Jaan mohd malik

Jaan mohd malik समाज सेवा

तलाक को जहां दुख और बदनामी से जोड़ा जाता है, तो वहीं मेरठ में एक पिता ने अपनी बेटी के तलाक को आजादी और खुशी को जश्न में ...
05/04/2026

तलाक को जहां दुख और बदनामी से जोड़ा जाता है, तो वहीं मेरठ में एक पिता ने अपनी बेटी के तलाक को आजादी और खुशी को जश्न में बदल दिया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, गले में फूलों की खुशबू का हार और चेहरे पर सुकून ये नजारा किसी शादी से कम नहीं था, फर्क बस इतना था कि यह जश्न बेटी की एक नई जिंदगी की शुरुआत का था।

रिटायर्ड जज ज्ञानेंद्र शर्मा ने अपनी इकलौती बेटी प्रणिता शर्मा का स्वागत उसी सम्मान और गर्व के साथ किया, जैसे कभी उसकी विदाई की थी। परिवार के लोग काले रंग की टी-शर्ट पहनकर, जिस पर I Love My Daughter लिखा था, खुशी से झूमते नजर आए। मिठाइयां बांटी गईं और कचहरी से घर तक का माहौल उत्सव में बदल दिया गया।

प्रणिता की शादी 14 दिसंबर 2018 को एक आर्मी मेजर से हुई थी। शादी के शुरुआती दिनों से ही हालात सामान्य नहीं रहे। समय के साथ ससुराल में व्यवहार और अधिक कठोर होता गया। मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक प्रताड़ना ने उसकी जिंदगी को मुश्किल बना दिया। एक बेटे के जन्म के बाद भी परिस्थितियों में कोई सुधार नहीं आया। उम्मीदें टूटती गईं, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी।

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित दादरी में 29 मार्च, 2026 को समाजवादी पार्टी ने 'समानता भाईचारा रैली' का आयोजन किया। इ...
04/04/2026

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित दादरी में 29 मार्च, 2026 को समाजवादी पार्टी ने 'समानता भाईचारा रैली' का आयोजन किया। इस रैली को वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत माना जा रहा है। रैली को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्‍होंने पीएम मोदी और सीएम योगी का बिना नाम लिए यूपी में हुए जनहित के कार्यों को लेकर गंभीर आरोप लगाए।

रैली खत्‍म होते ही गौतमबुद्ध नगर से राजधानी लखनऊ तक एक शख्स चर्चा में आ गया। सुर्खियों में आए इस शख्स का नाम कृशांत भाटी है जिनको सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव खुद अपने साथ चार्टर्ड प्‍लेन से ग्रेटर नोएडा से लखनऊ ले गए। बताया जा रहा है कि कृशांत भाटी अखिलेश यादव के तमाम चहेते कार्यकर्ताओं में से एक हैं।

यूपी के गोरखपुर में अवैध संबंधों की कहानी का दुखद अंत हो गया। देवर के दोस्‍त ने सरेआम शादीशुदा महिला का गला चाकू से रेत ...
04/04/2026

यूपी के गोरखपुर में अवैध संबंधों की कहानी का दुखद अंत हो गया। देवर के दोस्‍त ने सरेआम शादीशुदा महिला का गला चाकू से रेत दिया और फरार हो गया। महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है।

यह घटना गगहा थाना क्षेत्र स्थित गजपुर बाजार की है। यहां रहने वाली एक महिला खुशबू राज का पति उमेश दुबई में प्लंबर का काम करता है। उसकी गैर-मौजूदगी में महिला का प्रेम प्रसंग पड़ोस में रहने वाले उसके देवर के दोस्त सीताराम से चलने लगा। प्रेमी अक्सर महिला के घर में ही डेरा जमाए रहता था। घरवाले इसका विरोध भी करते थे, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था जब पति को इस बात की भनक लगी, तो उसने अपने भाई (देवर) को इसकी जानकारी दी। सच्चाई जानने के लिए देवर ने अपनी भाभी और उसके प्रेमी सीताराम को एक मंदिर पर बुलाया। वहां सबके सामने भाभी से गंगाजल उठाकर कसम खाने को कहा गया। भाभी ने हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाई- 'मेरा सीताराम से अब कोई रिश्ता नहीं है, जो कुछ था वो शादी से पहले था।' यह सुनते ही सीताराम का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने सबके सामने महिला पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना घातक था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

