18/01/2026
🔶शेखावाटी पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय लोसल (सीकर)की अलीशा को मिला #इंदिरा प्रियदर्शिनी अवार्ड 🔶
✍️...... बिटियाँ अलीशा खान ने अपने विद्यालय और अपने ग्राम धनकोली का नाम एक बार फिर #गौरवान्वित किया है, #अलीशा पुत्री अयाज खान (अध्यापक ) ने सत्र 2023 -2024 शेखावाटी पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय लोसल(सीकर)l में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा के कला संकाय में #वरीयता सूची में 99.20 अंक प्राप्त करके #प्रथम स्थान पर अपना नाम सुशोभित किया था,अलीशा के कठोर परिश्रम का ही प्रतिफल रहा की अलीशा ने सम्पूर्ण राजस्थान में कक्षा 12 में 1st Rank प्राप्त करके अपने माता - पिता,परिवारजनों,समाज व ग्राम को गौरवान्वित किया। बिटियां के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के फलस्वरूप ही बिटियां का इंदिरा प्रियदर्शिनी अवार्ड के लिए चयन हुआ, बिटियां ने साबित कर दिया की लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं है,बशर्ते लड़कियों को भी शिक्षा ग्रहण करने के लिए बराबर मौके व उचित मंच दिया जाए,लड़कियों के शिक्षा व संस्कार ग्रहण करने से एक नहीं बल्कि दो - दो घर खुशहाल व रोशन होते हैं।
इस सम्मान के लिए अलीशा को एक लाख रुपए (1,00000 /- रुपए) व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जो विद्यालय के लिए हर्ष व गर्व का क्षण है,अलीशा के द्वारा किया गया कठोर परिश्रम निःसंदेह प्रेरणादायक है जिससे विद्यार्थी प्रेरणा ले सकेंगे,अलीशा ने अपने कठोर परिश्रम से सिद्ध कर दिया की अगर लक्ष्य बनाकर सही दिशा में कठोर परिश्रम किया जाए तो हर एक लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।अलीशा का संघर्ष बयां करता है की बिटियां निसंदेह एक दिन शिखर मुकाम हासिल करके सम्पूर्ण ग्रामवासियों को गौरवान्वित करेगी।
बिटियां अलीशा की इस उपलब्धि पर बिटियां व सम्पूर्ण परिवारजनों को स्कूल चेयरमैन बी एल रणवां ने इस सफलता पर बधाई दी व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।🙏🙏