknow's post 03/11/2025

आदरणीय beo आर पी यादव सर के मार्गदर्शन में विकास खंड सरोजनी नगर में आज लगातार चौथे वर्ष राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का माक टेस्ट कराया गया! ब्लॉक से राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए कुल 511 बच्चों ने आवेदन किया है! उसके सापेक्ष 421 बच्चों ने माक टेस्ट में प्रतिभाग किया! आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी आरपी यादव सर के मार्गदर्शन में पिछले 4 वर्षों से प्रतिवर्ष मुख्य परीक्षा के पूर्व ब्लॉक स्तरीय माक टेस्ट कराया जाता है! और इस प्रकार के टेस्ट से बच्चों की पूर्व ओएमआर शीट भरने की तैयारी भी हो जाती है, और उनका सेल्फ एसेसमेंट भी हो जाता है! जिससे परीक्षा के पूर्व और अच्छे से तैयारी करके परीक्षा में प्रतिभाग कर पाते हैं! प्रतिवर्ष सरोजिनी नगर में बच्चों के परिणाम इस बात को सिद्ध करते हैं कि इस टेस्ट का लाभ बच्चों को प्रत्यक्ष रूप से मिल रहा है!

Photos from BRC Sarojninagar Lucknow's post 29/10/2025

संस्कृतिक कार्यक्रम विकासखंड सरोजनी नगर.....विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता....

Photos from BRC Sarojninagar Lucknow's post 29/10/2025

विकास खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता, सरोजनी नगर, लखनऊ......2025_2026

Photos from BRC Sarojninagar Lucknow's post 18/10/2025

आज विकास खंड सरोजनी नगर में आदरणीय beo आर पी sir के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में RAA ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया!कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदरणीय bsa राम प्रवेश sir का आशीर्वाद बच्चों को प्राप्त हुआ!आदरणीय bsa सर ने बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए परीक्षा कक्ष का निरीक्षण किया तथा ब्लॉक के शिक्षको को और अधिक ऊर्जा से रचनात्मक कार्यों को करने के लिए प्रेरित किया!आदरणीय beo sir के मार्गदर्शन में पूरा कार्यक्रम संचालित किया गया! हमेशा की तरह कार्यक्रम में सभी open quiz के प्रश्न स्वयं आदरणीय beo sir द्वारा पूछे गए!sir आपका हृदय से आभार आप हमेशा बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए नवाचार करते हैं! जनपद स्तर के लिए 5 बच्चे चयनित हुए
*अनुष्का (ups कन्या बरौना )*
*साक्षी (ups कन्या बरौना )*
*खुशी (ups कन्या बरौना )*
*दृष्टि (ups हसनपुर खेवली )*
*छवि(ups परवर पूरब)*
*इसके साथ ही nmms में सर्वाधिक नामांकन कराने वाले विद्यालयों को आदरणीय bsa sir तथा आदरणीय beo sir के हाथों बच्चों की तैयारी के लिए मुफ्त प्रतियोगी पुस्तकें बांटी गयी*! *सरोजनी नगर ब्लॉक की तरफ से आदरणीय beo sir का हृदय से आभार कि वो हमेशा हम सबका उत्साह बढ़ाने के लिए हमारे बीच सहजता से उपस्थित रहते हैं*🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Photos from BRC Sarojninagar Lucknow's post 13/10/2025

विकसित भारत कार्यक्रम के अन्तर्गत आज youtube सेशन को लखनऊ जनपद के सरोजनी नगर ब्लॉक के प्रत्येक विद्यालय में बच्चों ने देखा और अपने अपने innovation को तैयार किया!अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया!

Photos from BRC Sarojninagar Lucknow's post 26/09/2025

लखनऊ के सरोजनी नगर ब्लॉक में गणित ओलिंपियाड प्रतियोगिता सम्पन्न करायी गयी......

Photos from BRC Sarojninagar Lucknow's post 04/09/2025

अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ के प्रथम दीक्षांत समारोह में सरोजिनी नगर ब्लॉक के बेसिक विद्यालय पहाड़पुर के बच्चों ने प्रतिभाग किया! कार्यक्रम में महामना माननीय राज्यपाल महोदया जी के सम्मुख विद्यालय के बच्चों ने गीत प्रस्तुत किया ! इस कार्यक्रम से पहले 13 अगस्त को विश्वविद्यालय के स्टाफ द्वारा बेसिक विद्यालय पहाड़पुर के बच्चों की 13 अगस्त को पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई थी !जिसमें अनस फातिमा की पेंटिंग को प्रथम पुरस्कार मिला! विश्वविद्यालय की पत्रिका में उस बच्ची की फोटो और पेंटिंग को स्थान मिला तथा आज के प्रस्तुतीकरण में भी महामना माननीय राज्यपाल महोदया द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया गया! यह विकासखंड सरोजिनी नगर के लिए अत्यंत गर्व का विषय है और बच्चों के भविष्य को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने के लिए ऐसे कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होते हैं!

Want your school to be the top-listed School/college in Lucknow?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


BRC, Banthra
Lucknow
226016

Opening Hours

9am - 5pm