#गोरखपुर

सरकार ने हाल में चीनी CCTV कैमरों के सार्वजनिक उपयोग  पर प्रतिबंध लगाया। लेकिन सरकारी इमारतों के अंदर चीनी कैमरे अब भी ल...
04/04/2026

सरकार ने हाल में चीनी CCTV कैमरों के सार्वजनिक उपयोग पर प्रतिबंध लगाया। लेकिन सरकारी इमारतों के अंदर चीनी कैमरे अब भी लगे हुए हैं। प्रतिबंधित चीनी ऐप्स बदले हुए नामों के साथ फिर से सामने आ रहे हैं। विदेशी AI प्लेटफॉर्म संवेदनशील डेटा प्रोसेस कर रहे हैं। और सरकार के पास इन सब पर कहने के लिए कुछ भी नहीं है।

मैंने संसद में इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय से सवाल पूछा। जवाब में बहुत कुछ कहा गया, लेकिन जो पूछा गया था उसका कोई जवाब नहीं मिला।

हमारे कैमरे किन देशों से आए? उनमें से कितने सुरक्षा की दृष्टि से प्रमाणित हैं? कौन से विदेशी AI प्लेटफॉर्म सरकारी डेटा प्रोसेस कर रहे हैं? कौन से प्रतिबंधित ऐप्स बदले नामों के साथ अब भी चल रहे हैं?

मंत्रालय के जवाब में न कोई संख्या, न कोई जवाब, एक भी प्लेटफॉर्म का नाम तक नहीं।

पांच साल पहले यह मानने के बाद कि सरकार द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे 10 लाख चीनी कैमरे डेटा ट्रांसफर के जोखिम पैदा करते हैं, आज भी सरकार ने ये नहीं बताया कि आज जो कैमरे हम पर नज़र रख रहे हैं, वे सुरक्षित हैं या नहीं।

यह जानबूझकर भारत को अंधेरे में रखने की साजिश है।

मोदी सरकार अपनी नाकामी पर पर्दा डाल विदेशी निगरानी की सच्चाई छिपा कर हर नागरिक की सुरक्षा को जोखिम में डाल रही है।

I have reached 300 followers! Thank you for your continued support. I could not have done it without each of you. 🙏🤗🎉
05/04/2024

I have reached 300 followers! Thank you for your continued support. I could not have done it without each of you. 🙏🤗🎉

16/12/2023
14/11/2023

जब तक टाईगर मरा नहीं, तब तक टाईगर हारा नही 👍

22/08/2023
 #साइकिल की सवारी किसी भी देश की अर्थव्यवस्था (GDP) के लिए बेहद हानिकारक है....! सुनने में ये हास्यास्पद लग सकता है , पर...
06/08/2023

#साइकिल की सवारी किसी भी देश की अर्थव्यवस्था (GDP) के लिए बेहद हानिकारक है....!

सुनने में ये हास्यास्पद लग सकता है , परन्तु सत्य है....

एक साइकिल चलाने वाला देश के लिए बहुत बड़ी आपदा है, क्योंकि.......

वो गाड़ी नहीं खरीदता,
वो लोन नहीं लेता,
वो गाड़ी का बीमा नहीं करवाता,
वो तेल नहीं खरीदता,
वो गाड़ी की सर्विसिंग नहीं करवाता,
वो पैसे देकर गाड़ी पार्किंग नहीं करता,
वो ट्रैफ़िक फाइन नहीं देता ,
और तो और
वो मोटा (मोटापा) नहीं होता।

जी हां .....यह सत्य है कि एक स्वस्थ व्यक्ति
अर्थव्यवस्था के लिए सही नहीं है, क्योंकि...

