Exam Tread

Exam Tread

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Exam Tread, Education, Lucknow.

18/10/2021

Soil Mechanics videos

Photos from Exam Tread's post 25/06/2021

Final year electrical and electronics datesheet

25/06/2021

Upbte exam schedule even sem civil final year

23/06/2021
18/06/2021

आदरणीय शिक्षक बंधुओं, कल दिनांक 17 जून को रात्रि 8:30 बजे से 10:40 बजे तक पूर्वी क्षेत्र के सभी संस्था अध्यक्ष की जूम एप्लीकेशन के माध्यम से संयुक्त निदेशक महोदय, निदेशक महोदय तथा विशेष सचिव, शासन महोदय के साथ संपन्न हुए ऑनलाइन बैठक में अन्य विषयों के साथ साथ छात्र छात्राओं के ऑनलाइन पठन-पाठन की स्थिति, कोर्स कवरेज छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन कक्षा में उपस्थिति तथा ऑनलाइन संपन्न होने वाली परीक्षा पर विशद चर्चा की गई। विशेष सचिव महोदय द्वारा कुछ अत्यावश्यक निर्देश दिए गए हैं जो इस प्रकार हैं -

1) ऑनलाइन परीक्षाएं संभवतः 22 जुलाई से प्रारंभ होंगी।

2) परीक्षा में संभवत 50 प्रश्न ऑब्जेक्टिव प्रकार के होंगे तथा परीक्षा 01.30 घंटे की होगी।

3) पूछे जाने वाले अधिकांश प्रश्नों का स्तर सरल से मध्यम कठिनाई का होगा।

4) यह परीक्षा फोटोग्राफिक प्रॉक्टर्ड होगी। इसका आशय है की परीक्षा के दरमियान कभी भी छात्र का स्मार्टफोन छात्र का फोटो अपने आप खींच लेगा तथा ऑटोमेटेकली इसे परीक्षा कंट्रोल रूम जो प्राविधिक शिक्षा परिषद लखनऊ से सम्बद्ध होगा, को प्रेषित कर देगा।

4) परीक्षा संपन्न होने हेतु एक ऐप परिषद द्वारा संस्था के माध्यम से छात्र छात्राओं को उपलब्ध कराया जाएगा। जिस पर छात्र छात्राएं अपने आप को रजिस्टर बनाएंगे।

5) इस परीक्षा में वही छात्र-छात्राएं शामिल हो पाएंगे जिनकी ऑनलाइन कक्षा उपस्थिति 75% या इससे ऊपर होगी।

6) इस हेतु निर्देशानुसार, कल से ऑनलाइन संपन्न होने वाली कक्षाओं में उपस्थित छात्र-छात्राओं का रिकॉर्ड; अध्यापक अपनी उपस्थिति पंजिका में भी दर्ज करेगा। शिक्षक यह कार्य कक्षा संपन्न होने के पश्चात करेंगे। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए अध्यापक को कक्षा में उपस्थित छात्र-छात्राओं का स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखना अनिवार्य होगा।

7) ऑनलाइन कक्षा में छात्र छात्रा की उपस्थिति के संबंध में अध्यापक अपनी सुविधा अनुसार किसी भी प्लेटफार्म का उपयोग कर सकता है परंतु शर्त यह है कि उच्चाधिकारियों द्वारा मांगे जाने पर वह साक्ष्य अध्यापक को प्रस्तुत करना होगा।

8) छात्र-छात्राओं को छोटे-छोटे असाइनमेंट के माध्यम से पाठ्यवस्तु का अभ्यास करवाने तथा उसका अनुश्रवण करने हेतु निर्देशित किया गया है।

10) विशेष सचिव महोदय ने सभी संस्थाओं को ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव परीक्षा हेतु स्वयं के स्तर से तैयारी करते हुए सैत्रिक अंक हेतु कम से कम दो ऑनलाइन परीक्षाएं सम्पन्न करने हेतु निर्देशित किया है।

12) ऑनलाइन कक्षाओं में अनुपस्थित रहने वाले छात्र छात्राओं हेतु विशेष सचिव महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि सभी शिक्षक अपनी नैतिक जिम्मेदारी मानते हुए उन्हें व्यक्तिगत स्तर से अथवा अन्य छात्र-छात्राओं के माध्यम से सचेत करें तथा यदि छात्र छात्राओं का व्हाट्सएप ग्रुप बना हुआ है तो उसमें सभी छात्र छात्राओं की ऑनलाइन कक्षा उपस्थिति को अवश्य पोस्ट करें।

13) उच्चाधिकारियों द्वारा कल दिनांक 17.06.21 से ऑनलाइन कक्षाओं की सघन मॉनिटरिंग की जाएगी।

कृपया बिंदु संख्या 09 एवम् 11 पर उल्लिखित सूचना को छोड़कर अन्य सभी सूचनाओं से छात्र छात्राओं को अपने स्तर से सूचित करने का कष्ट करें।

ऑनलाइन मासिक परीक्षा हेतु अपने आईडी के माध्यम से अध्यापित किए जा रहे विषय से सम्बंधित और अधिक प्रश्नों को संस्था वेबसाइट पर अपलोड करने का प्रयास करें। सैत्रिक अंक हेतु निर्धारित दो ऑनलाइन परीक्षाएं शीघ्र ही संस्था वेबसाइट के माध्यम से संपन्न की जाएगी। तिथि की सूचना शीघ्र ही प्रकाशित की जाएगी।

कृपया ऑनलाइन कक्षाओं का लिंक प्रेषित करते समय विषय का नाम, तिथि तथा समय का उल्लेख अवश्य करें।

Want your school to be the top-listed School/college in Lucknow?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Culinary Team

Attire

Telephone

Address


Lucknow