N.R.N Public INTER College

N.R.N Public INTER College कम शुल्क में बेहतर शिक्षा व्यवस्था का एक मात्र शिक्षण संस्थान।
आपकी उम्मीद से एक कदम आगे............

Permanently closed.
एक कदम शिक्षा की ओर...*आज नीरज रमादेवी नलिनीश कुमार पब्लिक इंटर कॉलेज, समेसी, लखनऊ में शिक्षा के नवाचार में सृजन एक सोच ...
31/07/2022

एक कदम शिक्षा की ओर...
*आज नीरज रमादेवी नलिनीश कुमार पब्लिक इंटर कॉलेज, समेसी, लखनऊ में शिक्षा के नवाचार में सृजन एक सोच संस्था के द्वारा स्मार्ट क्लास दी गई जिसका उद्धघाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय स्वामी प्रसाद मौर्य जी (सदस्य विधान परिषद व पूर्व कैबिनेट मंत्री)अतिविशिष्ट अतिथि श्री विनय गुप्ता जी (कंट्री हेड सृजन एक सोच) विशिष्ट अतिथि व विद्यालय के प्रबन्धक श्री नीरज कुशवाहा 'मौर्य' (पूर्व विधायक) एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री रविंद्र कुमार गुप्ता जी 'जनरल सेक्रेटरी एंड चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सृजन एक सोच) ने माँ सरस्वती व भगवान तथागत बुद्ध की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित के माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर स्मार्ट क्लास का उद्धघाटन किया।
तत्पश्चात कॉलेज प्रांगण में वृक्षारोपण कर कॉलेज के वातावरण को स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त रखने का संदेश दिया। कॉलेज प्रांगण में स्थापित पूज्य माता रमादेवी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की इसी क्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री जी कुशवाहा जी ने मुख्य अतिथि महोदय व विशिष्ट अतिथि महोदय को अंगवस्त्र व तथागत भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट की। मुख्य अतिथि ने अपने विचारों में कहा है कि सभी बच्चे डिजिटल क्लास के माध्यम से अपने लक्ष्य की नई-ऊंचाईयों को छुए व मन लगाकर पढ़े, साथ ही कॉलेज को विज्ञान वर्ग की मान्यता हेतु विज्ञान लैब बनवाने की घोषणा की। तदोपरांत कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री रविंद्र कुमार गुप्ता जी ने सृजन एक सोच संस्था किस तरह संपूर्ण भारत में शिक्षा और चिकित्सा में कार्य कर रही है, व ग्रामीण परिवेश की शिक्षा में कैसे नवाचार स्थापित किया जाय आदि विषय पर विस्तृत चर्चा की।*
*कॉलेज के प्रबंधक जी ने अपने विचारों में व्यक्त किया कि किस तरह मैने अपने इस शिक्षा की दृष्टि में अति पिछड़े क्षेत्र में बच्चों को तकनीकी शिक्षा से कैसे जोड़ा जाए के विषय पर अपने गहन विचार प्रस्तुत किए*
*सभी बच्चे मन लगाकर ध्यान से पढ़े और जीवन मे सफल हो। कॉलेज के प्रधानाचार्य जी ने जिन् छात्राओं ने मां सरस्वती की वन्दना व स्वागत गीत की शानदार प्रस्तुति की, उनका धन्यवाद किया साथ ही कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों, अभिभावकों व पत्रकार बंधुओ का आभार व्यक्त किया एवं कॉलेज के समस्त छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की*
*इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक श्री सत्येंद्र प्रताप मौर्य 'उत्तम' जी, श्री शिवओम शुक्ला जी, श्रीमती कामिनी मौर्या जी व क्षेत्र के सम्मानित सम्भ्रान्त लोग उपस्थित रहे।*

एक कदम शिक्षा की ओर...आप सब की उपस्थिति प्रार्थनीय है, एक शिक्षा ही है जो आपके जीवन को सुदृढ़ और सुरक्षित कर सकती है, एव...
30/07/2022

एक कदम शिक्षा की ओर...
आप सब की उपस्थिति प्रार्थनीय है, एक शिक्षा ही है जो आपके जीवन को सुदृढ़ और सुरक्षित कर सकती है, एवम तकनीकी शिक्षा बच्चों को स्मार्ट बनाती है।

पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी एवं नेता विरोधी दल श्री अखिलेश यादव भैया को जन्म...
01/07/2022

पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी एवं नेता विरोधी दल श्री अखिलेश यादव भैया को जन्मदिन की हार्दिक बधाई 🙏🏻💐

नीरज रमादेवी  नलिनीश कुमार पब्लिक इंटर कॉलेज समेसी मोहनलालगंज लखनऊ में सर्जन एक सोच संस्था ने विद्यालय के कक्षा 1 से 12 ...
24/06/2022

नीरज रमादेवी नलिनीश कुमार पब्लिक इंटर कॉलेज समेसी मोहनलालगंज लखनऊ में सर्जन एक सोच संस्था ने विद्यालय के कक्षा 1 से 12 तक लगभग 300 बच्चों को पर्यावरण संरक्षण एवं हमारे जीवन में पेड़ पौधों का महत्व पर प्रकाश डाला साथ ही बच्चों के द्वारा वृक्षारोपण कराया गया तदुपरांत संस्था द्वारा बच्चों को राशनकिट वितरित की गई जिस अवसर पर संस्था के टीम अध्यक्ष श्री गौरव दीक्षित व धर्मेंद्र जी तथा साथ ही जोमैटो ऑडिटर श्री शुभम सिंह के साथ विद्यालय के संरक्षक श्री रत्नेश मौर्य व श्री सत्येंद्र प्रताप मौर्य एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रमोद कुमार कुशवाहा व समस्त विद्यालय स्टाफ तथा अभिभावक गण उपस्थित रहे।

Address

Lucknow
227308

Telephone

+19415229732

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when N.R.N Public INTER College posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to N.R.N Public INTER College:

Shortcuts

Share

Category