वो दवाईयां नहीं खरीदता,
वो अस्पताल व चिकित्सक के पास नहीं जाता
वो राष्ट्र की GDP में कोई योगदान नहीं देता।

ठीक इसके विपरित एक फ़ास्ट फूड की दुकान 30 नौकरी पैदा करती है........

10 हृदय चिकित्सक,
10 दंत चिकित्सक,
10 वजन घटाने वाले...!



नोट :-पैदल चलना इससे भी अधिक ख़तरनाक होता है, क्योंकि पैदल चलने वाला व्यक्ति तो साइकिल भी नहीं खरीदता...................!!

झांसी के अंतिम संघर्ष में महारानी की पीठ पर बंधा उनका बेटा दामोदर राव (असली नाम आनंद राव) सबको याद है. रानी की चिता जल ज...
30/07/2023

झांसी के अंतिम संघर्ष में महारानी की पीठ पर बंधा उनका बेटा दामोदर राव (असली नाम आनंद राव) सबको याद है. रानी की चिता जल जाने के बाद उस बेटे का क्या हुआ
वो कोई कहानी का किरदार भर नहीं था, 1857 के विद्रोह की सबसे महत्वपूर्ण कहानी को जीने वाला राजकुमार था जिसने उसी गुलाम भारत में जिंदगी काटी, जहां उसे भुला कर उसकी मां के नाम की कसमें खाई जा रही थी.
अंग्रेजों ने दामोदर राव को कभी झांसी का वारिस नहीं माना था, सो उसे सरकारी दस्तावेजों में कोई जगह नहीं मिली थी. ज्यादातर हिंदुस्तानियों ने सुभद्रा कुमारी चौहान के कुछ सही, कुछ गलत आलंकारिक वर्णन को ही इतिहास मानकर इतिश्री कर ली.
1959 में छपी वाई एन केलकर की मराठी किताब ‘इतिहासाच्य सहली’ (इतिहास की सैर) में दामोदर राव का इकलौता वर्णन छपा.
महारानी की मृत्यु के बाद दामोदार राव ने एक तरह से अभिशप्त जीवन जिया. उनकी इस बदहाली के जिम्मेदार सिर्फ फिरंगी ही नहीं हिंदुस्तान के लोग भी बराबरी से थे.
आइये, दामोदर की कहानी दामोदर की जुबानी सुनते हैं –
15 नवंबर 1849 को नेवलकर राजपरिवार की एक शाखा में मैं पैदा हुआ. ज्योतिषी ने बताया कि मेरी कुंडली में राज योग है और मैं राजा बनूंगा. ये बात मेरी जिंदगी में सबसे दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से सच हुई. तीन साल की उम्र में महाराज ने मुझे गोद ले लिया. गोद लेने की औपचारिक स्वीकृति आने से पहले ही पिताजी नहीं रहे.
मां साहेब (महारानी लक्ष्मीबाई) ने कलकत्ता में लॉर्ड डलहॉजी को संदेश भेजा कि मुझे वारिस मान लिया जाए. मगर ऐसा नहीं हुआ.
डलहॉजी ने आदेश दिया कि झांसी को ब्रिटिश राज में मिला लिया जाएगा. मां साहेब को 5,000 सालाना पेंशन दी जाएगी. इसके साथ ही महाराज की सारी सम्पत्ति भी मां साहेब के पास रहेगी. मां साहेब के बाद मेरा पूरा हक उनके खजाने पर होगा मगर मुझे झांसी का राज नहीं मिलेगा.
इसके अलावा अंग्रेजों के खजाने में पिताजी के सात लाख रुपए भी जमा थे. फिरंगियों ने कहा कि मेरे बालिग होने पर वो पैसा मुझे दे दिया जाएगा.
