22/04/2026
RGS ने निभाया मानव सेवा का धर्म 🙏
RGS Group of Colleges and Hospital ने Vikas Nagar, Lucknow में लगी भीषण आग से प्रभावित परिवारों के लिए राहत शिविर आयोजित कर मानवीय संवेदनाओं का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया।
इस पहल के तहत पीड़ितों को खाद्य सामग्री, वस्त्र, दवाइयाँ और अन्य आवश्यक संसाधनों के साथ-साथ मुफ्त चिकित्सा उपचार भी उपलब्ध कराया गया। RGS के विद्यार्थियों, शिक्षकों और चिकित्सा टीम ने मिलकर सेवा कार्य में सक्रिय योगदान दिया और प्रभावित परिवारों तक हर संभव सहायता पहुँचाई।
कठिन समय में यह प्रयास न केवल राहत प्रदान करने का माध्यम बना, बल्कि समाज के प्रति RGS की जिम्मेदारी और समर्पण को भी दर्शाता है।
“मानव सेवा ही ईश्वर की सेवा है” ❤️
ServiceAboveAll