मां साहेब को ग्वालियर की लड़ाई में शहादत मिली. मेरे सेवकों (रामचंद्र राव देशमुख और काशी बाई) और बाकी लोगों ने बाद में मुझे बताया कि मां ने मुझे पूरी लड़ाई में अपनी पीठ पर बैठा रखा था. मुझे खुद ये ठीक से याद नहीं. इस लड़ाई के बाद हमारे कुल 60 विश्वासपात्र ही जिंदा बच पाए थे.
नन्हें खान रिसालेदार, गनपत राव, रघुनाथ सिंह और रामचंद्र राव देशमुख ने मेरी जिम्मेदारी उठाई. 22 घोड़े और 60 ऊंटों के साथ बुंदेलखंड के चंदेरी की तरफ चल पड़े. हमारे पास खाने, पकाने और रहने के लिए कुछ नहीं था. किसी भी गांव में हमें शरण नहीं मिली. मई-जून की गर्मी में हम पेड़ों तले खुले आसमान के नीचे रात बिताते रहे. शुक्र था कि जंगल के फलों के चलते कभी भूखे सोने की नौबत नहीं आई.
असल दिक्कत बारिश शुरू होने के साथ शुरू हुई. घने जंगल में तेज मानसून में रहना असंभव हो गया. किसी तरह एक गांव के मुखिया ने हमें खाना देने की बात मान ली. रघुनाथ राव की सलाह पर हम 10-10 की टुकड़ियों में बंटकर रहने लगे.
मुखिया ने एक महीने के राशन और ब्रिटिश सेना को खबर न करने की कीमत 500 रुपए, 9 घोड़े और चार ऊंट तय की. हम जिस जगह पर रहे वो किसी झरने के पास थी और खूबसूरत थी.
देखते-देखते दो साल निकल गए. ग्वालियर छोड़ते समय हमारे पास 60,000 रुपए थे, जो अब पूरी तरह खत्म हो गए थे. मेरी तबियत इतनी खराब हो गई कि सबको लगा कि मैं नहीं बचूंगा. मेरे लोग मुखिया से गिड़गिड़ाए कि वो किसी वैद्य का इंतजाम करें.
मेरा इलाज तो हो गया मगर हमें बिना पैसे के वहां रहने नहीं दिया गया. मेरे लोगों ने मुखिया को 200 रुपए दिए और जानवर वापस मांगे. उसने हमें सिर्फ 3 घोड़े वापस दिए. वहां से चलने के बाद हम 24 लोग साथ हो गए.
ग्वालियर के शिप्री में गांव वालों ने हमें बागी के तौर पर पहचान लिया. वहां तीन दिन उन्होंने हमें बंद रखा, फिर सिपाहियों के साथ झालरपाटन के पॉलिटिकल एजेंट के पास भेज दिया. मेरे लोगों ने मुझे पैदल नहीं चलने दिया. वो एक-एक कर मुझे अपनी पीठ पर बैठाते रहे.
हमारे ज्यादातर लोगों को पागलखाने में डाल दिया गया. मां साहेब के रिसालेदार नन्हें खान ने पॉलिटिकल एजेंट से बात की.
उन्होंने मिस्टर फ्लिंक से कहा कि झांसी रानी साहिबा का बच्चा अभी 9-10 साल का है. रानी साहिबा के बाद उसे जंगलों में जानवरों जैसी जिंदगी काटनी पड़ रही है. बच्चे से तो सरकार को कोई नुक्सान नहीं. इसे छोड़ दीजिए पूरा मुल्क आपको दुआएं देगा.
फ्लिंक एक दयालु आदमी थे, उन्होंने सरकार से हमारी पैरवी की. वहां से हम अपने विश्वस्तों के साथ इंदौर के कर्नल सर रिचर्ड शेक्सपियर से मिलने निकल गए. हमारे पास अब कोई पैसा बाकी नहीं था.
सफर का खर्च और खाने के जुगाड़ के लिए मां साहेब के 32 तोले के दो तोड़े हमें देने पड़े. मां साहेब से जुड़ी वही एक आखिरी चीज हमारे पास थी.
इसके बाद 5 मई 1860 को दामोदर राव को इंदौर में 10,000 सालाना की पेंशन अंग्रेजों ने बांध दी. उन्हें सिर्फ सात लोगों को अपने साथ रखने की इजाजत मिली. ब्रिटिश सरकार ने सात लाख रुपए लौटाने से भी इंकार कर दिया.
दामोदर राव के असली पिता की दूसरी पत्नी ने उनको बड़ा किया. 1879 में उनके एक लड़का लक्ष्मण राव हुआ.दामोदर राव के दिन बहुत गरीबी और गुमनामी में बीते। इसके बाद भी अंग्रेज उन पर कड़ी निगरानी रखते थे। दामोदर राव के साथ उनके बेटे लक्ष्मणराव को भी इंदौर से बाहर जाने की इजाजत नहीं थी।
इनके परिवार वाले आज भी इंदौर में ‘झांसीवाले’ सरनेम के साथ रहते हैं. रानी के एक सौतेला भाई चिंतामनराव तांबे भी था. तांबे परिवार इस समय पूना में रहता है. झाँसी के रानी के वंशज इंदौर के अलावा देश के कुछ अन्य भागों में रहते हैं। वे अपने नाम के साथ झाँसीवाले लिखा करते हैं। जब दामोदर राव नेवालकर 5 मई 1860 को इंदौर पहुँचे थे तब इंदौर में रहते हुए उनकी चाची जो दामोदर राव की असली माँ थी। बड़े होने पर दामोदर राव का विवाह करवा देती है लेकिन कुछ ही समय बाद दामोदर राव की पहली पत्नी का देहांत हो जाता है। दामोदर राव की दूसरी शादी से लक्ष्मण राव का जन्म हुआ। दामोदर राव का उदासीन तथा कठिनाई भरा जीवन 28 मई 1906 को इंदौर में समाप्त हो गया। अगली पीढ़ी में लक्ष्मण राव के बेटे कृष्ण राव और चंद्रकांत राव हुए। कृष्ण राव के दो पुत्र मनोहर राव, अरूण राव तथा चंद्रकांत के तीन पुत्र अक्षय चंद्रकांत राव, अतुल चंद्रकांत राव और शांति प्रमोद चंद्रकांत राव हुए।
दामोदर राव चित्रकार थे उन्होंने अपनी माँ के याद में उनके कई चित्र बनाये हैं जो झाँसी परिवार की अमूल्य धरोहर हैं।
उनके वंशज श्री लक्ष्मण राव तथा कृष्ण राव इंदौर न्यायालय में टाईपिस्ट का कार्य करते थे ! अरूण राव मध्यप्रदेश विद्युत मंडल से बतौर जूनियर इंजीनियर 2002 में सेवानिवृत्त हुए हैं। उनका बेटा योगेश राव सॅाफ्टवेयर इंजीनियर है। वंशजों में प्रपौत्र अरुणराव झाँसीवाला, उनकी धर्मपत्नी वैशाली, बेटे योगेश व बहू प्रीति का धन्वंतरिनगर इंदौर में सामान्य नागरिक की तरह माध्यम वर्ग परिवार हैं।
इन लोगों को तो भुला ही दिया गया है जिन्होंने असली लड़ाई लड़ी थी अंग्रेजो के खिलाफ आइए इस को आगे पीछे बढ़ाएं और लोगों को सच्चाई से अवगत कराए l

विकास का मतलब प्रकृति का हनन करना नही प्रकृति का संरक्षण कर विकास करना वास्तविक विकास हैं। क्यों कि प्रकृति रहेगी तो मान...
16/07/2023

विकास का मतलब प्रकृति का हनन करना नही प्रकृति का संरक्षण कर विकास करना वास्तविक विकास हैं। क्यों कि प्रकृति रहेगी तो मानवजाति रहेगा।

Address

Loni

Telephone

+919811397192

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jaan mohd malik posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Jaan mohd malik:

Shortcuts

Share

Category